हाल ही में 'करण अर्जुन' के कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने खुलासा किया कि फिल्म का एक गाना 'भंगड़ा पाले' शूट करते समय शाहरुख और सलमान काफी गुस्सा हो गए थे.
बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स सलमान और शाहरुख जब भी स्क्रीन पर साथ आए हैं, थिएटर्स के अंदर फैंस ने जश्न ही मनाया है. दोनों कई मौकों पर एकसाथ एक फिल्म में आ चुके हैं.चाहे वो दो साल पहले आई 'पठान' और 'टाइगर 3' हो.
या 90s की 'कुछ कुछ होता है' और 'करण अर्जुन', सभी में शाहरुख-सलमान की जोड़ी हिट रही है. फैंस दोनों स्टार्स को देखकर क्रेजी हुए हैं.हालांकि 'करण अर्जुन' एकलौती फिल्म है जिसमें दोनों स्टार्स शुरू से लेकर अंत तक साथ रहे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. लेकिन इसकी मेकिंग के दौरान एक अनचाही घटना भी घटी.हाल ही में 'करण अर्जुन' के कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने खुलासा किया कि फिल्म का एक गाना 'भंगड़ा पाले' शूट करते समय शाहरुख और सलमान काफी गुस्सा हो गए थे.क्योंकि कुछ गांव के कुछ लड़कों ने सेट पर मौजूद औरतों के साथ बदतमीजी की थी. चिन्नी प्रकाश ने फ्राइडे टॉकीज को बताया, 'शूट के दौरान गांव के कुछ लड़के, सेट पर मौजूद लड़कियों को छेड़ने लगे थे.''सलमान इससे काफी गुस्सा हुए और शाहरुख ने लाठी उठाकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया. एक बहुत बड़ी लड़ाई सेट पर शुरू हो गई थी. फिर हम तीनों लड़कियों को वैन में बिठाकर, वापस होटल ले गए.'बता दें कि शाहरुख-सलमान की फिल्म 'करण-अर्जुन' साल 1995 में आई थी. इसमें ममता कुलकर्णी और काजोल शामिल थीं. फिल्म को राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था.राजामौली की फिल्म में प्रियंका करेंगी दमदार एक्शन, फर्स्ट लुक ने उड़ाए सबके होशसेविंग्स से खरीदा आलीशान 'महल', डेढ़ साल में चुकाया लोन-EMI, खुशी से झूमा एक्टर
Salman Khan Anger Salman Khan Shahrukh Khan Salman Khan Shahrukh Khan Fight Salman Khan Shahrukh Khan Friendship Salman Khan Shahrukh Khan Karan Arjun Salman Khan Shahrukh Khan Movies Salman Khan Shahrukh Khan News Shahrukh Khan Fight
