नया साल 2026 आ चुका है. ऐसे में आज हम आपको जन्मतिथि के माध्यम से बताएंगे कि साल 2026 किन किन लोगों के लिए खास रहने वाला है. इस साल किन लोगों की इच्छाएं पूरी होंगी और किन लोगों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं सबसे ज्यादा किन मूलांक जातकों के लिए लाभकारी होगा नया साल...
नया साल 2026 आ गया है और अंक ज्योतिष के हिसाब से यह साल खास तौर पर कुछ मूलांक वालों के लिए बहुत लाभकारी साबित होने वाला है. साल 2026 का जोड़ 1 आता है और 1 नंबर का स्वामी स्वयं ग्रहों के राजा सूर्य हैं, इसलिए सूर्यदेव का प्रभाव पूरे साल दिखाई देने वाला है.
सूर्य देव यश, सफलता, आत्मविश्वास, प्रसिद्धि और पिता जैसे कारकों के स्वामी हैं, इसलिए 2026 का साल जो जातक अपने काम, करियर और व्यक्तिगत जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. अंक ज्योतिष के माध्यम से जान सकते हैं कि किस मूलांक वालों के लिए साल 2026 सबसे अच्छा रहने वाला है. किन जातकों को क्या मिलेगा, आइए जानते हैं… सबसे पहले बात करें मूलांक 1 के जातकों की क्योंकि मूलांक 1 के स्वामी सूर्यदेव हैं इसलिए पूरे साल सूर्यदेव की मूलांक 1 वालों पर कृपा बनी रहेगी. जो लोग महीने के 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे हैं, उनके लिए यह साल बहुत ही फलदायक रहने वाला है. आपके सभी अटके काम पूरे हो जाएंगे और भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा. इस साल आपको मेहनत का फल मिलेगा, इसलिए आप उच्च पद की प्राप्ति कर सकते हैं. मूलांक 1 वालों को साल 2026 में नई नौकरी या बड़ी डील हाथ लग सकती है और सम्मान में भी वृद्धि होगी. अगर आप सोच रहे हैं घर बदलने या नया घर खरीदने का तो 2026 ऐसा समय देगा जब ये सब आसानी से हो सकता है. खासकर जनवरी महीना उनके लिए बहुत शुभ रहेगा. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए ये समय बिल्कुल सही है. मूलांक 3 वालों के लिए 2026 साल शानदार साबित होगा क्योंकि मूलांक 3 के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति देव हैं. देवताओं के गुरु और ग्रहों के राजा सूर्य देव के बीच संबंध अच्छे हैं. इसलिए जिनका जन्म 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, उनके लिए यह साल कारोबार और बड़े प्रोजेक्ट्स में तरक्की का मौका लाएगा. गुरु ग्रह और सूर्यदेव की कृपा से आपकी संपत्ति में अच्छी वृद्धि होगी और किसी उच्च पद की प्राप्ति भी कर सकते हैं. मूलांक 3 वाले इस साल लंबे समय से चली आ रही योजनाओं पर काम करना शुरू कर सकते हैं. साल 2026 में आपके लिए गुरु ग्रह की कृपा से धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा. साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी भागीदारी रहेगी और माता-पिता की मदद से जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और सभी की जरूरतों को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. मूलांक 5 वाले साल 2026 खूब फायदा उठा सकते हैं क्योंकि मूलांक 5 के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं. ग्रहों के राजकुमार और ग्रहों के राजा के बीच संबंध अच्छे हैं. बुध देव व्यापार, वाणी, बुद्धि के कारक ग्रह हैं. जिनका जन्म 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनके लिए साल यात्राओं, नए संपर्कों और व्यवसायिक मुनाफे का संकेत देता है. बुद्ध देव वाणी के कारक ग्रह हैं, ऐसे में मूलांक 5 वालों की वाणी में इस साल सुधार आएगा और किसी से भी अपना काम आसानी से निकलवा पाने की स्थिति में होंगे. मूलांक 5 वाले स्वभाव से मजाकिया और मिलनसार