जमशेदपुर में डिमना लेक के पास बनेगा झारखंड का आधुनिक 'एलीफेंट केयर सेंटर', हाथियों को मिलेगा नया जीवन

Elephant Care Center Jamshedpur News

जमशेदपुर में डिमना लेक के पास बनेगा झारखंड का आधुनिक 'एलीफेंट केयर सेंटर', हाथियों को मिलेगा नया जीवन
Dimna Lake Elephant FacilityJharkhand Wildlife ConservationDalma Elephant Project
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 132 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 101%
  • Publisher: 53%

जमशेदपुर के डिमना लेक के पास दलमा की तराई में 10 हेक्टेयर में आधुनिक एलीफेंट केयर सेंटर बनेगा। एक करोड़ की लागत से बनने वाला यह केंद्र घायल, बीमार और अनाथ हाथियों की देखभाल करेगा। यह झारखंड में वन्यजीव संरक्षण का अहम कदम है, जो मानव-हाथी संघर्ष कम करने और हाथियों के सुरक्षित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक और आधुनिक सुविधाएं...

मनोज सिंह, जमशेदपुर। दलमा के तराई में स्थित डिमना लेक के बगल में बसे भादूडीह के पास एलीफेंट केयर सेंटर बनाए जाएंगे। डिमना लेक के पास बनने वाला यह एलीफेंट केयर सेंटर 10 हेक्टेयर यानि 26 एकड़ में बनाए जाएंगे। दलमा के डीएफओ सह गज परियोजना के उप निदेशक सबा आलम अंसारी ने बताया कि एक करोड़ की लागत से बनने वाला यह एलीफेंट केयर सेंटर कोल्हान में हाथियों के लिए जीवनदान होगा। वन्यजीव संरक्षण की दिशा में अहम कदम डीएफओ ने बताया कि एलीफेंट केयर सेंटर का निर्माण कार्य अगले सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दलमा की तराई में बनने वाला यह एलीफेंट केयर सेंटर झारखंड में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा। हाथियों के प्राकृतिक आवास, स्वास्थ्य और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से यह केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। डीएफओ के अनुसार, इस सेंटर का मुख्य लक्ष्य घायल, बीमार, बुजुर्ग या अनाथ हाथियों या उनके बच्चे की देखभाल करना और उन्हें दोबारा स्वस्थ कर सुरक्षित वातावरण देना है। हाथियों का अस्पताल या पुनर्वास केंद्र डिमना लेक के पास बनने वाला एलीफेंट केयर सेंटर एक तरह से बीमार हाथियों के लिए अस्पताल और पुनर्वास केंद्र की तरह काम करेगा। यहां विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी, जो हाथियों की नियमित स्वास्थ्य जांच, उपचार और निगरानी करेगी। सेंटर में प्राथमिक उपचार के साथ-साथ सर्जरी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलोजी जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा, हाथियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खुले और प्राकृतिक बाड़ों का निर्माण किया जाएगा, ताकि वह तनावमुक्त वातावरण में रह सकें। सेंटर में संसाधन की रहेगी पूरी व्यवस्था एलीफेंट केयर सेंटर में हाथियों के लिए चारा, पानी की पर्याप्त आपूर्ति के लिए तालाब, वाटर टैंक और स्नान की विशेष व्यवस्था की जाएगी, क्योंकि हाथियों के लिए नियमित स्नान बेहद जरूरी होता है। इसके साथ ही, दलमा के जंगल से जुड़े प्राकृतिक रास्तों को भी संरक्षित किया जाएगा, ताकि हाथी अपनी स्वाभाविक गतिविधियां जारी रख सकें। डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि एलीफेंट केयर सेंटर में महावत व वनकर्मी भी तैनात रहेंगे। यह लोग हाथियों के व्यवहार, खान-पान और गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगे। साथ ही, ड्रोन, जीपीएस कालर और सीसीटीवी कैमरों जैसी तकनीकों का उपयोग कर हाथियों की मूवमेंट और स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी। इससे मानव-हाथी संघर्ष को समय रहते रोका जा सकेगा। एलीफेंट केयर सेंटर के बनने से जन-जागरूकता बढ़ेगी, हाथियों पर शोध करने वाले यहां आएंगे। समय-समय पर वन्यजीव संरक्षण से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम, शोध कार्य और स्थानीय समुदायों के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इससे न सिर्फ हाथियों का संरक्षण होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। कुल मिलाकर दलमा में बनने वाला एलीफेंट केयर सेंटर हाथियों के संरक्षण, उनके सुरक्षित भविष्य और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक कारगर सेंटर साबित होगा। - सबा आलम अंसारी, डीएफओ दलमा.

