जब-जब साउथ से उतरा गांधी परिवार, जानिए चुनाव नतीजों पर क्या हुआ असर

United States News News

जब-जब साउथ से उतरा गांधी परिवार, जानिए चुनाव नतीजों पर क्या हुआ असर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 63%

दक्षिण भारत में कुछ ऐसा रहा है गाँधी परिवार का इतिहास LokSabhaElections2019

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार अमेठी संसदीय सीट के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनावी किस्मत आजमाएंगे. वायनाड सीट के जरिए राहुल केरल सहित पूरे दक्षिण भारत को साधने की रणनीति के तहत उतर रहे हैं.

राहुल गांधी 'गांधी परिवार' के पहले शख्स नहीं है जो दक्षिण के रण में उतर रहे हैं बल्कि उनसे पहले मां सोनिया गांधी और दादी इंदिरा गांधी भी दक्षिण भारत से चुनाव लड़ चुकी हैं. इसका राजनीतिक फायदा इंदिरा-सोनिया को मिलने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी को भी मिला है. बता दें कि दक्षिण भारत में ऐसी लगातार मांग उठती रही है कि दिल्ली की सत्ता के सिंहासन पर उनका प्रतिनिधत्व हो. इसी के मद्देनजर राहुल गांधी ने अपनी मां और दादी की तर्ज पर दक्षिण भारत का दिल जीतने के लिए वायनाड से चुनाव लड़ने का फैसला किया है. राहुल ने अपनी परंपरागत सीट अमेठी से चुनाव लड़ने के साथ-साथ कांग्रेस लिए मजबूत किले के रूप में मशहूर वायनाड सीट को भी चुना है.पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 'गांधी परिवार' की पहली सदस्य रही हैं, जो दक्षिण भारत से चुनावी मैदान में उतरी थीं. 1977 में रायबरेली सीट से राज नारायण से हारने के बाद इंदिरा गांधी 1978 में कर्नाटक की चिकमंगलूर लोकसभा सीट से उपचुनाव में उतरी थीं. इंदिरा का यहां से चुनावी मैदान में उतरना कांग्रेस के लिए संजीवनी की तरह था. दो साल के बाद 1980 में लोकसभा चुनाव हुए तो कर्नाटक की सभी 27 संसदीय सीटें कांग्रेस जीतने में सफल रही थी.इंदिरा गांधी के बाद 'गांधी परिवार' के दूसरे सदस्य के तौर सोनिया गांधी दक्षिण भारत के सियासी रणभूमि में उतरी थीं. सोनिया गांधी ने 1998 में राजनीति में कदम रखने बाद 1999 के लोकसभा चुनाव में अमेठी के साथ-साथ कर्नाटक की बेल्लारी संसदीय से चुनाव मैदान में किस्मत आजमाई थी. सोनिया के खिलाफ बीजेपी ने सुषमा स्वराज को मैदान में उतारा था. सोनिया गांधी ने इस सीट पर करीब 56 हजार मतों से जीत हासिल की थी.सोनिया के कर्नाटक के सियासी रण में उतरने से कांग्रेस को भी काफी जबरदस्त फायदा मिला था. कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को 18 सीटें मिली थीं. वहीं, बीजेपी को 7 और जनता दल को 3 सीटों से संतोष करना पड़ा था. जबकि इससे पहले कांग्रेस की पांच सीटें थीं. इस तरह से पार्टी को 11 सीटों का इजाफा हुआ था. मां और दादी की तर्ज पर राहुल गांधी ने अमेठी के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट को भी चुना है. केरल की कुल 20 लोकसभा सीटों में से अभी कांग्रेस के पास महज 8 सीट हैं. इस तरह से राहुल के सामने अपनी सीट जीतने के साथ-साथ केरल में सीट बढ़ाने की चुनौती है. इसके अलावा दक्षिण भारत में भी कांग्रेस के खोए हुए जनाधार को वापस लाने की बड़ी चुनौती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राहुल के खिलाफ अमेठी से मैदान में उतरेंगे गांधी परिवार के ये करीबी- Amarujalaराहुल के खिलाफ अमेठी से मैदान में उतरेंगे गांधी परिवार के ये करीबी- Amarujalaहाजी हारून ने कांग्रेस से अपने मोहभंग होने का कारण अमेठी में विकास और प्रगति की कमी को बताया। LokSabhaElections2019 Amethi HajiHaroonRasheed RahulGandhi INCIndia
Read more »

अमेठी में प्रियंका ने पूछा- राहुल जी आते हैं? महिलाएं बोलीं- कौनो नहीं आत– News18 हिंदीअमेठी में प्रियंका ने पूछा- राहुल जी आते हैं? महिलाएं बोलीं- कौनो नहीं आत– News18 हिंदीकांग्रेस (Congress) महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं. अमेठी में प्रियंका गांधी से यहां की महिलाओं ने शिकायत की. अमेठी की महिलाओं ने प्रियंका गांधी से कहा कि यहां कुछ मिल नहीं रहा है. आप 5 साल बाद आती हैं. इस पर प्रियंका गांधी ने पूछा- राहुल जी आते है? प्रियंका के सवाल का जवाब देते हुए महिलाओं ने कहा- कौनो नहीं (कोई नहीं) आता है.
Read more »

क्या 'चाय पर चर्चा' पर भारी पड़ेगी 'आय पर चर्चा'क्या 'चाय पर चर्चा' पर भारी पड़ेगी 'आय पर चर्चा'राहुल गांधी का हर ग़रीब परिवार को 72,000 रुपये का वायदा किस रणनीति का हिस्सा है.
Read more »

दो गांवों की अजब कहानी, यहां गांधी परिवार के बीच चुनावी जंग ने खींच रखी है 'एलओसी'-Navbharat Timesदो गांवों की अजब कहानी, यहां गांधी परिवार के बीच चुनावी जंग ने खींच रखी है 'एलओसी'-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: अमेठी और सुलतानपुर के दो गांव ऐसे हैं जो इन हाई प्रोफाइल संसदीय क्षेत्रों की सीमा पर स्थित हैं। कई बार इसका राजनीतिक असर यहां रहने वाले परिवारों पर भी देखने को मिलता है। सुलतानपुर के कटइया गांव के लोग जहां बीजेपी और मेनका परिवार के समर्थक हैं, तो अमेठी के मुड़ियापुर के रहने वाले लोग राहुल गांधी और उनके परिवार के समर्थक हैं।
Read more »

पीसी चाको ने गांधी परिवार को बताया देश का पहला परिवार, बीजेपी का तीखा हमलापीसी चाको ने गांधी परिवार को बताया देश का पहला परिवार, बीजेपी का तीखा हमलाकेंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘‘वही चाटुकारिता की संस्कृति कांग्रेस में जारी है. वहीं भाजपा के लिए, गरीब परिवार ही देश का पहला परिवार है, न कि कोई वंश. वंशवाद कांग्रेस की संस्कृति है.’
Read more »

सियासी रणनीति नहीं राहुल गांधी के दक्षिण में शरण के पीछे ये है वजह– News18 हिंदीसियासी रणनीति नहीं राहुल गांधी के दक्षिण में शरण के पीछे ये है वजह– News18 हिंदीइतिहास इस बात की तस्दीक करता है कि जब-जब कांग्रेस सियासी संकटों के दौर से गुजरा है, उससे उबरने के लिए गांधी परिवार ने उत्तर से दक्षिण का रुख किया है. इस बार भी जब कांग्रेस के सामने चुनौतियां हैं तो पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी केरल के वायनाड सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है. Gandhi Family always takes South route to pull out congress from political crisis UPAT
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:15:34