जब मेन रोड खाली तो सर्विस लेन पर क्यों गए कमल? जब रास्ते के दोनों साइड लगा था साइन बोर्ड

Janakpuri Pothole Death News

जब मेन रोड खाली तो सर्विस लेन पर क्यों गए कमल? जब रास्ते के दोनों साइड लगा था साइन बोर्ड
Delhi Jal Board NegligenceService Lane Accident DelhiKamal Death Investigation
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 157 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 51%

Delhi Bike Accident Janakpuri: जनकपुरी में जल बोर्ड के 15 से 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर कमल की मौत के बाद जांच तेज हो गई है. बंद सड़क पर बैरिकेड के बीच छोड़ा गया रास्ता हादसे की वजह माना जा रहा है. परिवार प्रशासनिक लापरवाही और साजिश दोनों एंगल से जांच की मांग कर रहा है, जबकि स्थानीय लोग सुरक्षा इंतजामों की कमी को जिम्मेदार बता रहे हैं.

Delhi Bike Accident Janakpuri Update: जनकपुरी में जल बोर्ड के खोदे गए करीब 15 से 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर कमल की मौत ने हादसे से ज्यादा सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटनास्थल इस बात की गवाही देता है कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि सुरक्षा इंतजामों की गंभीर कमी का मामला भी हो सकता है.

मौके पर गड्ढे के अंदर कमल की बाइक पड़ी मिली, जो साफ दिखाती है कि हादसा बेहद अचानक हुआ. परिवार का आरोप है कि या तो प्रशासनिक लापरवाही हुई है या फिर किसी साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता. जनकपुरी का यह इलाका पॉश और व्यस्त माना जाता है. यहां आने-जाने के लिए दो प्रमुख सड़कें हैं. इनमें से एक सड़क लंबे समय से ट्रैफिक के लिए बंद थी क्योंकि वहां जल बोर्ड का पाइपलाइन पुनर्वास कार्य चल रहा था. सड़क को पहले से बड़े-बड़े बैरिकेड लगाकर बंद किया गया था, लेकिन जांच में सामने आया कि दो बैरिकेड के बीच इतना स्पेस था कि बाइक आसानी से निकल सकती थी. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि कमल इस बंद रास्ते में क्यों आया और क्या उसे लगा कि वह बैरिकेड के बीच से बाइक निकाल सकता है. पढ़ें- अभी युवराज का जख्म भरा भी नहीं कि अब गड्ढे ने ली कमल की जान, आखिर सिस्टम से हुई मौत का जिम्मेदार कौन? कैसे हुआ हादसा? घटनास्थल पर दिखा जहां सड़क को बैरिकेड लगाकर बंद किया गया था, वहीं दो बैरिकेड के बीच खाली जगह छोड़ी गई थी. माना जा रहा है कि इसी गैप से कमल बाइक लेकर अंदर आया. उस रास्ते पर कुछ दूरी तय करने के बाद अचानक बड़ा गड्ढा सामने आ गया. यह गड्ढा करीब 15 से 20 फीट गहरा था. सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई कि गड्ढे के चारों तरफ कोई बैरिकेडिंग नहीं थी और न ही कोई ग्रीन सेफ्टी शीट लगाई गई थी. अंधेरे में कमल को आगे खतरे का अंदाजा नहीं लग पाया और वह सीधे बाइक समेत गड्ढे में गिर गया. कमल बंद रास्ते में क्यों गया? पुलिस और जांच एजेंसियां यही पता लगाने की कोशिश कर रही हैं. संभावना जताई जा रही है कि ट्रैफिक से बचने या शॉर्टकट लेने के कारण कमल बैरिकेड के बीच बने रास्ते से अंदर आया हो. स्थानीय लोग भी मानते हैं कि बैरिकेड के बीच छोड़ा गया गैप लोगों को भ्रमित कर सकता था. हालांकि परिवार इस मामले में हर एंगल से जांच की मांग कर रहा है. क्या गड्ढे के आसपास सुरक्षा इंतजाम थे? मौके की जांच में सामने आया कि गड्ढे के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी. न कोई मजबूत बैरिकेड था और न ही ग्रीन सेफ्टी शीट लगाई गई थी. हादसे के बाद अब कपड़े की शीट लगा दी गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पहले से सुरक्षा घेरा होता तो कमल को खतरे का अंदाजा हो सकता था और हादसा टल सकता था. क्या यह हादसा है या साजिश की जांच भी हो रही है? परिवार ने दोनों एंगल से जांच की मांग की है. उनका कहना है कि कमल इलाके से परिचित था और इतनी बड़ी खुदाई की जानकारी होने के बावजूद वहां पहुंचना सवाल खड़े करता है. हालांकि शुरुआती जांच और ऑफ रिकॉर्ड जानकारी के मुताबिक मौत गड्ढे में गिरने से ही हुई है, लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. सड़क पहले से बंद थी और जगह-जगह जल बोर्ड का काम चल रहा था. बैरिकेड बड़े थे, लेकिन उनके बीच छोड़ा गया रास्ता हादसे की बड़ी वजह बन सकता है. वहीं दूसरी तरफ सड़क पर डिवाइडर नहीं होने से बाइक आसानी से अंदर जा सकती थी. इस पूरे इलाके में रोशनी भी पर्याप्त नहीं बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने भी प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाया है. कई लोगों ने लाइव बयान में कहा कि गड्ढा कई दिनों से खुला था और सुरक्षा इंतजाम कमजोर थे. उनका कहना है कि हादसे के बाद जल्दबाजी में सुरक्षा शीट लगाई गई, जो पहले से होती तो शायद कमल की जान बच सकती थी. जांच और जिम्मेदारी तय करने की तैयारी दिल्ली जल बोर्ड और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है. जांच समिति यह पता लगाएगी कि बैरिकेडिंग, साइन बोर्ड और सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन हुआ या नहीं. साथ ही यह भी जांच होगी कि निर्माण कार्य की निगरानी में किस स्तर पर चूक हुई और जिम्मेदारी किसकी बनती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Delhi Jal Board Negligence Service Lane Accident Delhi Kamal Death Investigation Delhi Road Accident News जनकपुरी गड्ढा हादसा कमल मौत मामला दिल्ली जल बोर्ड लापरवाही सर्विस लेन दुर्घटना दिल्ली सड़क सुरक्षा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Kolkata Accident: ডিভাইডারে ধাক্কা লেগে একেবারে ব্রিজের নিচে! সাতসকালে মা ফ্লাইওভারে দুর্ঘটনা, মৃত ২...Kolkata Accident: ডিভাইডারে ধাক্কা লেগে একেবারে ব্রিজের নিচে! সাতসকালে মা ফ্লাইওভারে দুর্ঘটনা, মৃত ২...terrific bike accident on kolkata maa flyover near science city dead 2
Read more »

