जब खर्चा बचाने के लिए गंदे टॉयलेट वाले सस्ते होटल में रुके थे एस एस राजामौली, राम चरण ने बताया किस्सा

Ss Rajamouli News

जब खर्चा बचाने के लिए गंदे टॉयलेट वाले सस्ते होटल में रुके थे एस एस राजामौली, राम चरण ने बताया किस्सा
Ram CharanPrabhasModern Masters: Ss Rajamouli
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 63%

एस एस राजामौली ने अपनी फिल्मों से रातोंरात कई कलाकार को सुपरस्टार बनाया है. इन दिनों वह अपने ऊपर बन रही डॉक्यूमेंट्री को लेकर चर्चाओं में हैं, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां उनके बारे में बताती नजर आएंगी.

मशहूर डायरेक्टर एस एस राजामौली ने अपनी फिल्मों से रातोंरात कई कलाकार को सुपरस्टार बनाया है. इन दिनों वह अपने ऊपर बन रही डॉक्यूमेंट्री 'मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली' को लेकर चर्चाओं में हैं, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां उनके बारे में बताती नजर आएंगी.

इस कड़ी में तेलुगु सुपरस्टार एनटीआर जूनियर ने कहा कि उनके फिल्म 'आरआरआर' के निर्देशक राजामौली न केवल एक अच्छे निर्देशक हैं, बल्कि एक अच्छे अभिनेता भी हैं. वह अक्सर अपने अभिनेताओं को सीन्स के बारे में समझाने के लिए खुद अभिनय करते है.उन्होंने कहा, ''वह कभी कैमरे के सामने नहीं आना चाहते लेकिन वह एक शानदार अभिनेता हैं. हमारे पास जो बेहतरीन निर्देशक हैं, उनमें से वह एक हैं. वह आपको वो करके दिखा सकते हैं जो वह बता रहे हैं". एक्टर राम चरण ने भी राजामौली के साथ 'मगधीरा' में काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में बात की, जो राजामौली के साथ उनकी पहली फिल्म थी.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});एक्टर ने बताया कि राजामौली एक दिन लॉन में उनके साथ बैठे और पूछा, ''आप किसमें अच्छे हैं? आपने क्या सीखा है? आपने कौन सी मार्शल आर्ट की है? आपने किस तरह की ट्रेनिंग ली है? मुझे लगता है कि आपने पहले घुड़सवारी की है?''. राम चरण ने बताया कि वह जितना संभव हो सके, उनकी सभी खूबियों को समझने की कोशिश कर रहे थे और यह भी कि उन्हें क्या करना पसंद है. एक्टर ने कहा, ''मैंने उस दिन लॉन में जिन-जिन खूबियों के बारे में बात की, वे सभी 'मगधीरा' में थीं".राम चरण ने कहा, "वह आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि आप नई उपलब्धि को हासिल कर सकें. वह आपको अपने उन पहलुओं से मिलवाएंगे, जिसके बारे में आप खुद अनजान थे". प्रभास ने 'बाहुबली' के सेट पर राजामौली के फिल्मों के प्रति डेडिकेशन के बारे में बात की. उन्होंने कहा, "जब हम महाबलेश्वर में शूटिंग कर रहे थे, तो उन्होंने सभी के लिए एक बढ़िया होटल बुक किया, जबकि वह खुद कहीं और रह रहे थे. मैंने उनसे कहा, 'हमारे साथ रहो, यह होटल काफी अच्छा है', उन्होंने जोर देकर कहा, 'नहीं-नहीं, मैं बजट बचाना चाहता हूं. इसलिए वह किसी आम होटल में रुके, जहां न तो बाथरूम साफ था और न ही कुछ सुविधा थी. मैं कभी ऐसे किसी व्यक्ति से नहीं मिला. वह बेहद अलग हैं। सिर्फ वो ही 'बाहुबली' बना सकते हैं".डॉक्यूमेंट्री 'मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली' को अप्लॉज एंटरटेनमेंट और फिल्म कंपेनियन स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया है. इस बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री के डायरेक्टर राघव खन्ना हैं. इसका प्रीमियर 2 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Ram Charan Prabhas Modern Masters: Ss Rajamouli Documentary Of Ss Rajamouli Ss Rajamouli Documentary

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राम मंदिर में लागू होगा ड्रेस कोड, पीले कलर के वस्त्र में नजर आएंगे पुजारी और अर्चकराम मंदिर में लागू होगा ड्रेस कोड, पीले कलर के वस्त्र में नजर आएंगे पुजारी और अर्चकराम मंदिर के सहायक पुजारी अशोक उपाध्याय ने बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट और पुजारियों में आपस में चर्चा चल रही थी कि पुजारी के लिए एक अलग ड्रेस होना चाहिए.
Read more »

क‍िस्‍सा: जब भारत में बजट पेश करने वाले व‍ित्‍त मंत्री पाक‍िस्‍तान में बने प्रधानमंत्रीक‍िस्‍सा: जब भारत में बजट पेश करने वाले व‍ित्‍त मंत्री पाक‍िस्‍तान में बने प्रधानमंत्रीक‍िस्‍सा: जब भारत में बजट पेश करने वाले व‍ित्‍त मंत्री पाक‍िस्‍तान में बने प्रधानमंत्री
Read more »

'Team India में जगह बनाने के लिए टैटू, एक्ट्रेस से रिलेशनशिप की जरूरत...', पूर्व भारतीय दिग्गज ने युवाओं को दी अनोखी सलाह'Team India में जगह बनाने के लिए टैटू, एक्ट्रेस से रिलेशनशिप की जरूरत...', पूर्व भारतीय दिग्गज ने युवाओं को दी अनोखी सलाहIndian Team: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ ने युवाओं को खास सलाह देते हुए कहा कि टीम इंडिया में चुने जाने के लिए बहुत सी चीज़ें ज़रूरी हैं.
Read more »

Kargil War 25 Years: प्वाइंट 4875 जीतने की खुशी और पाकिस्तानी अचार की कहानी, खाने में नमक और जहर का ये कनेक्शनKargil War 25 Years: प्वाइंट 4875 जीतने की खुशी और पाकिस्तानी अचार की कहानी, खाने में नमक और जहर का ये कनेक्शनवीर चक्र से सम्मानित और युद्ध के दौरान अल्फा कंपनी की कमान संभालने वाले ब्रिगेडियर एस विजय भास्कर ने बताया कि उस दिन उत्साह कुछ अलग ही था।
Read more »

जारी होने वाला है एसएससी स्टेनोग्राफर का नोटिफिकेशन, इतने पदों पर होंगी भर्तियांजारी होने वाला है एसएससी स्टेनोग्राफर का नोटिफिकेशन, इतने पदों पर होंगी भर्तियांशिक्षा | एस एस सी जॉब्स कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी (ग्रुप बी नॉन गैजेट) और स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है.
Read more »

एनटीआर जूनियर ने राजामौली को बताया शानदार अभिनेता, राम चरण और प्रभास ने भी किए खुलासेएनटीआर जूनियर ने राजामौली को बताया शानदार अभिनेता, राम चरण और प्रभास ने भी किए खुलासेएनटीआर जूनियर ने राजामौली को बताया शानदार अभिनेता, राम चरण और प्रभास ने भी किए खुलासे
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:00:28