रोड शो प्रियंका गांधी वाड्रा का और जयकार के नारे लगने लगे पीएम मोदी के narendramodi narendramodi
पुनः संशोधित मंगलवार, 9 अप्रैल 2019 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का सोमवार को बहन एवं महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सहारनपुर दौरा खराब मौसम की भेंट चढ गया था। प्रियंका वाड्रा ने आज बिजनौर में पार्टी प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी और सहारनपुर में पार्टी उम्मीदवार इमरान मसूद के लिए रोड शो किया। इस दौरान सड़कों पर उमड़ी भीड़ ने कांग्रेस नेत्री का गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। बिजनौर में रोड शो के दौरान कुछ लोगों ने ‘मोदी-मोदी ’ के नारे लगाए। इसी बीच कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से इसे लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कोई टकराव होने से बच गया। नारे लगाते देख प्रियंका ने कार्यकताओं की ओर स्वागत के लिए उन्हें पहनाई गई माला और फूलों को कार्यकर्ताओं की तरफ फेंका। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के सेंट मैरी कालेज, नजीबाबाद रोड पहुंचने पर प्रियंका का स्वागत नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नगीना से कांग्रेस प्रत्याशी ओमवती, पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने किया। इसके बाद वे शक्ति टाकीज चौराहा पहुंचीं जहां पर से वे किरन उत्सव,पंजाबी कालोनी, महिला चिकित्सालय,पोस्ट आफिस चौराहा, शम्भू का चैराहा होते हुए घंटाघर पहुंचीं। कांग्रेस महासचिव का रोड शो रामलीला ग्राउण्ड नूरपुर रोड पर खत्म हुआ। बिजनौर के बाद प्रियंका सहारनपुर के सरसावां पहुंचीं। इसके बाद काफिला गोल कोठी पहुंचा, जहां भीड़ का आलम यह था कि तिल रखने की जगह काफी दूर तक सड़क के दोनों ओर नहीं बची थी। बहुमंजिला इमारतों के ऊपर महिलाएं, बच्चे, युवा सभी प्रियंका की एक झलक देखने के लिए आतुर नजर आए। यहां से काफिला रैंच का पुल पहुंचा जहां पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया और रोड शो खत्म हुआ।.
पुनः संशोधित मंगलवार, 9 अप्रैल 2019 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का सोमवार को बहन एवं महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सहारनपुर दौरा खराब मौसम की भेंट चढ गया था। प्रियंका वाड्रा ने आज बिजनौर में पार्टी प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी और सहारनपुर में पार्टी उम्मीदवार इमरान मसूद के लिए रोड शो किया। इस दौरान सड़कों पर उमड़ी भीड़ ने कांग्रेस नेत्री का गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। बिजनौर में रोड शो के दौरान कुछ लोगों ने ‘मोदी-मोदी ’ के नारे लगाए। इसी बीच कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से इसे लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कोई टकराव होने से बच गया। नारे लगाते देख प्रियंका ने कार्यकताओं की ओर स्वागत के लिए उन्हें पहनाई गई माला और फूलों को कार्यकर्ताओं की तरफ फेंका। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के सेंट मैरी कालेज, नजीबाबाद रोड पहुंचने पर प्रियंका का स्वागत नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नगीना से कांग्रेस प्रत्याशी ओमवती, पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने किया। इसके बाद वे शक्ति टाकीज चौराहा पहुंचीं जहां पर से वे किरन उत्सव,पंजाबी कालोनी, महिला चिकित्सालय,पोस्ट आफिस चौराहा, शम्भू का चैराहा होते हुए घंटाघर पहुंचीं। कांग्रेस महासचिव का रोड शो रामलीला ग्राउण्ड नूरपुर रोड पर खत्म हुआ। बिजनौर के बाद प्रियंका सहारनपुर के सरसावां पहुंचीं। इसके बाद काफिला गोल कोठी पहुंचा, जहां भीड़ का आलम यह था कि तिल रखने की जगह काफी दूर तक सड़क के दोनों ओर नहीं बची थी। बहुमंजिला इमारतों के ऊपर महिलाएं, बच्चे, युवा सभी प्रियंका की एक झलक देखने के लिए आतुर नजर आए। यहां से काफिला रैंच का पुल पहुंचा जहां पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया और रोड शो खत्म हुआ।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल गांधी ने वायनाड से किया नामांकन, प्रियंका रहीं साथ
Read more »
राहुल गांधी के नामांकन के बाद बोलीं प्रियंका, वायनाड वालों, मेरे भाई का ख्याल रखनाकेरल के वायनाड में राहुल गांधी के नामांकन के बाद बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनकी तारीफ की है। प्रियंका ने ट्वीट करते
Read more »
वायनाड में नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, 'केरल यही संदेश देने आया हूं कि पूरा देश एक है'वायनाड में नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी- 'केरल यही संदेश देने आया हूं कि पूरा देश एक है' AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
प्रियंका गांधी वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ नहीं लड़ेंगी चुनाव, यह है वजह....प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) लड़ेंगी या नहीं अभी तक इस पर अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन यह तय है कि वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ नहीं लड़ेंगी.
Read more »
LIVE: 'राहुल गांधी के कार्यक्रम में लगे मोदी-मोदी के नारे'CM योगी आदित्यनाथ के मुस्लिम लीग वाले ट्वीट पर अखिलेश ने दिया जवाब LokSabhaElections2019
Read more »
Live Updates : पीएम मोदी, राहुल गांधी की आज ताबड़तोड़ रैलियां, प्रियंका गांधी करेंगी नुक्कड़ सभाएंपीएम मोदी आज ओडिशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में रैलियां करेंगे. सुबह 11 बजे ओडिशा के सुंदरगढ़ में 1 बजे सोनेपुर में रैली करेंगे. 3 बजकर 45 मिनट पर छत्तीसगढ़ के बालोद में और शाम को 7 बजे महाराष्ट्र के नांदेड़ में रैली करेंगे. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष आज उत्तराखंड में तीन रैलियां करेंगे. राहुल की पहली रैली सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर में, दूसरी रैली डेढ़ बजे अल्मोड़ा में और तीसरी रैली साढ़े 3 बजे हरिद्वार में होगी. इससे पहले शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड के देहरादून में रैली की थी जिसमें उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधा था. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी आज यूपी के फतेहपुर सीकरी में होंगी। इस दौरान वो कई नुक्कड़ सभाएं भी करेंगी.
Read more »
जानिए किस राशि के जातक हैं पीएम नरेंद्र मोदी, सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी और ये नेताबसपा की अध्यक्ष मायावती का जन्म 15 जनवरी सन् 1956 में भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुआ था। कर्क लग्न में जन्मी मायावती की जन्म राशि मकर है। इस राशि के लोग बहुत मेहनती, धैर्यवान, महत्वाकांक्षी, गुस्सैल और अहंकारी होते हैं।
Read more »
प्रियंका गांधी के रोड शो में मोदी-मोदी के नारे, भिड़ गए कांग्रेस-BJP के कार्यकर्ता
Read more »
BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए मोदी-मोदी के नारे, प्रियंका ने फूल फेंक कहा- और लगाओ
Read more »
