Anant Vs Surajbhan: बिहार के मोकामा में दो बाहुबली नेताओं 'छोटे सरकार' अनंत सिंह और 'दादा' सूरजभान सिंह की दशकों पुरानी वर्चस्व की लड़ाई एक जनसुराज समर्थक की हत्या के बाद फिर गरमा गई है। इस चुनावी अखाड़े में दोनों नेता आमने-सामने हैं। अनंत सिंह पर 28 और सूरजभान पर करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों अकूत संपत्ति के मालिक...
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच पटना जिले का मोकामा विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर राष्ट्रीय सुर्खियों में है। वजह है यहां की 'बाहुबलियों की राजनीति' और दो कद्दावर शख्सियतों अनंत सिंह और सूरजभान सिंह के बीच की पुरानी दुश्मनी। अब जनसुराज समर्थक की हत्या के बाद एक नया खूनी मोड़ ले लिया है। आपराधिक इतिहास, अकूत संपत्ति और मजबूत जातीय प्रभाव के दम पर दोनों नेता लंबे समय से मोकामा की राजनीति को नियंत्रित करते आए हैं। ये सीट बिहार की सबसे अस्थिर लेकिन चुनावी रूप से महत्वपूर्ण सीटों में से एक बनी हुई है। इस बार, ये लड़ाई अनंत सिंह और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के बीच सीधे मुकाबले में बदल गई है, जिससे मोकामा में छोटे सरकार Vs दादा की बैटल ग्राउंड सज गई है। छोटे सरकार Vs दादा की बैटल ग्राउंड अनंत सिंह और सूरजभान सिंह के बीच की प्रतिद्वंद्विता की जड़ें 2000 के बिहार विधानसभा चुनावों में हैं। तब 'दादा' के नाम से मशहूर सूरजभान ने अनंत सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह को हराकर मोकामा सीट पर कब्जा किया था। इस हार से जो राजनीतिक अदावत शुरू हुई, वो आज भी जारी है। 2005 में अनंत सिंह ने सूरजभान को हराकर न केवल सीट वापस जीती, बल्कि 'छोटे सरकार' का सरनेम भी हासिल किया। तब से दोनों नेताओं को संगीन अपराधों के लिए जेल की सजा हुई और वे चुनाव लड़ने से अयोग्य भी हुए, मगर मोकामा पर उनका दबदबा परिवार के प्रतिनिधियों के जरिए कायम रहा।क्राइम के साथ पॉलिटिकल पैंतरेबाजीचुनाव आयोग के हलफनामे के अनुसार, अनंत सिंह पर 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पाला बदलकर भी मोकामा पर पकड़ बनाए रखने वाले अनंत सिंह 2022 में UAPA के तहत दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य हो गए थे। तब मोकामा में उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल कीं। अब पटना हाईकोर्ट से बरी होकर अनंत फिर मैदान में हैं। हालांकि, वोटिंग से ठीक पहले दुलारचंद यादव मर्डर केस में एक बार फिर अनंत सिंह को जेल भेज दिया गया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूरजभान सिंह पर भी बिहार और उत्तर प्रदेश में लगभग 30 मामले दर्ज हैं। सूरजभान अब अपनी पत्नी वीणा देवी के जरिए मोकामा में अपना प्रभाव बनाए हुए हैं।अनंत और सूरजभान के पास कितनी संपत्ति?संपत्ति के मामले में अनंत सिंह ने ₹37.
