जदयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का एलान, क्या फिर कमान संभालेंगे नीतीश कुमार?

JDU President Election News

जदयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का एलान, क्या फिर कमान संभालेंगे नीतीश कुमार?
Nitish KumarBihar PoliticsJanata Dal United
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 53%

JDU President Election: जनता दल यूनाइटेड जदयू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन 22 मार्च को होगा, वापसी 24 मार्च तक। यदि एक से अधिक नामांकन हुए तो 27 मार्च को चुनाव होगा।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पार्टी के अंदर नए सिरे से नेतृत्व को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जदयू की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया 22 मार्च को होगी। वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित की गई है। चुनाव की पूरी प्रक्रिया तय पार्टी संगठन की ओर से बताया गया है कि यदि इस पद के लिए एक से अधिक नामांकन दाखिल होते हैं, तो 27 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। हालांकि पार्टी के भीतर ऐसी संभावना कम मानी जा रही है। जदयू के नेताओं का कहना है कि आमतौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से ही फैसला लिया जाता है। इसलिए इस बार भी निर्विरोध चुनाव की संभावना जताई जा रही है। फिर सामने आ रहा नीतीश का नाम पार्टी सूत्रों के अनुसार इस पद के लिए एक बार फिर मुख्यमंत्री Nitish Kumar का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। चर्चा है कि वे ही फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जा सकते हैं। नीतीश कुमार फिलहाल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री भी हैं। पार्टी के भीतर उन्हें संगठन और सरकार दोनों का प्रमुख चेहरा माना जाता है। राज्यसभा के बाद नई भूमिका की चर्चा राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि राज्यसभा चुनाव में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में आने वाले समय में उनकी भूमिका में बदलाव संभव है। सूत्रों का कहना है कि अगर वे राज्यसभा सदस्य बनते हैं, तो संगठन की जिम्मेदारी अपने हाथ में रखते हुए नई राजनीतिक रणनीति तय कर सकते हैं। संगठन पर पकड़ बनाए रखने की तैयारी जदयू के अंदर यह भी माना जा रहा है कि पार्टी की बागडोर फिलहाल नीतीश कुमार के हाथ में ही रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर उनकी निरंतरता से संगठन में स्थिरता बनी रहेगी। पार्टी के कई नेताओं का मानना है कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में नीतीश कुमार का नेतृत्व संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। सर्वसम्मति से चुनाव की संभावना राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जदयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आमतौर पर औपचारिक प्रक्रिया ही होता है। अधिकांश मामलों में पार्टी नेतृत्व सर्वसम्मति से तय किया जाता है। ऐसे में संभावना यही जताई जा रही है कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद Nitish Kumar को एक बार फिर निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है। इससे पार्टी में नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लग जाएगा। यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, कब आएगा रिजल्ट और क्या है पूरा गणित? यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू: नीतीश, नवीन समेत 4 का राज्यसभा जाना तय, पांचवीं पर NDA-महागठबंधन में टक्कर.

