पीएम narendramodi ने कहा, आज देश के अंदर और बाहर देश विरोधी लोगों में डर पैदा हो गया है और ये डर अच्छा है LetsConclave19 ModiAtConclave19
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के मंच से अपने कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और उनसे देश में आए बदलावों पर विचार रखे. इस दौरान उन्होंने आज के भारत को निर्भीक, निडर और निर्णायक बताते हुए कहा कि आज का भारत, नया भारत है.
उन्होंने कहा कि आज देश के अंदर और बाहर देश विरोधी लोगों में डर पैदा हो गया है और ये डर अच्छा है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि एक-एक वीर जवान का खून हमारे लिए अनमोल है. उन्होंने पहले अगर किसी जवान की शहादत होती थी, उसका खून बहता था तो उसके जवाब में कोई ही बड़ी कार्रवाई होती थी. लेकिन अब कोई भारत को आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार देशहित में हर फैसला लेने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी सरकार के नेतृत्व में देश नई नीति और नई रीति पर चल रहा है और पूरी दुनिया इसे समझ रही है. पीएम मोदी ने देश की ताकत का बखान करते हुए कहा कि आज का भारत निडर, निर्भीक और निर्णायक है. उन्होंने कहा कि सवा करोड़ देशवासियों के विश्वास के साथ देश आगे बढ़ रहा है और इस एकता ने देश के भीतर और बाहर देश विरोधी लोगों में एक डर पैदा किया है.जब आतंक के आकाओं में सैनिकों के शौर्य का डर हो, तो ये डर अच्छा है।— PMO India March 2, 2019ये डर अच्छा है- पीएम मोदी पीएम मोदी डर को अच्छा बताते हुए कहा कि जब दुश्मन में भारत के पराक्रम का डर हो, तो ये डर अच्छा है. जब आतंक के आकाओं में सैनिकों के शौर्य का डर हो तो ये डर अच्छा है. जब भगोड़ों में भी कानून और संपत्ति जब्त होने का डर हो तो ये डर अच्छा है.जब भ्रष्ट नेताओं को भी जेल जाने का डर सताए, तो ये डर अच्छा है।— PMO India March 2, 2019गांधी परिवार पर हमला पीएम मोदी ने यहां अगस्ता वेस्टलैंड डील के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को भारत लाकर पूछताछ के बहाने गांधी परिवार पर भी हमला किया. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जब मामा के बोलने से बड़े-बड़े परिवार बौखला जाएं तो ये डर भी अच्छा है. इससे आगे उन्होंने कहा कि जब भ्रष्ट नेताओं को भी जेल जाने का डर सताए तो ये डर अच्छा है. जब भ्रष्टाचारियों में भी कानून का डर हो तो ये डर अच्छा है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी के मास्टर स्ट्रोक के बाद विपक्ष के पास क्या है रास्ता– News18 हिंदीमोदी के इस मास्ट्रर स्ट्रोक के बाद विपक्ष सकते है में है. आतंकवाद, राफेल, बेरजगारी जैसे मुद्दे अब कमजोर पड़ गए हैं ऐसे में विपक्ष को शांत रहकर मोदी सरकार की किसी गलती का इंतजार करना होगा
Read more »
US और कोरिया के बाद भारत में 5G के लिए पूरी तरह तैयार है सैमसंगAaj Tak Tech In Barcelona साउथ कोरियन टेकनॉलजी कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने 5G रोल आउट का प्लान बताया है. सैमसंग नेटवर्क डिविजन के हेड श्रीनिवाषण सुंदराजन ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान बताया है कि 5G नेटवर्क ट्रायल सबसे पहले कंपनियां दिल्ली में कर सकती हैं.
Read more »
आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »
इमरान खान के भाषण के बावजूद दोनों देशों के बीच बढ़ सकता है तनाव- Amarujalaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ बातचीत की जिसने इस संभावना को बढ़ा दिया है कि भारत पाकिस्तान
Read more »
केएल राहुल के फॉर्म में लौटने के पीछे है इस दिग्गज खिलाड़ी का हाथIND VS AUS: पहले मैच में केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक जड़ा था जबकि दूसरे मैच में भी वो आतिशी पारी खेल रहे थे हालांकि वो इस मैच में अपने अर्धशतक से चूक गए।
Read more »
छटपटा रहा है पाकिस्तान, पीएम मोदी से बात करने का वक्त मांग रहे इमराननई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच भारत को बड़ी कूटनीतक जीत हासिल हुई है। युद्ध के डर से एक ओर जहां पाकिस्तान में महंगाई आसमान छू गई है तो वहीं दूसरी ओर इमरजेंसी लगी हुई है। साथ ही उनकी सेना बॉर्डर पर लगी हुई है जो कि ज्यादा समय तक खर्चा वहन नहीं कर सकती। इन सभी परिस्थितियों के बीच भारत के भारी दवाब के आगे पाकिस्तान झुकने के लिए मजबूर हो गया है। वह बार-बार शांति की बात कर रहा है।
Read more »
AAP के साथ गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस का एक धड़ा, विरोध में है दिल्ली इकाईसूत्रों का कहना है कि आप की तरफ से गठबंधन के लिए संपर्क किया जा रहा है और इस बारे में जल्द कोई फैसला हो सकता है.
Read more »
भारतीय सैनिकों के राशन में जहर मिला सकती है ISI, खूफिया विभाग की रिपोर्टखूफिया रिपोर्ट के बाद सुरक्षा बलों को चौकन्ना रहने को कहा गया है। सुरक्षाबलों के कैंपों में राशन डिपो की सुरक्षा कड़ी कर दी गई हैं। साथ ही कश्मीर जाने वाले राशन को चेक करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Read more »
