जज की भतीजी की मौत मामले में डॉक्टर पति-सास अरेस्ट: बरेली में घरवाले बोले- ऑटोमेटिक कार मांग रहे थे, गला दब...

Judge News

जज की भतीजी की मौत मामले में डॉक्टर पति-सास अरेस्ट: बरेली में घरवाले बोले- ऑटोमेटिक कार मांग रहे थे, गला दब...
NieceMurderHusband
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 201 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 105%
  • Publisher: 51%

जज की भतीजी के हत्यारे पति और सास अरेस्ट ऑटोमेटिक कार के लिए हुई थी महजबीन की गला दबाकर हत्या, जज बनना चाहती थी महजबीन यूपी के बरेली में दो दिन पहले हुई जज की भतीजी की हत्या के मामले में पुलिस ने पति और

बरेली में घरवाले बोले- ऑटोमेटिक कार मांग रहे थे, गला दबाकर मार डालाबरेली के महजबीन हत्याकांड में पुलिस ने सास और पति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। ससुर, देवर और ननद अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। महजबीन के चाचा बरेली कोर्ट में ADJ हैं। घरवालों का आरोप है कि ससुराल में दहेज के लिए बेटी को ताने मारे जातेशादी में कार दी गई थी, लेकिन वे बाद में ऑटोमैटिक कार की डिमांड कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी। उसके बाद मौत की बात काफी देर तक छिपाए रखी। उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला.

..महजबीन की मां नसीमा ने बताया- प्रेमनगर के शाहाबाद में रहने वाले डॉक्टर तलहा से 27 फरवरी, 2025 को बेटी की शादी हुई थी। तलहा रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में MBBS के फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा है। हम लोगों ने दहेज में कार भी दी। शादी के कुछ दिनों तक तो शब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में बेटी को ताने मारने लगे। ससुराल वालों को ऑटोमैटिक कार चाहिए थी। हमने जो कार दी, वो मैन्युअल थी। बेटी फोन पर बताती थी कि घर में इस बात को लेकर रोज झगड़ा होता है। वह टेंशन में है। हम लोग रोज उसे समझाते थे कि परेशान न हो। जल्द सब ठीक हो जाएगा।शादी के समय महजबीन LLM फर्स्ट ईयर पूरा कर चुकी थी। लेकिन शादी के बाद उसके शौहर ने पढ़ाई भी छुड़वा दी गई। कहने लगे कि डॉक्टर बना देंगे, जबकि वो जज बनना चाहती थी। जब हमने इस बारे में परिवार से बात की। तब उन्होंने कहा- उसके चाचा जज है, इसलिए वो भी जज बनना चाहती थी। इसमें क्या खास बात है।पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर बोले- गले पर निशान मिले पोस्टमॉर्टम हाउस में महजबीन की लाश की जांच करने वाले डॉक्टर ने बताया- महजबीन के गले पर निशान बने हुए थे। ये फंदे पर लटकने की वजह से हुए होंगे। उसके गले की हड्‌डी टूटी नहीं थी। हैंगिंग की वजह से मौत हुई थी। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। क्या उसको कोई नशीला पदार्थ दिया गया होगा, ये जानने के लिए विसरा को सुरक्षित किया गया है।परिजन की तहरीर पर प्रेमनगर थाने में ससुराल वालों पर दहेज हत्या, महिला के साथ क्रूरता का केस दर्ज किया है। इस मामले में पति डॉ. मोहम्मद तलहा, और सास आसमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि देवर डॉ. मोहम्मद हमजा, मोहम्मद जैद, ससुर डॉ. मेंहदी हसन, ननद उजमा, ननद चमन और ननदोई फैजान अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।डॉ. तलहा ने पुलिस को बताया कि रात में पूरे परिवार ने खाना खाया। सब कुछ सामान्य था, रात में करीब 12.30 से 1 बजे के बीच महजबीन की तबीयत बिगड़ी। मैं अपने वालिद के पास गया, उन्हें बताया कि महजबीन को हॉस्पिटल लेकर जाना पड़ेगा। उसके मुंह से झाग निकल रहा है। हम लोगों ने उसको कार में डाला और मेडिनोवा हॉस्पिटल पहुंचे। यहां जिस स्टाफ ने उन्हें देखा, उसने बताया कि सांस थम चुकी हैं। तब हमें महजबीन की मौत की जानकारी हुई। ये सब होते-होते सुबह के 2.45 बज गए। मेडिनोवा हॉस्पिटल के डॉ. मोहम्मद अली अंसारी महजबीन को पहचानते थे। उन्होंने उसके चाचा अच्छन अंसारी को फोन किया। परिवार के लोग 3.45 बजे अस्पताल पहुंचे। अच्छन बताते हैं कि जब मैंने डॉ. तहला से पूछा कि बेटी को क्या हुआ? उन्होंने मुझसे कहा था- मेरे मां-बाप ने कुछ नहीं किया, मैंने मारा है। डॉक्टर ने भी कहा कि ये नार्मल डेथ नहीं है। सुबह 5 बजे पुलिस आने के बाद डॉ. तलहा और उनकी मां और पिता को हिरासत में लिया गया। सुबह 9 बजे थाने में परिचितों की भीड़ लग गई। लोग गुस्से में थे, उन्होंने आरोपियों को पीट दिया। इस दौरान महजबीन का ससुर मौके से भाग गया, जबकि सास और पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।महजबीन के पिता डॉ. हाशिम अंसारी कहती हैं- बेटी को शादी के बाद से ही लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। महजबीन कई बार फोन करके कहती थी कि ससुराल वाले ऑटोमैटिक कार के लिए परेशान कर रहे हैं। कई बार ससुराल गया, लेकिन हालात नहीं बदले।महजबीन की जांच करने वाले डॉक्टर मोहम्मद अली अंसारी ने स्पष्ट कहा कि जिस हालत में उसे लाया गया था, उससे साफ हो गया था कि उसकी मौत सामान्य नहीं है। महजबीन की मौत कार में ही हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ससुराल वालों में घबराहट और जल्दबाजी थी और पुलिस पूछताछ में उन्होंने कई बार अपने बयान भी बदले, जिससे शक और गहरा गया। अस्पताल स्टाफ और परिजनों के मुताबिक, महजबीन के गले पर दबाव के निशान, मुंह से निकला झाग और खुली आंखें इस बात के संकेत थे कि उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।महिला IPS ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ाया, थप्पड़ जड़ा: कानपुर में महिला को ट्रक ने रौंदा, गुस्साई भीड़ का हंगामा कानपुर में बेकाबू ट्रक ने महिला को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए। महिला की मौत पर गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा कर दिया। बवाल बढ़ता देखकर चार थानों के 40 पुलिसवाले मौके पर पहुंचे। ADCP ईस्ट IPS अंजलि विश्वकर्मा भी पहुंचीं। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे हंगामा करने पर उतारू थे। भीड़ ने ट्रक में पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा लिया।सीकर में कल से तेज होगी सर्दीहरियाणा में ठिठुरन भरी रही बीती रात, हिसार सबसे ठंडालखनऊ में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पाराशीतलहर का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Niece Murder Husband Mother ADJ Bareilly

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 05:29:45