जब अमिताभ बच्चन के रोल पर भड़क उठी जया बच्चन, बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी फिल्म

Amitabh Bachchan Films News

जब अमिताभ बच्चन के रोल पर भड़क उठी जया बच्चन, बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी फिल्म
Jaya Bachchan ReactionRoti Kapda Aur MakaanBollywood Classic Movies
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 26 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 53%

अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan जिन्हें बॉलीवुड में शहंशाह के नाम से जाना जाता है ने कई बेहतरीन भूमिकाएं निभाई हैं। साल 1974 में आई फिल्म में उनके किरदार को देखकर जया बच्चन नाराज हो गई थीं। जया का मानना था कि डायरेक्टर ने उनकी प्रतिभा का सही इस्तेमाल नहीं किया...

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में शहंशाह के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फिल्मी दुनिया में उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन किरदारों की भूमिका निभाई हैं। आज भी वह अपने रोल की बदौलत लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि, आज बात एक ऐसी फिल्म की कर रहे हैं, जिसमें अमिताभ का किरदार देखकर जया बच्चन मेकर्स पर भड़क उठी थीं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने साल 1973 में शादी की थी। यहां जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह साल 1974 में रिलीज हुई थी। इसमें एक्टर का रोल देखकर उनकी वाइफ को अच्छा नहीं लगा था। इतना ही नहीं, जया बच्चन की इस टिप्पणी पर चर्चा भी फिल्म के सेट पर हुई थी। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट का टैग मिला था। इस फिल्म का रोल देखकर भड़क गई थीं जया बच्चन यहां हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम रोटी कपड़ा और मकान है। 1974 में रिलीज हुई यह मूवी सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बावजूद जया बच्चन को अपने पति का किरदार ज्यादा अच्छा नहीं लगा था। सवाल खड़ा होता है कि इसमें आखिर क्या कमी रह गई थी। यह भी पढ़ें- 'मूछें हो तो नत्थूलाल जैसी', मदरसे के काजी की Dilip Kumar ने चमकाई किस्मत, अमिताभ की फिल्म से बना स्टार जया बच्चन क्यों हो गई थीं नाराज? जया बच्चन हमेशा से ही बेबाकी के साथ अपनी बात रखती आई हैं। उन्होंने रोटी कपड़ा मकान में अपनी पति की असली क्षमता का इस्तेमाल ना करने पर नाराजगी जताई थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि मनोज कुमार ने अमिताभ की प्रतिभा को पूरी तरह से बर्बाद किया। उनका मानना था कि जिस व्यक्ति में काम को बेहतरीन ढंग से निभाने का टैलेंट है, उसे सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर नहीं रखना चाहिए था। इस वजह से उन्होंने रोल पर आपत्ति जताई थी। सुपरहिट साबित हुई थी फिल्म रोटी कपड़ा और मकान को उस दौर में बड़ी सफलता हासिल हुई थी। महज 1.

28 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस आंकड़े के साथ यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया और आज भी यह क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। मनोज कुमार की निर्देशित इस मल्टीस्टारर फिल्म में मनोज कुमार, शशि कपूर, जीनत अमान, मौसमी चटर्जी और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया था। यह भी पढ़ें- 'अमिताभ मेरे हैं, मेरे ही रहेंगे...' जब Jaya Bachchan ने रेखा को लंच पर बुला कर कही थी ये बात

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Jaya Bachchan Reaction Roti Kapda Aur Makaan Bollywood Classic Movies Manoj Kumar Direction Amitabh Bachchan Role Jaya Bachchan Statement Bollywood Controversies Film Box Office Success Classic Hindi Cinema

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ನಾನು ಅಮಿತಾಬ್‌ ಬಚ್ಚನ್‌ ಅವರನ್ನು ಮದುವೆಯಾದೆ.. ನಟಿ ರೇಖಾ ಅಲ್ಲ.. ರಹಸ್ಯ ಸಂಬಂಧದ ಗುಟ್ಟು ಬಿಚ್ಚಿಟ್ಟ ಬಾಲಿವುಡ್‌ನ ಖ್ಯಾತ ಹೀರೋಯಿನ್‌ನಾನು ಅಮಿತಾಬ್‌ ಬಚ್ಚನ್‌ ಅವರನ್ನು ಮದುವೆಯಾದೆ.. ನಟಿ ರೇಖಾ ಅಲ್ಲ.. ರಹಸ್ಯ ಸಂಬಂಧದ ಗುಟ್ಟು ಬಿಚ್ಚಿಟ್ಟ ಬಾಲಿವುಡ್‌ನ ಖ್ಯಾತ ಹೀರೋಯಿನ್‌Amitabh Bachchan: ನಟಿಯೊಬ್ಬರು, ಅಮಿತಾಬ್‌ ಬಚ್ಚನ್‌ ಅವರನ್ನು ಮದುವೆಯಾಗುವ ಕುರಿತು ಮಾಹಿತಿಯನ್ನು ಬಿಚ್ಚಿದ್ದರು, ಅವರನ್ನು ಮದುವೆಯಾಗಿ ದೈವವಾಗಿ ಆರಾಧಿಸಬೇಕು ಎಂಬ ಆಸೆ ಇದೆ ಎಂದಿದ್ದರು.
Read more »

