साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम की स्थिति ठीक नहीं है। टीम बड़ी हार की कगार पर खड़ी है। इस बीच विराट कोहली के भाई विकास ने गौतम गंभीर पर हमला बोल दिया है।
नई दिल्ली: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने की कगार पर खड़ी है। गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम पर भारत को आखिरी पारी में जीत के लिए 589 रनों का लक्ष्य मिला है। सिर्फ 27 के स्कोर पर भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पवेलियन लौट चुके हैं। टीम सीरीज के पहले मैच में भी हारी थी। यानी यह मैच हारते ही साउथ अफ्रीका सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप कर लेगा। विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली ने भारत की टेस्ट क्रिकेट में चल रही मुश्किलों पर एक तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने थ्रेड्स ऐप पर लिखा, 'एक समय था जब हम विदेशी धरती पर भी जीतने के लिए खेलते थे। अब हम मैच बचाने के लिए खेल रहे हैं.
.. भारत में भी। यही होता है जब आप बॉस बनने की कोशिश करते हैं और बेवजह उन चीजों को बदलने की कोशिश करते हैं जो ठीक थीं।' विकास ने पोस्ट हटायाविकास कोहली ने कुछ घंटों के बाद ही अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। हालांकि इसका स्क्रीनशॉट खूब वायरल हो रहा है। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से टीम इंडिया की टेस्ट में स्थिति काफी खराब हुई है। पिछले साल न्यूजीलैंड ने घर में आकर 3 मैचों की सीरीज को 3-0 से जीता था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को करीब 10 साल बाद सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी। अब साउथ अफ्रीका क्लीन स्वीप करने की कगार पर खड़ा है।
गौतम गंभीर विकास कोहली विराट कोहली भाई भारत Vs साउथ अफ्रीका Virat Kohli Virat Kohli Brother Gautam Gambhir Virat Brother Post Delete
