लालच होता तो शो में आने के लिए पैसा मांगता- जब प्रभु चावला के सवालों पर भड़क गए थे ओम पुरी
चरित्र अभिनेता ओम पुरी ने कमर्शियल फिल्मों के साथ साथ आर्ट फ़िल्मों ने भी काम किया। वो मुंबई आए तो थे हीरो बनने लेकिन चेहरे पर दाग के कारण उन्हें हीरो वाले किरदार नहीं मिले। ये और बात है कि उन्होंने आर्ट फ़िल्मों में मुख्य भूमिका निभाकर उन्होंने अपनी जो छवि बनाई वो किसी हीरो से कम नहीं है। हालांकि ओम पुरी का कहना था कि हीरो न बन पाने के कारण वो उतने पैसे नहीं कमा पाए। एक वक्त ओम पुरी ने कुछ ऐसी फिल्में भी की जिन्हें बी ग्रेड माना गया। इसी बात को लेकर जब प्रभु चावला ने उनसे सवाल पूछा कि क्या उन्होंने पैसों के लिए ऐसी फिल्में की तो वो भड़क गए थे। आज तक के शो, ‘सीधी बात’ में प्रभु चावला ने उनसे सवाल पूछा था, ‘आपने आर्ट फिल्में की, स्टैंडर्ड फिल्में की, अभी बी ग्रेड फिल्में जैसे एके 47, गुरु महागुरु जैसी फिल्में क्यों कर रहे हैं?’ जवाब में ओम पुरी ने कहा, ‘एके 47 बी ग्रेड कैसे हो गई? फिल्म कहती क्या है ये तो देखिए आप। गुरु महागुरु को आप मान सकते हैं बी ग्रेड।’ प्रभु चावला ने उनसे फिर सवाल किया, ‘फिर आपने क्यों किया? पैसे के लिए? 54 साल की उम्र है आपकी।’ ओम पुरी ने जवाब दिया, ‘हां बिलकुल! मैं कोई अमीर घर का नहीं हूं कि मेरे मां बाप कोई जमींदार थे, बहुत बड़े कारखाने थे उनके। मैं आया हूं एक मध्यम परिवार से।’ ओम पुरी अभी बोल ही रहे थे कि प्रभु चावला ने उन्हें टोकते हुए कहा था, ‘पैसा कमाने के लिए आए हैं।’ उनकी बात पर भड़कते हुए ओम पुरी ने कहा था, ‘अरे पैसे के पीछे बार-बार क्यों पड़े हैं? ले चलूं आपको घर? मेरा एक घर है और मैं अच्छे से रहता हूं लेकिन आप तो ऐसे पीछे पड़े हैं जैसे पैसे के अलावा मुझे और कोई काम ही नहीं है। पैसे का इतना लालच होता तो मैं आपसे कहता कि यार सीधी बात में आधा घंटा बोलने के लिए मुझे पैसा दो। मैंने मांगा आपसे पैसा? मांगा क्या?’ इसी बीच प्रभु चावला ने सवाल किया गया कि वो बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड की फ़िल्मों में क्यों काम करते हैं, पैसे के लिए? जवाब में ओम पुरी ने कहा, ‘पैसा मेरे लिए जरूरी है अच्छा जीवन बिताने के लिए, कार बंगले के लिए जरूरी नहीं लेकिन अच्छे से रहने के लिए चाहिए।’ जब प्रभु चावला ने उन्हें फिर टोका तो वो भड़क गए और बोले, ‘आप शैतान हैं। आप बहुत शरारती हैं। आप मुझसे बुलवा रहे हैं जो खुद बोलना चाहते हैं।’ ओम पुरी ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी जैसे आक्रोश, अर्धसत्य, माचिस, धूप। अर्धसत्य में उनके अभिनय के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया। साल 1990 में उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया। ओम पुरी का निधन 6 जनवरी 2017 को हो गया था।.