Kolkata Accident: ফের ডিভাইডারে ধাক্কা মেরে ছিটকে গেলেন যুবক! সাতসকালে ফুলবাগানে দুর্ঘটনা, মৃত ১...Kolkata Accident: ফের ডিভাইডারে ধাক্কা মেরে ছিটকে গেলেন যুবক! সাতসকালে ফুলবাগানে দুর্ঘটনা, মৃত ১...Bike accident at kolkata phoolbagan one died in this incident
Read more »

Kolkata Accident: ভয়ংকর! বেপরোয়া বাইক নিয়ন্ত্রণ হারিয়ে ধাক্কা মারল শিশুকে, আশঙ্কাজনক অবস্থায়...Kolkata Accident: ভয়ংকর! বেপরোয়া বাইক নিয়ন্ত্রণ হারিয়ে ধাক্কা মারল শিশুকে, আশঙ্কাজনক অবস্থায়...reckless bike loses control and hits child in kolkata kasba accident
Read more »

Accident: নবমীর রাতে স্বামীর সঙ্গে ঠাকুর দেখতে বেরিয়ে মর্মান্তিক পরিণতি, আর ঘরে ফেরা হল না স্ত্রীর...Accident: নবমীর রাতে স্বামীর সঙ্গে ঠাকুর দেখতে বেরিয়ে মর্মান্তিক পরিণতি, আর ঘরে ফেরা হল না স্ত্রীর...Kulatali Road Accident at Navami night housewife died while car rammed to bike
Read more »

Bike Accident: প্রতিবন্ধী-একা মায়ের একমাত্র সন্তান ও বড় ভাই... কালীপুজোর আগেই অকালমৃত্য়ু ২ বন্ধুর!Bike Accident: প্রতিবন্ধী-একা মায়ের একমাত্র সন্তান ও বড় ভাই... কালীপুজোর আগেই অকালমৃত্য়ু ২ বন্ধুর!2 friend died untimely in a tragic Bike Accident in Bardhaman before Kalipujo 2025
Read more »

Deadly Bike Accident: সরস্বতী পুজোর দিনে ভয়াবহ দুর্ঘটনা! জঙ্গলের রাস্তায় রক্তাক্ত ৪ বাইক আরোহীই...Deadly Bike Accident: সরস্বতী পুজোর দিনে ভয়াবহ দুর্ঘটনা! জঙ্গলের রাস্তায় রক্তাক্ত ৪ বাইক আরোহীই...deadly Bike Accident on the day of Saraswati Puja 2026 Godapiasal Keshpur Paschim Medinipur
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:01:44