मनोज सिंह, जमशेदपुर। दलमा के तराई में स्थित डिमना लेक के बगल में बसे भादूडीह के पास एलीफेंट केयर सेंटर बनाए जाएंगे। डिमना लेक के पास बनने वाला यह एलीफेंट केयर सेंटर 10 हेक्टेयर यानि 26 एकड़ में बनाए जाएंगे। दलमा के डीएफओ सह गज परियोजना के उप निदेशक सबा आलम अंसारी ने बताया कि एक करोड़ की लागत से बनने वाला यह एलीफेंट केयर सेंटर कोल्हान में हाथियों के लिए जीवनदान होगा। वन्यजीव संरक्षण की दिशा में अहम कदम डीएफओ ने बताया कि एलीफेंट केयर सेंटर का निर्माण कार्य अगले सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दलमा की तराई में बनने वाला यह एलीफेंट केयर सेंटर झारखंड में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा। हाथियों के प्राकृतिक आवास, स्वास्थ्य और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से यह केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। डीएफओ के अनुसार, इस सेंटर का मुख्य लक्ष्य घायल, बीमार, बुजुर्ग या अनाथ हाथियों या उनके बच्चे की देखभाल करना और उन्हें दोबारा स्वस्थ कर सुरक्षित वातावरण देना है। हाथियों का अस्पताल या पुनर्वास केंद्र डिमना लेक के पास बनने वाला एलीफेंट केयर सेंटर एक तरह से बीमार हाथियों के लिए अस्पताल और पुनर्वास केंद्र की तरह काम करेगा। यहां विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी, जो हाथियों की नियमित स्वास्थ्य जांच, उपचार और निगरानी करेगी। सेंटर में प्राथमिक उपचार के साथ-साथ सर्जरी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलोजी जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा, हाथियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खुले और प्राकृतिक बाड़ों का निर्माण किया जाएगा, ताकि वह तनावमुक्त वातावरण में रह सकें। सेंटर में संसाधन की रहेगी पूरी व्यवस्था एलीफेंट केयर सेंटर में हाथियों के लिए चारा, पानी की पर्याप्त आपूर्ति के लिए तालाब, वाटर टैंक और स्नान की विशेष व्यवस्था की जाएगी, क्योंकि हाथियों के लिए नियमित स्नान बेहद जरूरी होता है। इसके साथ ही, दलमा के जंगल से जुड़े प्राकृतिक रास्तों को भी संरक्षित किया जाएगा, ताकि हाथी अपनी स्वाभाविक गतिविधियां जारी रख सकें। डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि एलीफेंट केयर सेंटर में महावत व वनकर्मी भी तैनात रहेंगे। यह लोग हाथियों के व्यवहार, खान-पान और गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगे। साथ ही, ड्रोन, जीपीएस कालर और सीसीटीवी कैमरों जैसी तकनीकों का उपयोग कर हाथियों की मूवमेंट और स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी। इससे मानव-हाथी संघर्ष को समय रहते रोका जा सकेगा। एलीफेंट केयर सेंटर के बनने से जन-जागरूकता बढ़ेगी, हाथियों पर शोध करने वाले यहां आएंगे। समय-समय पर वन्यजीव संरक्षण से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम, शोध कार्य और स्थानीय समुदायों के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इससे न सिर्फ हाथियों का संरक्षण होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। कुल मिलाकर दलमा में बनने वाला एलीफेंट केयर सेंटर हाथियों के संरक्षण, उनके सुरक्षित भविष्य और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक कारगर सेंटर साबित होगा। - सबा आलम अंसारी, डीएफओ दलमा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Dimna Lake Elephant Facility Jharkhand Wildlife Conservation Dalma Elephant Project Human-Elephant Conflict Mitigation Elephant Rehabilitation Center Saba Alam Ansari Bhadudih Elephant Sanctuary Jamshedpur Elephants Wildlife Medical Facility Jamshedpur News Jamshedpur Latest News Jamshedpur News In Hindi Jamshedpur Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro 108MP कैमरा का साथ हुए लॉन्च, मिलेगा लेटेस्ट प्रोसेसर का सपोर्टXiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro 108MP कैमरा का साथ हुए लॉन्च, मिलेगा लेटेस्ट प्रोसेसर का सपोर्टXiaomi Mi 10 and Mi 10 Pro Launch With 108 MP Camera: शाओमी ने एमआई 10 और एमआई 10 प्रो लॉन्च किया है। यूजर्स को दोनों डिवाइस में लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे।
Read more »