चरित्र अभिनेता ओम पुरी ने कमर्शियल फिल्मों के साथ साथ आर्ट फ़िल्मों ने भी काम किया। वो मुंबई आए तो थे हीरो बनने लेकिन चेहरे पर दाग के कारण उन्हें हीरो वाले किरदार नहीं मिले। ये और बात है कि उन्होंने आर्ट फ़िल्मों में मुख्य भूमिका निभाकर उन्होंने अपनी जो छवि बनाई वो किसी हीरो से कम नहीं है। हालांकि ओम पुरी का कहना था कि हीरो न बन पाने के कारण वो उतने पैसे नहीं कमा पाए। एक वक्त ओम पुरी ने कुछ ऐसी फिल्में भी की जिन्हें बी ग्रेड माना गया। इसी बात को लेकर जब प्रभु चावला ने उनसे सवाल पूछा कि क्या उन्होंने पैसों के लिए ऐसी फिल्में की तो वो भड़क गए थे। आज तक के शो, ‘सीधी बात’ में प्रभु चावला ने उनसे सवाल पूछा था, ‘आपने आर्ट फिल्में की, स्टैंडर्ड फिल्में की, अभी बी ग्रेड फिल्में जैसे एके 47, गुरु महागुरु जैसी फिल्में क्यों कर रहे हैं?’ जवाब में ओम पुरी ने कहा, ‘एके 47 बी ग्रेड कैसे हो गई? फिल्म कहती क्या है ये तो देखिए आप। गुरु महागुरु को आप मान सकते हैं बी ग्रेड।’ प्रभु चावला ने उनसे फिर सवाल किया, ‘फिर आपने क्यों किया? पैसे के लिए? 54 साल की उम्र है आपकी।’ ओम पुरी ने जवाब दिया, ‘हां बिलकुल! मैं कोई अमीर घर का नहीं हूं कि मेरे मां बाप कोई जमींदार थे, बहुत बड़े कारखाने थे उनके। मैं आया हूं एक मध्यम परिवार से।’ ओम पुरी अभी बोल ही रहे थे कि प्रभु चावला ने उन्हें टोकते हुए कहा था, ‘पैसा कमाने के लिए आए हैं।’ उनकी बात पर भड़कते हुए ओम पुरी ने कहा था, ‘अरे पैसे के पीछे बार-बार क्यों पड़े हैं? ले चलूं आपको घर? मेरा एक घर है और मैं अच्छे से रहता हूं लेकिन आप तो ऐसे पीछे पड़े हैं जैसे पैसे के अलावा मुझे और कोई काम ही नहीं है। पैसे का इतना लालच होता तो मैं आपसे कहता कि यार सीधी बात में आधा घंटा बोलने के लिए मुझे पैसा दो। मैंने मांगा आपसे पैसा? मांगा क्या?’ इसी बीच प्रभु चावला ने सवाल किया गया कि वो बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड की फ़िल्मों में क्यों काम करते हैं, पैसे के लिए? जवाब में ओम पुरी ने कहा, ‘पैसा मेरे लिए जरूरी है अच्छा जीवन बिताने के लिए, कार बंगले के लिए जरूरी नहीं लेकिन अच्छे से रहने के लिए चाहिए।’ जब प्रभु चावला ने उन्हें फिर टोका तो वो भड़क गए और बोले, ‘आप शैतान हैं। आप बहुत शरारती हैं। आप मुझसे बुलवा रहे हैं जो खुद बोलना चाहते हैं।’ ओम पुरी ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी जैसे आक्रोश, अर्धसत्य, माचिस, धूप। अर्धसत्य में उनके अभिनय के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया। साल 1990 में उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया। ओम पुरी का निधन 6 जनवरी 2017 को हो गया था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने अपने बल्लेबाजों को ‘लालची’ कहा, इस बात के लिए लगाई फटकारभारत के खिलाफ 5 मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ही प्रभावशाली बैटिंग करने वाले मेहमान टीम के बल्लेबाज रहे। उन्होंने 100 और 64 रन की पारियां खेलीं। ज्योफ्री बॉयकॉट ने कहा कि वनडे क्रिकेट पर काफी अधिक ध्यान देने से इंग्लैंड की परेशानी बढ़ रही है।
Read more »
15 अगस्त से आम लोगों के लिए चालू होगी मुंबई लोकल, टीके की दोनों डोज अनिवार्यकोरोना काल से पहले मुंबई में 75 लाख से ज्यादा लोग लोकल से सफर करते थे. अब 15 अगस्त से दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोगों को लोकल में सफर की अनुमति मिल गई है. तो करीब 30 लाख लोग हैं जो लोकल में चल सकेंगे. राहत की बात ये है कि आज मुंबई में और पूरे महाराष्ट्र में भी कोरोना के केस कम आए हैं. 15 अगस्त से 30 लाख आम लोग लोकल में सफर कर सकेंगे. मुंबई में आधी से ज्यादा आबादी को एक डोज लग चुकी है. लेकिन लोकल में सफर के लिए स्पेशल रेलवे पास लेना होगा. वहीं, पुणे में सोमवार से मॉल खुल गए हैं. आंकड़ों की बात करें तो मुंबई में बीते 24 घंटे में कुल 218 कोरोना के नए मामले आए और पुणे में आज कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई. देखिए मुंबई मेट्रो का ये एपिसोड.
Read more »
आसमान छूते किराये पर आई DGCA की सफाई, टिकट रेट चेक करने के लिए एडवाइजरी जारीहाल के दिनों में हवाई किराये में काफी बढ़त हुई है. इन दिनों यूके में एडमिशन का समय होने के कारण बड़ी संख्या में भारतीय स्टूडेंट वहां जा रहे हैं, ऐसे में आसमान छूते किराये को लेकर लोग सोशल मीडिया पर काफी आक्रामक हो गए.
Read more »
पाकिस्तान के खिलाफ अफगान की आवाज, UN के वियना ऑफिस के सामने लगाई ये गुहार45 लोगों ने मिलकर ऑस्ट्रिया के वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया और पाकिस्तान को आतंकी देश करार देने व उसपर प्रतिबंध लगाने की मांग की साथ ही उसपर अफगानिस्तान में हो रही तालिबानी हिंसा का भी आरोप लगाया।
Read more »
देवस्थानम बोर्ड पर आर-पार के लिए तैयार पंडे-पुरोहितउत्तराखंड के चार धामों और 51 मंदिरों का संचालन करने वाले सरकारी देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर राज्य के पंडे पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति ने पूरे देश में 18 अगस्त से राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ने का फैसला करके राज्य सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने का एलान किया है।
Read more »
भारत ने किया क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, चीन और पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटीभारत ने ओडिशा के तट से अपनी एक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल को डीआरडीओ ने विकसित किया है। भारत की सुरक्षा को नए आयाम देने के मकसद से विकसित की जा रही ये मिसाइल बेहद खास है।
Read more »
