Pakistan News Today: जैश-ए-मोहम्मद के टॉप आतंकी इलियास कश्मीरी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है. रावलकोट में आतंकियों को संबोधित करते हुए उसने कबूला कि पाकिस्तानी सेना के चीफ जनरल आसिम मुनीर ने खुद भारत के खिलाफ गजवा-ए-हिंद का नारा दिया था.
सफेद झूठ और नापाक साजिशों की फैक्ट्री चलाने वाले पाकिस्तान का असली चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है. सरहद पार से उठी एक आवाज ने न केवल इस्लामाबाद के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि वहां की फौज और आतंकी संगठन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.
जैश-ए-मोहम्मद के टॉप आतंकी कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ऐसा कबूलनामा किया है जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. पीओके के रावलकोट में आतंकियों की भीड़ को संबोधित करते हुए कश्मीरी ने सीधा आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना के चीफ जनरल आसिम मुनीर ने खुद ‘गजवा-ए-हिंद’ का नारा दिया था. यह खुलासा इस बात की पुष्टि करता है कि भारत के खिलाफ छेड़ी गई जंग कोई छद्म युद्ध नहीं बल्कि पाकिस्तानी सेना का एक सुनियोजित धार्मिक उन्माद वाला ऑपरेशन था. जैश-ए-मोहम्मद के खूंखार कमांडर इलियास कश्मीरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के बीच के नापाक गठबंधन की पूरी कहानी बयां कर दी है. कश्मीरी ने खुलासा किया कि जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हालात तनावपूर्ण हुए तब पाकिस्तानी सेना के सिपहसालार ने खुद मैदान संभाला था. इलियास कश्मीरी के मुताबिक, जब सीमा पर टैंक आमने-सामने खड़े थे और लड़ाकू विमान आसमान में टकरा रहे थे तब आर्मी चीफ ने इसे साधारण युद्ध नहीं बल्कि गजवा-ए-हिंद करार दिया था. आतंकी ने भीड़ के सामने दहाड़ते हुए कहा कि उनके सिपहसालार ने इस जंग को बुनयान अल मरसूस यानी एक ऐसी सीसा पिलाई हुई दीवार बताया था जिसे ढहाया नहीं जा सकता. ऑपरेशन सिंदूर की आतंकी हकीकत पीओके के रावलकोट में 5 फरवरी को हुई इस रैली में कश्मीरी ने स्वीकार किया कि जैश के आतंकी पाकिस्तानी फौज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहे थे. उसने बताया कि जब असलहा निकल आया और सीधी जंग छिड़ गई, तब फौज ने इसे मजहबी रंग देकर आतंकियों का मनोबल बढ़ाया. यह बयान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान के उन दावों की पोल खोलता है, जिनमें वह कहता है कि आतंकियों से उसका कोई लेना-देना नहीं है. सवाल- जवाब इलियास कश्मीरी ने ‘गजवा-ए-हिंद’ के बारे में क्या दावा किया है? उसने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना के चीफ ने खुद इस युद्ध को भारत के खिलाफ ‘गजवा-ए-हिंद’ का नाम दिया था. यह खुलासा किस जगह और कब किया गया? यह खुलासा 5 फरवरी को पीओके के रावलकोट में जैश-ए-मोहम्मद की एक आतंकी रैली के दौरान किया गया. ’बुनयान अल मरसूस’ का क्या अर्थ है जो आर्मी चीफ ने इस्तेमाल किया? इसका अर्थ ‘सीसा पिलाई हुई मजबूत दीवार’ है, जिसका इस्तेमाल आतंकियों को एकजुट करने के लिए किया गया. इस कबूलनामे से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्या असर पड़ेगा? यह साबित हो गया है कि इस ऑपरेशन के पीछे पाकिस्तानी सेना और जैश-ए-मोहम्मद के बीच सीधा रणनीतिक तालमेल था. क्या इस खुलासे से पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय मुश्किलें बढ़ेंगी? बिल्कुल, यह टेरर फंडिंग और राज्य-प्रायोजित आतंकवाद के सबूत के तौर पर भारत द्वारा वैश्विक मंचों पर इस्तेमाल किया जा सकता है.
Ghazwa-E-Hind Meaning Ghazwa-E-Hind Kya Hai Pakistan Real Face पाकिस्तान का असली चेहरा Pakistan Army And Terrorism पाकिस्तानी सेना और आतंकवाद Jaish-E-Mohammad जैश-ए-मोहम्मद Operation Sindoor ऑपरेशन सिंदूर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भास्कर अपडेट्स: दिल्ली में 27 दिन के नवजात का अपहरण, 5 गिरफ्तारbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
Read more »
भास्कर अपडेट्स: दिल्ली पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा, 7 राज्यों में छापेमारी की, 1...breaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
Read more »
भास्कर अपडेट्स: असम के होजाई में राजधानी एक्सप्रेस से कटे 8 हाथी, 5 डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षितbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
Read more »
भास्कर अपडेट्स: सूरत में फर्नीचर गोदाम में आग लगी; लाखों का सामान जलकर राखbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
Read more »
ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिका के दस्तावेजों से बड़ा खुलासा, भारत के खिलाफ दबाव बनाने में जुटा रहा पाकिस्तान, सामने आई रणनीतिInternational News | World News | Operation Sindoor | India Pakistan Conflict | Operation Sindoor Major revelations from US documents | Pakistan strategy on Operation Sindoor | Donald Trump | Asim Muneer | Pakistan News | Pakistan on Operation Sindoor...
Read more »
Balochistan: बलोच विद्रोहियों ने एक साथ 12 शहरों पर किया हमला, कई पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की आशंकाPakistan News | Pakistan News in Hindi | Pakistan | Balochistan | Balochistan News | Baloch rebels attacks on 12 cities in Balochistan | BLA Operation Herof | Operation Herof | BLA | Baloch Liberation Army | Baloch rebels attacks Today |
Read more »