88 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। उनकी पत्नी नीलम देवी के पास ₹13.07 करोड़ की चल और ₹49.65 करोड़ की अचल संपत्ति है। सूरजभान सिंह की संपत्ति का सार्वजनिक डेटा उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी वीणा देवी ने अपनी संपत्ति ₹13 करोड़ से अधिक बताई है। बाहुबल के साथ-साथ यहां धनबल का प्रदर्शन भी खुलकर हो रहा है। अनंत सिंह की कुल संपत्ति: हलफनामे के अनुसार ₹37.88 करोड़ की संपत्ति है अनंत सिंह पर मामले: 'छोटे सरकार' के खिलाफ 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं नीलम देवी की संपत्ति: पूर्व विधायक और अनंत सिंह की पत्नी के पास ₹62.72 करोड़ की संपत्ति सूरजभान की संपत्ति: 'दादा' की व्यक्तिगत संपत्ति का सटीक आंकड़ा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं सूरजभान सिंह पर मामले: विभिन्न स्रोतों के अनुसार लगभग 30 आपराधिक मामले, साल 2000 में 26 थे वीणा देवी की संपत्ति: सूरजभान की पत्नी और राजद प्रत्याशी वीणा देवी के पास ₹13 करोड़ से अधिक की संपत्तिअनंत की गिरफ्तारी से बदला समीकरणमोकामा में भूमिहार समुदाय का प्रभुत्व है और ये लड़ाई भूमिहार बनाम भूमिहार हो गई है। सूरजभान की पत्नी वीणा देवी और अनंत सिंह के बीच सीधा टकराव है। 6 नवंबर को पहले चरण में होने वाले मतदान से ठीक पहले, जनसुराज समर्थक की हत्या ने चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि मोकामा की जनता दोनों बाहुबलियों के पारिवारिक प्रतिनिधियों पर भरोसा करती है या किसी तीसरे विकल्प को चुनकर दशकों पुरानी लड़ाई को खत्म करती है।
Anant Singh Suraj Bhan Singh Anant Vs Surajbjan Anant Suraj Bhan Enmity Story अनंत सिंह सूरजभान सिंह सूरजभान सिंह अनंत सूरजभान दुश्मनी की कहानी अनंत सिंह अनंत सिंह सूरजभान सिंह मोकामा सीट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत को एशियाकप ट्रॉफी 34 दिन बाद भी नहीं मिली: BCCI अड़ा- नकवी से नहीं लेंगे; 2 दिन बाद ICC की मीटिंग में म...India Vs Pakistan Asia Cup trophy Controversy.
Read more »
Live: SIR அனைத்துக்கட்சிக் கூட்டம் மகளிர் உலகக் கோப்பை பைனல் IND vs AUS 3வது T20ILive: SIR அனைத்துக்கட்சிக் கூட்டம் மகளிர் உலகக் கோப்பை பைனல் IND vs AUS 3வது T20I
Read more »
IND vs AUS 3rd T20 Live Score: टीम इंडिया को करनी होगी वापसीIndia vs Australia 3rd T20 Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला निंजा स्टेडियम में आज खेला जाएगा।
Read more »
Ind vs SA WC Final Live: फैसले का दिन! वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी उठाएंगी छोरियां, हरमनप्रीत आर्मी के सामन...India Vs South Africa महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हरमनप्रीत कौर की टीम इतिहास रचने को तैयार, जानें लाइव स्कोर और मैच अपडेट्स.
Read more »
கலக்கிய சிஎஸ்கே சிங்கக்குட்டி... இந்திய ஏ அணி வெற்றி - டெஸ்ட் அணியில் விளையாட அதிக வாய்ப்புIND A vs SA A: தென்னாப்பிரிக்கா அணிக்கு எதிரான டெஸ்ட் தொடரில் இந்தியா ஸ்குவாடில் இந்த சிஎஸ்கே சிங்கக்குட்டியை சேர்க்க அதிக வாய்ப்புள்ளது. அவர் யார் என்பதை இங்கு காணலாம்.
Read more »
भारत की जीत के लिए यूपी में हवन-पूजन: छात्राओं ने चेहरे पर तिरंगे बनवाए; क्रिकेटर दीप्ति की मां बोलीं- हर ह...Women's World Cup final India w vs australia w Final Uttar Pradesh Agra Deepti Sharma Varanasi video
Read more »
