SGPGI : संजय गांधी पीजीआई में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. राजीव अग्रवाल ने रायबरेली में हुए टेनिस फेडरेशन टूर्नामेंट में मेंस डबल्स 50 प्लस कैटेगरी में उपविजेता का खिताब अपने नाम किया है।
जागरण संवाददाता, लखनऊ : संजय गांधी पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के हेड प्रो. राजीव अग्रवाल ने साबित कर दिया कि अगर संकल्प और समय-प्रबंधन हो, तो इंसान एक नहीं, कई ऊंचाइयों को छू सकता है। प्लास्टिक सर्जन प्रो.
राजीव अग्रवाल ने बीते दिनों रायबरेली में आयोजित राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट मेन्स डब्ल्स में खिताब जीता। रायबरेली की ए. गोल्डस्मिथ टेनिस अकादमी में 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक आयोजित इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन टूर्नामेंट में प्रो अग्रवाल ने मेन्स डबल्स 50 प्लस कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट में देशभर से सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें कनाडा और बेल्जियम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल थे। मेन्स डबल्स कैटेगरी में प्रो. राजीव अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश के प्रोफेशनल खिलाड़ी हरिंदर पंवार के साथ जोड़ी बनाई। दोनों ने कई शीर्ष खिलाड़ियों को हराते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और कड़े मुकाबले में उपविजेता रहे। सर्जरी के बाद उनकी दुनिया यहीं खत्म नहीं होती। पिछले 30 वर्षों से लॉन टेनिस उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है। जिमखाना क्लब के सक्रिय सदस्य हैं और दशकों से राज्य व राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में भाग ले रहे प्रो अग्रवाल एक आई टी एफ -रजिस्टर्ड प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी हैं। वह नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत होने वाले मैचों में हिस्सा लेते हैं। प्रो राजीव अग्रवाल की यह उपलब्धि बताती है कि डॉक्टर सिर्फ ऑपरेशन थिएटर के ही नहीं, मैदान के भी हीरो हो सकते हैं—बस जुनून जिंदा होना चाहिए। उनकी यह जीत सिर्फ एक खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि उन हजारों मरीजों के लिए प्रेरणा है जिनकी जिंदगी वे हर दिन अपने हाथों से संवारते हैं।
Plastic Surgeon Athlete SGPGI Lucknow Doctor Sports Achievement ITF Tennis Doctor Raebareli International Tennis Tournament Men's Doubles 50+ Tennis Professional Tennis Playing Surgeon Dr. Rajiv Agarwal Tennis Inspiration SGPGI Lucknow Sports News SGPGI Lucknow News संजय गांधी पीजीआई प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. राजीव अग्र Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
KGMU में रोबोटिक सर्जरी का आगाज: मेड इन इंडिया रोबोटिक मशीन से हुई सर्जरी, 2 दिन में हुए 4 निशुल्क ऑपेरशनयूपी के टॉप मेडिकल संस्थान SGPGI और गोमतीनगर के डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बाद आखिरकार अब KGMU में भी रोबोटिक सर्जरी का आगाज हो गया। शुक्रवार को कुलपति प्रो.
Read more »
SGPGI में सैलरी साफ्टवेयर और मोबाइल एप्लिकेशन का आगाज: डॉक्टरों को आसानी से मिलेगी सैलरी स्लिप और फॉर्म 16,...SGPGI में बुधवार को अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक समर्पित वेतन सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप्लिकेशन का उदघाटन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ.
Read more »
'डॉक्टरों का वर्क-लाइफ बैलेंस बिगड़ने में मरीज का हित': विकास दिव्य कीर्ति बोले- लखनऊ में शर्त पर 2-3 दिन रु...'Society's interest lies in disrupting doctors' work-life balance' said Vikas Divyakirti यूपी के टॉप मेडिकल संस्थान, SGPGI लखनऊ में वर्क लाइफ बैलेंस सिखाने के लिए शनिवार को IAS ट्रेनर डॉ.
Read more »
SGPGI का स्थापना दिवस 14 को,NMC के अध्यक्ष देंगे व्याख्यान: शुक्रवार को 6वां शोध दिवस, 320 रिसर्च पेपर शो क...SGPGI का 42वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य वक्ता नेशनल मेडिकल कमीशन के अध्यक्ष डॉ.
Read more »
SGPGI: डायबिटीज की दवा से कंट्रोल होगा बीपी, रजिस्टेंस हाइपरटेंशन एक गंभीर और तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याSGPGI Lucknow: राहत की बात यह है कि डायबिटीज के इलाज के लिए विकसित की गई कुछ दवाएं रेजिस्टेंस हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने में प्रभावी साबित हो रही हैं।
Read more »
SGPGI : AI से मिलेगी जानकारी कितना सफल होगा किडनी प्रत्यारोपण, एसजीपीजीआई तैयार कर रहा है सिस्टमSGPGI Will Use AI System: नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो.
Read more »
