Grusha Kapoor On Salman Khan: ग्रुशा कपूर कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने समलान खान के साथ फिल्म 'जानम समझा करो' में काम किया था. ग्रुशा ने सालों बाद बताया कि फिल्म की शूटिंग चल रही थी और सलमान खान 10 घंटे लेट से सेट पर पहुंचे थे तो इसके बाद एक्ट्रे्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था.
नई दिल्ली. एक्ट्रेस ग्रुशा कपूर हाल ही में शाहिद कपूर और कृति सैनन की रिलीज हुई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आईं. अब उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने के दौरान का एक मजेदार किस्सा शेयर किया.
ग्रुशा कपूर ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के लिए सलमान कई घंटे लेट से सेट पर पहुंचे थे, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपना आपा खो दिया था. इसके बाद उन्होंने भाईजान के सामने ही डायरेक्टर की जमकर क्लास लगा दी थी. सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू के दौरान ग्रुशा कपूर ने बताया कि उन्होंने साल 1999 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘जानम समझा करो’ में काम किया था, जिसमें उर्मिला मातोंडकर भी थीं. ग्रुशा कपूर ने कहा, हम मड आइलैंड में शूट कर रहे थे. सुबह 9 बजे की शिफ्ट थी, तो मैं 8.30 तक पहुंच गई. बाकी सभी स्टार्स भी वहां पर थे. सारे एंगल्स से शूट हो गए जो सलमान के बिना हो सकते थे क्योंकि अभी तक वह आए नहीं थे.’ सलमान खान के स्टारडम के बारे में पता नहीं था एक्ट्रेस ने बताया कि सलमान खान शाम को लगभग 7-8 बजे करीब पहुंचे थे और हम थक गए थे इंतजार करते-करते. हम तो टीवी एक्टर हैं और समय के हिसाब से हमारा पैकअप का टाइम हो गया है. ग्रुशा ने बताया कि उस वक्त सोशल मीडिया नहीं था तो हमें सलमान खान के स्टारडम के बार में पता नहीं था. View this post on Instagram A post shared by Grusha Kapoor डायरेक्टर पर बरस पड़ी थीं ग्रुशा कपूर ग्रुशा ने कहा, ‘सलमान आए और सबको उन्होंने हेलो कहा. वह सोफे पर बैठे थे जींस और बनियान पहनकर और डायरेक्टर से बात कर रहे थे. अचानक मुझे लगा कि ऐसा क्या डिस्कशन हो रहा है. ऐसा कौन सा ग्रेट सीन होने वाला है. मैंने अपना धैर्य खो दिया. मैं तो किसी से डरती नहीं हूं. मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है. मैं डायरेक्टर की तरफ मुड़ी और उन पर बरस पड़ी. मैंने कहा कि कि अब हम किसका इंतजार कर रहे हैं. इस वक्त 9 बज गए हैं.’ सलमान खान ने शूट किया था सीन एक्ट्रेस का कहना है कि उस वक्त सलमान खान का रिएक्शन देखने लायक था. ग्रुशा ने बताया, ‘उन्होंने मेरी तरफ देखा और कहा कि हां, मेरी कॉस्ट्यूम ले आओ. चलिए मैम सीन करते हैं और फिर मैंने उनके साथ सीन किया. मुझे लगा कि मैंने डायरेक्टर का काम आसान कर दिया. किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी सलमान खान को बोल दे कि पिछले 5 घंटे से शॉट रेडी है. मुझे नहीं लगता है कि इसमें सलमान की गलती थी. मुझे लगता है कि जब डायरेक्टर अभिनेता से अधिक सक्षम होता है, तो वह हर चीज को कंट्रोल कर सकता है.
Jaanam Samjha Karo Salman Khan Film Jaanam Samjha Karom Salman Khan Salman Khan Late Grusha Kapoor Grusha Kapoor Jaanam Samjha Karo Urmila Matondkar Grusha Kapoor On Salman Khan Salman Khan News Grusha Kapoor Salman Khan Jaanam Samjha Karo Bollywood News Entertainmen News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में आया पिता का बयान; बताया, क्या चाहते हैं हमलावरफायरिंग की इस घटना पर सलमान खान ने तो फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उनके पिता सलीम खान ने एक बयान दिया है।
Read more »
Salman Khan Firing: ईद से चल रही थी सलमान खान के घर की रेकी, क्राइम ब्रांच ने खोले कई राजमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से मुलाकात की थी. खुद मुख्यमंत्री भाईजन के बांद्रा स्थित आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे.
Read more »
CineGram: ‘तुम उतनी सुंदर नहीं हो’ जब ‘बालिका वधु’ एक्ट्रेस के बुरे वक्त पर रोती हुई महिला बनी थी हिम्मत, बोलीं- ’10 मिनट तक…’Balika vadhu Fame Actress Avika Gor: टीवी हो या फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस की बॉडी शेमिंग से जुड़े मामले अक्सर ही सामने आ ही जाते हैं। ऐसे में आपको बता रहे हैं कि 'बालिका वधु' एक्ट्रेस अविका गौर से उनके लुक की वजह से काम तक छिन गया था।
Read more »
'जानम समझा करो' के सेट पर 10 घंटे लेट आए सलमान तो डायरेक्टर पर बरस पड़ी थीं एक्ट्रेस ग्रुशा कपूर, बताया वाकया'जानम समझा करो' में सलमान संग दिखीं एक्ट्रेस ग्रुशा कपूर ने सेट का एक वाकया बताया है। ग्रुशा ने बताया कि एक दिन सलमान सेट पर 10 घंटे की देरी आए तो वह डायरेक्टर पर बरसीं। ग्रुशा कपूर का का गुस्सा देख सलमान भी शॉक्ड थे। ग्रुशा ने यह भी कहा कि वह तब सलमान के स्टारडम के बारे में नहीं जानती...
Read more »
जब जानम समझा करो के सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान खान, लग गई थी इस डायरेक्टर की क्लासJaanam Samjha Karo: सलमान खान की फिल्म जानम समझा करो को लोग बहुत पसंद करते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म में नजर आईं ग्रुशा कपूर ने खुलासा किया कि अभिनेता सेट पर 10 घंटे लेट आया करते थे. आइए जानते हैं पूरी कहानी.
Read more »