Mi 10, Mi 10 Pro लॉन्च, इनमें है 108MP कैमरा सेंसर, जानें खूबियांMi 10, Mi 10 Pro लॉन्च, इनमें है 108MP कैमरा सेंसर, जानें खूबियांMi 10, Mi 10 Pro, Mi 10 Lite: Xiaomi की नई Mi 10 series लॉन्च। इन latest smartphones की कीमत और फीचर्स के बारे में जानें।\n
Read more »

सख्त लॉकडाउन की घोषणा, राजस्थान से पलायन शुरू: काम-धंधा लॉक हुआ तो लौटने लगे यूपी-बिहार के मजदूर, कहा- खाली बैठेंगे तो कहां से खाएंगे और परिवार को क्या खिलाएंगेसख्त लॉकडाउन की घोषणा, राजस्थान से पलायन शुरू: काम-धंधा लॉक हुआ तो लौटने लगे यूपी-बिहार के मजदूर, कहा- खाली बैठेंगे तो कहां से खाएंगे और परिवार को क्या खिलाएंगेसख्त लॉकडाउन से राजस्थान में मजदूरों का पलायन शुरू: यूपी व बिहार के लोग निकलने लगे घर, पेट भरना हुआ मुश्किल कैसे भी गांव पहुंच जाए Rajasthanlockdown UttarPradesh bihar CoronaPandemic
Read more »

भारत में 18 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 1750 करोड़ की कमाई का जलवा, 1 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने लापता लेडीज और ऑपरेशन वेलेंटाइन को पछाड़ाभारत में 18 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 1750 करोड़ की कमाई का जलवा, 1 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने लापता लेडीज और ऑपरेशन वेलेंटाइन को पछाड़ाDune Part 2 10 Days Box Office Collection ड्यून कलेक्शन डे 10
Read more »

Analysis: हरियाणा का CM बदलने से BJP को फायदा या कांग्रेस जीतेगी दांव? JJP और INLD किसे पहुंचाएंगे नुकसानAnalysis: हरियाणा का CM बदलने से BJP को फायदा या कांग्रेस जीतेगी दांव? JJP और INLD किसे पहुंचाएंगे नुकसान2019 के इलेक्शन में बीजेपी ने हरियाणा में 10 में से 10 सीटें जीत ली थीं.
Read more »

Siliguri: উত্তরে স্তব্ধ জীবন! ধসের জেরে ৭ দিন ধরে বন্ধ ১০ নম্বর জাতীয় সড়ক...Siliguri: উত্তরে স্তব্ধ জীবন! ধসের জেরে ৭ দিন ধরে বন্ধ ১০ নম্বর জাতীয় সড়ক...amidst rainfall and flooding dire state of National Highway 10 NH-10 leading closure
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:42:12