Janmashtami 2025 Jhula Decoration: जन्माष्टमी के दिन लोग अधिकांश लोग घर में झूला और चौकी लगाकर लड्डू गोपाल की सेवा करते हैं. आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के लिए झूला और चौकी कैसे सजाएं.
Janmashtami 2025 Jhula Decoration : हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी. भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी को हर साल भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्ष और श्रद्धा से मनाया जाता है.
इस दिन घर-घर में मंदिर सजते हैं, झूले झूलते हैं और लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार किया जाता है. अगर आप इस बार अपने घर में कान्हा जी का सुंदर झूला सजाने की सोच रहे हैं, तो ये कुछ आसान टिप्स आपके लिए खास साबित होंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का झूला और चौकी कैसे सजाएं, ताकि पूरे साल भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती रहे. चौकी की दिशा का चयन लड्डू गोपाल की चौकी उत्तर दिशा में रखना अत्यंत शुभ माना जाता है. यदि उत्तर दिशा संभव न हो तो पूर्व दिशा भी उचित है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और वातावरण पवित्र होता है. मूर्ति का आकार सही रखें अगर नए लड्डू गोपाल घर ला रहे हैं, तो 2-3 इंच की छोटी और मनमोहक मूर्ति ही लें. बड़ी मूर्ति घर के लिए शुभ नहीं मानी जाती. छोटी प्रतिमा की सेवा करने से सुख-समृद्धि और प्रगति का मार्ग खुलता है. झूले की दिशा जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाते समय आपका चेहरा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए. यह पौराणिक मान्यता शुभ मानी जाती है. इसलिए इसे नजरअंदाज ना करें. रंगों का चुनाव जन्माष्टमी पर झूले और मंदिर की सजावट में लाल, पीला, हरा और गुलाबी जैसे चमकीले और मंगलकारी रंगों का उपयोग करें. काले रंग से बचें क्योंकि यह पूजन में अशुभ माना जाता है. बांसुरी और मोर पंख जन्माष्टमी के दिन कान्हा जी के श्रृंगार में बांसुरी और मोर पंख जरूर शामिल करें. परंपरा के अनुसार, बांसुरी उनके दाएं हाथ में रखी जाती है. यह भी पढ़ें: अथाह संपत्ति के मालिक होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, जीते हैं राजा जैसी आलीशान जिंदगी जन्माष्टमी पर इस तरह सजाएं झूला झूले को अच्छी तरह साफ करें और गंगाजल का छिड़काव करें. नीचे लाल, पीला या आसमानी रंग का कपड़ा बिछाएं. झूले को रेशमी, मखमली या साटन कपड़े से सजाएं. किनारों पर गोटा, मोती, झालर या लेस लगाएं. गेंदा, गुलाब, चमेली या ऑर्किड से झूला सजाएं. फूलों की माला को चारों ओर लटकाकर ऊपर आर्च बनाएं. सुगंध के लिए हल्का चंदन या केसर छिड़क सकते हैं. LED या झालर लाइट से झूले को रोशन करें. मोर पंख, घंटियां और रंगीन पर्दे से पृष्ठभूमि सजाएं. झूले में गद्दी और छोटा तकिया रखें. कान्हा जी को नए वस्त्र, मुकुट, आभूषण, मोर पंख और बांसुरी पहनाएं. आस-पास अक्षत, तुलसी पत्र और पुष्प रखें. मंत्रोच्चार करते हुए धीरे-धीरे झूला झुलाएं. दीपक जलाएं और भजन-कीर्तन करें. माखन-मिश्री, पंजीरी और फल अर्पित करें. यह भी पढ़ें: संतान प्राप्ति के लिए बेहद खास है जन्माष्टमी, कर लेंगे ये 5 उपाय तो घर में जल्द गूंजेगी किलकारी
Shree Krishna Janmashtami 2025 Janmashtami Jhula Decoration Janmashtami 2025 Jhula Decoration Janmashtami Jhoola Design Janmashtami Chauki Vantu Tips Janmashtami 2025 Janmashtami 2025 Janmashtami 2025 Kab Hai Kab Hai Janmashtami 2025 श्री कृष्ण जन्माष्टमी वंतु टिप्स जन्माष्टमी 2025 How To Prepare A Swing On Janmashtami How To Prepare A Stool On Janmashtami जन्माष्टमी पर झूला कैसे तैयार करें जन्माष्टमी पर चौकी कैसे तैयार करें जन्माष्टमी 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
डार्लिंग्स के 3 साल पूरे, विजय वर्मा ने टीम और फैंस को भेजा स्पेशल मैसेजडार्लिंग्स के 3 साल पूरे, विजय वर्मा ने टीम और फैंस को भेजा स्पेशल मैसेज
Read more »
जन्माष्टमी पर करें भगवान श्रीकृष्ण के इन ताकतवर मंत्रों का जाप, कोई इच्छा नहीं रहेगी अधूरीLord Shri Krishna Mantra: भाद्रपद कृष्ण अष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस साल 16 अगस्त को जन्माष्टमी है. इस दिन भगवान कृष्ण के कुछ पावरफुल मंत्रों का जाप करना, बड़ी से बड़ी मनोकामना पूरी कर सकता है.
Read more »
Janmashtami 2025: जन्माष्टमी के दिन जरूर आजमाएं तुलसी के ये उपाय, बरसेगी लड्डू गोपाल की कृपासनातन धर्म में जन्माष्टमी Janmashtami 2025 के पर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व के आने का भगवान श्रीकृष्ण के भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन तुलसी से जुड़े उपाय किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी के उपाय करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। चलिए जानते हैं इन उपायों Tulsi Ke Upayके बारे...
Read more »
जन्माष्टमी पर ब्रह्म मुहूर्त में श्रीकृष्ण के इन 5 मंत्रों का करें जाप, बढ़ेगी सुख-संपन्नताब्रह्म मुहूर्त का समय शांत और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होता है, जब मंत्र जाप का असर सबसे ज्यादा होता है. कृष्ण जन्माष्टमी पर जानिए 5 शक्तिशाली मंत्र, जो जीवन में शांति और समृद्धि लाते हैं
Read more »
जन्माष्टमी पर कुल 43 मिनट का पूजन मुहूर्त, जानें व्रत पारण का सही समयद्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त, 2025 को मनाई जाएगी. यह भगवान श्रीकृष्ण का 5252वाँ जन्मोत्सव होगा.
Read more »
लड्डू गोपाल के लिए इस तरह सजाएं सुंदर झूला, यहां देखें बेहतरीन आइडियाजJanmashtami 2025: जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त को मनाया जाएगा. यह त्योहार एक उत्सव है. जिसमें लोग अपने कान्हा के जन्म को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. Others | लाइफ़स्टाइल
Read more »