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पार्टी के अंदर नए सिरे से नेतृत्व को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जदयू की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया 22 मार्च को होगी। वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित की गई है। चुनाव की पूरी प्रक्रिया तय पार्टी संगठन की ओर से बताया गया है कि यदि इस पद के लिए एक से अधिक नामांकन दाखिल होते हैं, तो 27 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। हालांकि पार्टी के भीतर ऐसी संभावना कम मानी जा रही है। जदयू के नेताओं का कहना है कि आमतौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से ही फैसला लिया जाता है। इसलिए इस बार भी निर्विरोध चुनाव की संभावना जताई जा रही है। फिर सामने आ रहा नीतीश का नाम पार्टी सूत्रों के अनुसार इस पद के लिए एक बार फिर मुख्यमंत्री Nitish Kumar का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। चर्चा है कि वे ही फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जा सकते हैं। नीतीश कुमार फिलहाल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री भी हैं। पार्टी के भीतर उन्हें संगठन और सरकार दोनों का प्रमुख चेहरा माना जाता है। राज्यसभा के बाद नई भूमिका की चर्चा राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि राज्यसभा चुनाव में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में आने वाले समय में उनकी भूमिका में बदलाव संभव है। सूत्रों का कहना है कि अगर वे राज्यसभा सदस्य बनते हैं, तो संगठन की जिम्मेदारी अपने हाथ में रखते हुए नई राजनीतिक रणनीति तय कर सकते हैं। संगठन पर पकड़ बनाए रखने की तैयारी जदयू के अंदर यह भी माना जा रहा है कि पार्टी की बागडोर फिलहाल नीतीश कुमार के हाथ में ही रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर उनकी निरंतरता से संगठन में स्थिरता बनी रहेगी। पार्टी के कई नेताओं का मानना है कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में नीतीश कुमार का नेतृत्व संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। सर्वसम्मति से चुनाव की संभावना राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जदयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आमतौर पर औपचारिक प्रक्रिया ही होता है। अधिकांश मामलों में पार्टी नेतृत्व सर्वसम्मति से तय किया जाता है। ऐसे में संभावना यही जताई जा रही है कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद Nitish Kumar को एक बार फिर निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है। इससे पार्टी में नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लग जाएगा। यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, कब आएगा रिजल्ट और क्या है पूरा गणित? यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू: नीतीश, नवीन समेत 4 का राज्यसभा जाना तय, पांचवीं पर NDA-महागठबंधन में टक्कर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Nitish Kumar Bihar Politics Janata Dal United JDU Leadership National President Bihar Chief Minister Rajya Sabha Election Patna Bihar Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चुनाव नतीजे भास्कर कार्टूनिस्ट की नजर से: NDA का सपना 400 पार, लेकिन बह गई उल्टी बयार; मोदी के साथ नायडू-नी...चुनाव नतीजे भास्कर कार्टूनिस्ट की नजर से: NDA का सपना 400 पार, लेकिन बह गई उल्टी बयार; मोदी के साथ नायडू-नी...Election Results Cartoon 2024; PM Modi Nitish Kumar Chandrababu Naidu BJP JDU TDP
Read more »

US PRESIDENT ELECTION: Latest News Headlines, Top Photos, Videos in HindiUS PRESIDENT ELECTION: Latest News Headlines, Top Photos, Videos in HindiUS PRESIDENT ELECTION: Read all recent news headlines in hindi, explore top US PRESIDENT ELECTION photos, latest news video updates on US PRESIDENT ELECTION at Jagra .
Read more »

Disha Salian Case :दिशा सालियान केस में फिर बवाल, वकील Nilesh ने लगाए ये आरोपDisha Salian Case :दिशा सालियान केस में फिर बवाल, वकील Nilesh ने लगाए ये आरोपBihar Assembly Election 2025: तेजस्वी-प्रशांत के बयानों पर बिफरे JDU सांसद संजय कुमार झा !
Read more »

WB Assembly Election 2026: ছাব্বিশের মহারণের আগেই তৃণমূলের বড় জয়! বেকায়দায় পড়ে ঢোঁক গিলছে বিজেপি...WB Assembly Election 2026: ছাব্বিশের মহারণের আগেই তৃণমূলের বড় জয়! বেকায়দায় পড়ে ঢোঁক গিলছে বিজেপি...WB Assembly Election 2026: 27 BJP Families join Trinamool Congress before election TMC claims BIG Victory
Read more »

243 सीटों पर 2616 उम्मीदवार मैदान में: इनमें 1085 नए चेहरे; NDA के 23%, महागठबंधन के 37% प्रत्याशी पहली बार...243 सीटों पर 2616 उम्मीदवार मैदान में: इनमें 1085 नए चेहरे; NDA के 23%, महागठबंधन के 37% प्रत्याशी पहली बार...Bihar Election 2025 LIVE Update Tejashwi Yadav Nitish Kumar BJP JDU RJD Congress
Read more »

Gold, Silver Rate Today: আরও কমল সোনার দাম! কলকাতায় কত হল গয়নার সোনা? রুপো-ই বা কত...Gold, Silver Rate Today: আরও কমল সোনার দাম! কলকাতায় কত হল গয়নার সোনা? রুপো-ই বা কত...Today Gold, Silver Rate October 27: Check 18, 22, 24 carat Gold prices in Kolkata, Bengaluru, Chennai, Mumbai and Delhi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:18:43