पायलट-भाजपा के बीच 3 बार संपर्क हुआ / जब सिंधिया बागी हुए, भाजपा ने पायलट को तभी कश्मीर के उपराज्यपाल का पद ऑफर किया था, लेकिन तब वे नहीं माने RajasthanPolitics Sachin_pilot JM_Scindia SachinPilot BJP4India ashokgehlot51 INCRajasthan rssurjewala
ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट। सिंधिया मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। पायलट ने अभी पार्टी नहीं छोड़ी है।ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट। सिंधिया मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। पायलट ने अभी पार्टी नहीं छोड़ी है।सुनील चौधरीजब मार्च में मध्यप्रदेश कांग्रेस में बगावत हुई थी, उसी वक्त भाजपा ने सचिन पायलट से भी संपर्क किया था। दरअसल, उनकी मौजूदा बगावत को भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा पायलट को अपने पाले में करने की अब तक तीन बार कोशिश कर चुकी है, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।11 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा जॉइन की थी। उनके साथ कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दी थी। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और बहुमत परीक्षण से पहले ही सीएम कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा। इस तरह प्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनी। भाजपा ने सिंधिया को अपने कोटे से राज्यसभा भेज दिया।जब सिंधिया बगावत कर कांग्रेस से अलग हुए थे, तभी भाजपा ने पायलट से संपर्क किया था। सूत्रों ने भास्कर को बताया कि भाजपा ने पायलट को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल पद का ऑफर दिया था। इसके पीछे सोच यह थी कि पायलट वहां के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला के दामाद हैं, इसलिए वे वहां स्थिति को संभाल लेंगे। सूत्र बताते हैं कि तब पायलट ने राजस्थान छोड़ने से इनकार कर दिया था। पायलट के कश्मीर का ऑफर ठुकराने के बाद भी भाजपा लगातार कोशिश करती रही। राज्यसभा चुनाव में भी भाजपा ने पायलट को अपने पाले में करने की कोशिश की थी, लेकिन तब भी बात नहीं बन पाई थी। पायलट ठीक-ठाक संख्याबल नहीं जुटा पाए थे।सूत्रों के मुताबिक, रविवार दोपहर ज्योतिरादित्य सिंधिया की अपने पुराने साथी सचिन पायलट से दिल्ली में मुलाकात हुई। इसके बाद भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम ने पायलट से संपर्क किया। इस चर्चा के बाद जफर इस्लाम ने लगातार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपडेट दिया। जफर इस्लाम वही नेता हैं, जिन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में शामिल करने में अहम भूमिका निभाई थी।क्या कमजोर पड़ रहे सीएम? गहलोत खेमे का दावा- बैठक में 102 विधायक पहुंचे; हकीकत- पायलट खेमे के 18 कांग्रेस एमएलए नहीं आएकांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद विधायकों को 4 बसों से होटल भेजा गया, बैठक में गहलोत के समर्थन में रेजोल्यूशन पासगहलोत के करीबी कांग्रेस नेताओं के 24 ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे, कांग्रेस ने कहा- डराने के इरादे से की गई कार्रवाई.
ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट। सिंधिया मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। पायलट ने अभी पार्टी नहीं छोड़ी है।ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट। सिंधिया मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। पायलट ने अभी पार्टी नहीं छोड़ी है।सुनील चौधरीजब मार्च में मध्यप्रदेश कांग्रेस में बगावत हुई थी, उसी वक्त भाजपा ने सचिन पायलट से भी संपर्क किया था। दरअसल, उनकी मौजूदा बगावत को भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा पायलट को अपने पाले में करने की अब तक तीन बार कोशिश कर चुकी है, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।11 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा जॉइन की थी। उनके साथ कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दी थी। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और बहुमत परीक्षण से पहले ही सीएम कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा। इस तरह प्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनी। भाजपा ने सिंधिया को अपने कोटे से राज्यसभा भेज दिया।जब सिंधिया बगावत कर कांग्रेस से अलग हुए थे, तभी भाजपा ने पायलट से संपर्क किया था। सूत्रों ने भास्कर को बताया कि भाजपा ने पायलट को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल पद का ऑफर दिया था। इसके पीछे सोच यह थी कि पायलट वहां के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला के दामाद हैं, इसलिए वे वहां स्थिति को संभाल लेंगे। सूत्र बताते हैं कि तब पायलट ने राजस्थान छोड़ने से इनकार कर दिया था। पायलट के कश्मीर का ऑफर ठुकराने के बाद भी भाजपा लगातार कोशिश करती रही। राज्यसभा चुनाव में भी भाजपा ने पायलट को अपने पाले में करने की कोशिश की थी, लेकिन तब भी बात नहीं बन पाई थी। पायलट ठीक-ठाक संख्याबल नहीं जुटा पाए थे।सूत्रों के मुताबिक, रविवार दोपहर ज्योतिरादित्य सिंधिया की अपने पुराने साथी सचिन पायलट से दिल्ली में मुलाकात हुई। इसके बाद भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम ने पायलट से संपर्क किया। इस चर्चा के बाद जफर इस्लाम ने लगातार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपडेट दिया। जफर इस्लाम वही नेता हैं, जिन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में शामिल करने में अहम भूमिका निभाई थी।क्या कमजोर पड़ रहे सीएम? गहलोत खेमे का दावा- बैठक में 102 विधायक पहुंचे; हकीकत- पायलट खेमे के 18 कांग्रेस एमएलए नहीं आएकांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद विधायकों को 4 बसों से होटल भेजा गया, बैठक में गहलोत के समर्थन में रेजोल्यूशन पासगहलोत के करीबी कांग्रेस नेताओं के 24 ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे, कांग्रेस ने कहा- डराने के इरादे से की गई कार्रवाई
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार चुनाव: भाजपा और लोजपा में तकरार, चिराग के बयान पर संजय पासवान ने दी प्रतिक्रियाबिहार चुनाव: भाजपा और लोजपा में तकरार, चिराग के बयान पर संजय पासवान ने दी प्रतिक्रिया chiragpaswan BJP4India SushilModi NitishKumar yadavtejashwi BiharElections Covid19 Coronavirus chiragpaswan SanjayPaswan
Read more »
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी और अधिकारियों ने कोरोना जांच के लिए दिए नमूनेझारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी और अधिकारियों ने कोरोना जांच के लिए दिए नमूने HemantSorenJMM Covid19 Coronavirus SwabTest HemantSoren KalpanaSoren
Read more »
केरल के कासरगोड में खुला भाजपा कार्यालय, नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया उद्घाटनकेरल के कासरगोड में खुला भाजपा कार्यालय, नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया उद्घाटन BJPOffice Kerala jpnadda KeralaGoldSmugglingCase
Read more »
राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच सचिन पायलट को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया यह ट्वीट...राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच सचिन पायलट को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया यह ट्वीट...
Read more »
