झारखंड के जमशेदपुर में हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण देने वाली संस्था अल केमिस्ट का एक टू सीटर प्लेन मंगलवार को अचानक लापता हो गया. उसमें ट्रेनिंग ले रहा एक प्रशिक्षु पायलट सुदीप्तो और प्रशिक्षक जय सवार थे. प्लेन के साथ ही दोनों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है.
जमशेदपुर में मंगलवार को सोनारी एयरपोर्ट से एक टू सीटर विमान ने उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ देर के बाद ही प्लेन का कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया और फिर अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. बताया जाता है कि अल केमिस्ट नाम की संस्था हवाई जहाज उड़ाने की ट्रेनिंग देती है.
इसी का एक जहाज एफईएसएल-2 कल से ही लापता है. ट्रेनिंग देने वाले उस प्लेन में एक ट्रेनी पायलट सुदीप्तो और उनके प्रशिक्षक जय सवार थे. प्लेन के साथ ही उन दोनों का भी कुछ अता-पता नहीं चल पाया है. बताया जाता है कि मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे सोनारी एयर पोर्ट से प्लेन ने उड़ान भरी थी. करीबन 20 मिनट बाद उसका संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया. इसके बाद सभी लोग परेशान हो गए. कुछ देर बाद जानकारी मिली कि दलमा के जंगल में प्लेन क्रैश हुआ है. यह भी पढ़ें: गुना एयरस्ट्रिप पर प्राइवेट प्लेन क्रैश, हादसे में पायलट जख्मी दलमा में नहीं मिला प्लेनइसके बाद पूरा प्रसाशन दलमा में हवाई जहाज की खोज में जुट गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. फिर चंडिल डैम के पास रहने वाले रूसो मांझी और तपन मांझी ने प्रशासन को बताया कि जब वेलोग डैम के पास मछली पकड़ रहे थे. तभी उनलोगों ने देखा कि एक प्लेन डैम में गिरा.Advertisementयह भी पढ़ें: IAF के फाइटर प्लेन में आई टेक्निकल खराबी, तेज धमाके के साथ पोखरण रेंज के पास गिरा एयर स्टोरचांडिल डैम में चल रहा सर्च ऑपरेशनइसके बाद गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने चांडिल डैम में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. डैम में भी प्लेन का कुछ पता नहीं चल पाया है. इधर, ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षु और प्रशिक्षक दोनों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. ये भी देखें
Plane With Trainee Piolet And Trainer Missing Plane Missing In Jamshedpur Jamshedpur News Jharkhand Jharkhand News झारखंड न्यूज झारखंड जमशेदपुर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर में हवाई जहाज लापता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्या है नोजडाइव प्लेन क्रैश, कब प्लेन नाक के बल गिरता है, जो नेपाल में हुआनेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन एय़रपोर्ट पर टेकऑफ करते समय एक छोटे विमान में अचानक कुछ गड़बड़ी हुई और प्लेन नाक के बल आकर जमीन पर गिर गया.
Read more »
Brazil Plane Crash: ब्राजील में बड़ा विमान हादसा, प्लेन में सवार सभी 61 लोगों की मौतPlane Crash News: प्लेन दक्षिणी राज्य पराना के कास्केवेल से साओ पाउलो शहर के ग्वारूलहोस एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था, जब यह विन्हेडो शहर में क्रैश हो गया.
Read more »
Brazil Plane Crash: ब्राजील में बड़ा विमान हादसा, प्लेन में सवार सभी 61 लोगों की मौतPlane Crash News: प्लेन दक्षिणी राज्य पराना के कास्केवेल से साओ पाउलो शहर के ग्वारूलहोस एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था, जब यह विन्हेडो शहर में क्रैश हो गया.
Read more »
ब्राजीलPlane Crash News: प्लेन दक्षिणी राज्य पराना के कास्केवेल से साओ पाउलो शहर के ग्वारूलहोस एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था, जब यह विन्हेडो शहर में क्रैश हो गया.
Read more »
Jamshedpur: जमशेदपुर से उड़ा विमान हो गया लापता, क्रैश होने की आशंका, जानिए किसके हाथ में थी कमानJamshedpur Training Plane Missing: झारखंड के जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़े एक ट्रेनी विमान के लापता हो गया है. उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोलर) से भी विमान का संपर्क टूट गया है.
Read more »
जमशेदपुर में दो पायलटों के साथ लापता प्रशिक्षण विमान का 27 घंटे बाद भी नहीं चला पता, डैम में चल रहा सर्च ऑपरेशनJharkhand News: झारखंड के शहर जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से लापता हुए एक प्रशिक्षण विमान का पिछले 27 घंटों से कुछ भी पता नहीं चल पाया है. विमान के साथ उसमें सवार दोनों पायलट के बारे में भी किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
Read more »
