जन सुरक्षा बिल से महाराष्ट्र में अर्बन नक्सल, माओवादी गतिविधियों पर लगेगा अंकुश : सचिन अहीर

United States News News

जन सुरक्षा बिल से महाराष्ट्र में अर्बन नक्सल, माओवादी गतिविधियों पर लगेगा अंकुश : सचिन अहीर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

जन सुरक्षा बिल से महाराष्ट्र में अर्बन नक्सल, माओवादी गतिविधियों पर लगेगा अंकुश : सचिन अहीर

महाराष्ट्र, 10 जुलाई । महाराष्ट्र में जन सुरक्षा विधेयक ध्वनिमत से राज्य विधानसभा में पारित हुआ। इस विधेयक में राज्य की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और संविधान विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने का प्रावधान है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता सचिन अहीर ने गुरुवार को कहा कि यह बिल जन सुरक्षा की दृष्टिकोण से लाया गया है। इससे अर्बन नक्सल और माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।सचिन अहीर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि जन सुरक्षा बिल आम लोगों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से लाया गया है। इसका उद्देश्य अर्बन नक्सल और माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाना बताया गया है। लेकिन जब इसमें कुछ संगठनों के नाम सामने आए, तब हमने हस्तक्षेप किया और स्पष्ट किया कि ऐसे कानून का इस्तेमाल श्रमिक संगठनों या कामगार वर्ग के आंदोलनों के खिलाफ नहीं होना चाहिए। सरकार ने इस पर स्पष्टीकरण भी दिया। हालांकि, यह बिल विधानसभा में संख्या बल के आधार पर पारित कर दिया गया है, लेकिन हम इसका विरोध विधान परिषद में मजबूती से करेंगे।एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि सरकार का कहना था कि कुछ लोग नक्सली गतिविधियों में शामिल हैं और उन्हें कानून के दायरे में लाने की जरूरत है। इसके लिए पहले से कई कानून मौजूद हैं, लेकिन सरकार का इरादा कुछ अतिरिक्त प्रावधान लाने का था। मैं खुद इस जॉइंट कमेटी का सदस्य था और मैंने भी कई सुझाव रखे थे, जिनमें से कुछ को सरकार ने स्वीकार किया। बिल को पहले के मुकाबले कुछ हद तक नरम किया गया है।पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वस्त किया है कि यह कानून किसी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ, या किसान आंदोलन जैसे सामान्य विरोध-प्रदर्शनों के खिलाफ इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने खुद प्रिंसिपल क्लॉज में बदलाव करने की सहमति दी थी और हम उसमें सफल भी हुए। सरकार ने कहा है कि इसका दुरुपयोग नहीं होगा और उनकी मंशा गलत नहीं है।वहीं, कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने कहा कि आज भी लोगों को जन सुरक्षा बिल पर शंका है। इसको लेकर कई लोगों ने पत्र लिखा और मैसेज किया है। एक बात स्पष्ट है कि जो मुद्दे लोगों के बीच में थे, उन्हें मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है। जन सुरक्षा बिल का दुरुपयोग न होने का सीएम ने भरोसा दिया है। उम्मीद है कि विधानसभा में उन्होंने जो आश्वासन दिया है, उस पर वह कायम रहेंगे। इस बिल से नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में सहायता मिलेगी।--आईएएनएसएएसएच/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'विश्व आदिवासी दिवस' पर मीणा समाज में लागू होंगी ये पाबंदियां, अभी से जान लें नए नियम'विश्व आदिवासी दिवस' पर मीणा समाज में लागू होंगी ये पाबंदियां, अभी से जान लें नए नियमBhilwara News: 9 अगस्त 2025, विश्व आदिवासी दिवस से समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची, दहेज प्रथा और नशाखोरी सहित अन्य सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं.
Read more »

इटावा के दांदरपुर गांव में फिर बवाल, 'अहीर रेजीमेंट' के लोगों ने पुलिस की गाड़ी तोड़ी, फायरिंगइटावा के दांदरपुर गांव में फिर बवाल, 'अहीर रेजीमेंट' के लोगों ने पुलिस की गाड़ी तोड़ी, फायरिंगदो कथावाचकों से बदसलूकी मामले में अहीर रेजीमेंट के लोग गांव में घुसने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पथराव शुरू कर दिया।
Read more »

लूज टॉक मत करिए, होंगी सीनियर अधिकारी... कानपुर में बीजेपी MLC अरुण पाठक और IPS अंजलि विश्‍वकर्मा में नोकझोंकलूज टॉक मत करिए, होंगी सीनियर अधिकारी... कानपुर में बीजेपी MLC अरुण पाठक और IPS अंजलि विश्‍वकर्मा में नोकझोंकआईपीएस अंजलि विश्‍वकर्मा कानपुर में अपर पुलिस उप आयुक्‍त के पद पर तैनात हैं। ग्रीनपार्क स्‍टेडियम में उनकी बीजेपी एमएलसी अरुण पाठक से सुरक्षा मुद्दे पर झड़प हो गई।
Read more »

‘द वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ सीनेट में मंजूर, बिल को पास कराने के लिए जेडी वेंस को आगे आना पड़ा‘द वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ सीनेट में मंजूर, बिल को पास कराने के लिए जेडी वेंस को आगे आना पड़ाअमेरिकी राष्ट्रपति के महत्वाकांक्षी कर छूट और खर्च में कटौती बिल पर सोमवार को सीनेट कुछ अंतर से पास हो गया.
Read more »

ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पास: टिप्स, ओवरटाइम और सोशल सिक्योरिटी पर नहीं लगेगा टैक्सट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पास: टिप्स, ओवरटाइम और सोशल सिक्योरिटी पर नहीं लगेगा टैक्सट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पास: टिप्स, ओवरटाइम और सोशल सिक्योरिटी पर नहीं लगेगा टैक्स
Read more »

महाराष्ट्र में भाषा पर राजनीति बहुत ही घटिया : दिनेश लाल यादवमहाराष्ट्र में भाषा पर राजनीति बहुत ही घटिया : दिनेश लाल यादवमहाराष्ट्र में भाषा पर राजनीति बहुत ही घटिया : दिनेश लाल यादव
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:30:20