11 फ्लॉप फिल्में देकर अमिताभ बच्चन हो गए थे बेरोजगार: जंजीर मिली तो कहा- क्या मैं कर पाऊंगा, जावेद अख्तर बो...11 फ्लॉप फिल्में देकर अमिताभ बच्चन हो गए थे बेरोजगार: जंजीर मिली तो कहा- क्या मैं कर पाऊंगा, जावेद अख्तर बो...amitabh bachchan, struggle of amitabh bachchan, zanjeer amitabh bachchan story, jaya bachchan on amitabh flop films, javed akhtar zanjeer interview, amitabh angry young man origin, how amitabh got zanjeer, amitabh flop movies early career, salim javed amitabh support, zanjeer casting amitabh bachchan, javed akhtar...
Read more »

अमिताभ बच्चन ने जिस स्कूल से की पढ़ाई, जानें कितनी लगती है उस शेरवुड स्कूल में फीसअमिताभ बच्चन ने जिस स्कूल से की पढ़ाई, जानें कितनी लगती है उस शेरवुड स्कूल में फीसKnow the fees of Sherwood School Nainital where Amitabh Bachchan studied अमिताभ बच्चन ने जिस स्कूल से की पढ़ाई, जानें कितनी लगती है उस शेरवुड स्कूल में फीस
Read more »

अमिताभ बच्चन ने पूरी की फराह खान की विश, भेजा ये खास तोहफा; कोरियोग्राफर ने राधिका मदान को कहा Thank Youअमिताभ बच्चन ने पूरी की फराह खान की विश, भेजा ये खास तोहफा; कोरियोग्राफर ने राधिका मदान को कहा Thank YouAmitabh Bachchan Wrote To Farah Khan: सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने हाथ से लिखी हुई चिठ्ठी भेजी है.
Read more »

मां को याद कर इमोशनल हुए बिग बी, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्टमां को याद कर इमोशनल हुए बिग बी, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्टAmitabh Bachchan ने मां तेजी बच्चन की फोटो शेयर कर एक पोस्ट लिखा है.इस पोस्ट में बिग बी ने ऐसी बात लिखी जो लोगों के दिल को छू गई.
Read more »

ಕೊನೆಗೂ ಬಯಲಾಯ್ತು ಜೋಪಾನವಾಗಿ ಬಚ್ಚಿಟ್ಟಿದ್ದ ರಹಸ್ಯ! ಅಭಿಮಾನಿಗಳ ಕಣ್ಣಿಗೆ ಬಿತ್ತು ಬಿಗ್‌ ಬಿ ನಟಿ ರೇಖಾ ಪ್ರೈವೇಟ್‌ ಫೋಟೋಸ್‌ಕೊನೆಗೂ ಬಯಲಾಯ್ತು ಜೋಪಾನವಾಗಿ ಬಚ್ಚಿಟ್ಟಿದ್ದ ರಹಸ್ಯ! ಅಭಿಮಾನಿಗಳ ಕಣ್ಣಿಗೆ ಬಿತ್ತು ಬಿಗ್‌ ಬಿ ನಟಿ ರೇಖಾ ಪ್ರೈವೇಟ್‌ ಫೋಟೋಸ್‌Amitabh Bachchan Rekha Long Drive Viral Photos: ನಟಿ ರೇಖಾ ಹಾಗೂ ಅಮಿತಾಬ್‌ ಬಚ್ಚನ್‌ ಲಾಂಗ್‌ ಡ್ರೈವ್‌ ಹೋಗಿದ್ದ ಫೋಟೋಗಳು ಇದೀಗ ವೈರಲ್‌ ಆಗುತ್ತಿದೆ.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:25:14