होते हैं, इसलिए पूरे साल का माहौल हल्का और खुशमिजाज रहेगा. मूलांक 5 वाले इस साल अपनी बातों से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं. मूलांक 5 वालों को सामाजिक रूप से सम्मान मिलेगा और ऐसे लोग आपके करियर में नई उन्नति के रास्ते खोलेंगे. साल 2026 में मूलांक 5 वालों को बिजनेस में अच्छा लाभ होगा और अगर आप बिजनेस नहीं करते हैं तो एक बार इस सेक्टर में जरूर ट्राई करें, भले ही शुरुआत छोटी से करें. साल 2026 मूलांक 1, 3 और 5 वालों के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी रहने वाला है. अगर आप अपने जीवन में सफलता, पैसा, नई योजनाएं और सामाजिक मान-सम्मान चाहते हैं तो इस साल आपकी मेहनत और अच्छे कर्म रंग लाएंगे. बस ध्यान रखें कि कदम सोच-समझकर उठाएं और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें. साथ ही अपने आसपास के लोगों को समझें और सही काम ही करें क्योंकि यह साल आपकी परीक्षा भी लेगा. अंक ज्योतिष एक प्राचीन विद्या है, आप इसके माध्यम से सामने वाले के गुण दोष के साथ व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में भी जा सकते हैं.
Your 2026 Numerology Horoscope Numerology Number 1 Yearly Prediction 2026 Numerology 2026 Predictions 2026 Numerology Predictions For Number 5 2026 Numerology Predictions For Number 1 Numerology Predictions 2026 By Date Of Birth 2026 Numerology Predictions For Number 3 Numerology 2026 अंक ज्योतिष 2026 Numerology Predictions 2026 Numerology Number 1 Numerology Number 3 Numerology Number 5 Lucky Numbers 2026 Career In 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टी20 वर्ल्ड कप कोई नहीं देखेगा... अश्विन ने ICC पर साधा निशाना, पूरी प्लानिंग पर उठाए सवालT20 World Cup 2026: पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को कड़ी चेतावनी दी है.
Read more »
UIDAI Vacancy 2026: आधार कंपनी में सेक्शन ऑफिसर की वैकेंसी, ₹1.51 लाख तक सैलरी, 12 जनवरी तक यहां भेंज दें फॉर्मJobs in UIDAI 2026: यूआईडीएआई को सेक्शन ऑफिसर की पोस्ट के लिए योग्य कैंडिडेट्स की जरूरत है। इस भर्ती के लिए आखिरी तारीख 12 जनवरी 2026 तक आवेदन लिए जाएंगे।
Read more »
குட் நியூஸ்! ஜனவரி 8 முதல் பொங்கல் பரிசு தொகுப்பு - ரொக்க பணம் எவ்வளவு? வெளியான தகவல்Pongal Parisu 2026: முதல்வர் ஸ்டாலின் 2026 ஜனவரி 8ஆம் தேதி பொங்கல் பரிசு தொகுப்பை ரேஷன் அட்டைதாரர்களுக்கு விநியோகம் செய்ய உள்ளதாக தகவல் வெளியாகி உள்ளது.
Read more »
WPL 2026: MI और RCB ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, सोशल मीडिया पर पोस्ट की स्टाइलिश तस्वीरेंWPL 2026: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डबल्यूपीएल 2026 की शुरुआत से पहले अपनी नई जर्सी फैंस के सामने रख दी है, जो काफी स्टाइलिश लग रही है.
Read more »
T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका टीम से 3 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, चोट के बाद इन स्टार प्लेयर्स की हुई वापसीT20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और गेराल्ड कोएत्जी जैसे खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड से बाहर कर दिया है.
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 03 जनवरी का पूरा दैनिक पंचांग, आज पौष पूर्णिमा, जानें राहुकाल कब तकAaj Ka Panchang 3 January 2026: शनिवार यानी 3 जनवरी 2026 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है. शनिवार को
Read more »
