छोटे भाई की मौत के सदमे में बड़े ने दी जान, चित्रकूट में 36 घंटे में दो भाइयों की मौत से सदमे में परिवार

Chitrakoot Death Case News

छोटे भाई की मौत के सदमे में बड़े ने दी जान, चित्रकूट में 36 घंटे में दो भाइयों की मौत से सदमे में परिवार
Suspicious Death Uttar PradeshBrother Suicide ChitrakootBhadoo Village Incident
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 53%

चित्रकूट के भदेदू गांव में 36 घंटे के भीतर दो सगे भाइयों की मौत से सनसनी फैल गई है। छोटे भाई की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि बड़े भाई का शव पेड़ से लटका मिला। गांव में अवैध संबंध को लेकर विवाद की चर्चा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छोटे भाई की मौत का कारण चोट लगना बताया गया...

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। सरधुवा थाना के भदेदू गांव में 36 घंटे के भीतर दो सगे भाइयों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार शाम छोटे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर कर मौत हो गई थी जबकि घटना के बाद लापता बड़े भाई का शव शनिवार की सुबह अपने डेरा पर कटहल के पेड़ से लटका मिला। उसने अपने लोअर व गमछा का फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। गांव में चर्चा है कि एक महिला से अवैध संबंध में दोनों भाई के बीच विवाद हुआ था। जिसमें मारपीट के दौरान छत से छोटा भाई गिरा था। हालांकि पुलिस स्पष्ट रूप से अवैध संबंध और मारपीट के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नही है। भदेदू निवासी 46 वर्षीय धीरेंद्र सिंह का शव शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे यमुना नदी के तट पर स्थित डेरा में पेड से लटका लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सीओ राजापुर राजकमल व थाना प्रभारी राम सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर शव को फंदे से उतारा। सीओ राजकमल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। गुरुवार की शाम छह बजे धीरेंद्र के छोटे भाई राकेश सिंह की छत से गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले में धीरेंद्र के बेटे विदित सिंह ने तहरीर दिया था। बताते हैं कि राकेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने के मौत की बात सामने आई थी। घटना के बाद से धीरेंद्र गायब था। क्योंकि गांव में चर्चा है कि राकेश के एक महिला से अवैध संबंध थे। जिस पर दोनों भाइयों के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। घटना के समय छत पर सिर्फ धीरेंद्र और राकेश ही मौजूद थे। धीरेंद्र की पत्नी उस समय बच्चों के साथ गांव में ही एक परिवार के घर रामायण पाठ में गई हुई थी। लोगों में चर्चा यहां तक है कि धीरेंद्र ने विवाद के दौरान राकेश के सिर डंडे से वार दिया था। वह भाई के अंतिम संस्कार में भी नहीं शामिल हुआ था। जबकि डेरा के पास ही यमुना नदी के तट में शुक्रवार की शाम को अंतिम संस्कार पंचों ने किया था। स्वजन व पुलिस को था कि धीरेंद्र की तलाश शनिवार की सुबह किया जाएगा लेकिन उसके पहले उसने आत्मघाती कदम उठा लिया था।.

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। सरधुवा थाना के भदेदू गांव में 36 घंटे के भीतर दो सगे भाइयों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार शाम छोटे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर कर मौत हो गई थी जबकि घटना के बाद लापता बड़े भाई का शव शनिवार की सुबह अपने डेरा पर कटहल के पेड़ से लटका मिला। उसने अपने लोअर व गमछा का फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। गांव में चर्चा है कि एक महिला से अवैध संबंध में दोनों भाई के बीच विवाद हुआ था। जिसमें मारपीट के दौरान छत से छोटा भाई गिरा था। हालांकि पुलिस स्पष्ट रूप से अवैध संबंध और मारपीट के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नही है। भदेदू निवासी 46 वर्षीय धीरेंद्र सिंह का शव शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे यमुना नदी के तट पर स्थित डेरा में पेड से लटका लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सीओ राजापुर राजकमल व थाना प्रभारी राम सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर शव को फंदे से उतारा। सीओ राजकमल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। गुरुवार की शाम छह बजे धीरेंद्र के छोटे भाई राकेश सिंह की छत से गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले में धीरेंद्र के बेटे विदित सिंह ने तहरीर दिया था। बताते हैं कि राकेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने के मौत की बात सामने आई थी। घटना के बाद से धीरेंद्र गायब था। क्योंकि गांव में चर्चा है कि राकेश के एक महिला से अवैध संबंध थे। जिस पर दोनों भाइयों के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। घटना के समय छत पर सिर्फ धीरेंद्र और राकेश ही मौजूद थे। धीरेंद्र की पत्नी उस समय बच्चों के साथ गांव में ही एक परिवार के घर रामायण पाठ में गई हुई थी। लोगों में चर्चा यहां तक है कि धीरेंद्र ने विवाद के दौरान राकेश के सिर डंडे से वार दिया था। वह भाई के अंतिम संस्कार में भी नहीं शामिल हुआ था। जबकि डेरा के पास ही यमुना नदी के तट में शुक्रवार की शाम को अंतिम संस्कार पंचों ने किया था। स्वजन व पुलिस को था कि धीरेंद्र की तलाश शनिवार की सुबह किया जाएगा लेकिन उसके पहले उसने आत्मघाती कदम उठा लिया था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Suspicious Death Uttar Pradesh Brother Suicide Chitrakoot Bhadoo Village Incident Police Investigation Chitrakoot Illicit Affair Dispute Uttar Pradesh Crime News Chitrakoot Crime News Death In Uttar Pradesh Crime News Chitrakoot News Chitrakoot Latest News Chitrakoot News In Hindi Chitrakoot Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

36 வயது வீரருக்கு மினி ஏலத்தில் செம மவுஸ் - CSK உள்பட 3 அணிகள் நிச்சயம் சுத்துப்போடும்!36 வயது வீரருக்கு மினி ஏலத்தில் செம மவுஸ் - CSK உள்பட 3 அணிகள் நிச்சயம் சுத்துப்போடும்!ஐபிஎல் 2026 மினி ஏலத்தில் 36 வயதான டேவிட் மில்லரை இந்த 3 அணிகள் நிச்சயம் எடுக்க வாய்ப்புள்ளது.
Read more »

बहराइच में 36 घंटे तक चली व्यापारी के घर छापेमारी, अहम दस्तावेज मिलने की चर्चाएंबहराइच में 36 घंटे तक चली व्यापारी के घर छापेमारी, अहम दस्तावेज मिलने की चर्चाएंबहराइच में एक व्यापारी के घर पर 36 घंटे तक चली छापेमारी से सनसनी फैल गई। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनकी जांच जारी है। दस्तावेजों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इस घटना से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म...
Read more »

थाईलैंड की भीषण बाढ़ में 145 लोगों की मौत, 36 लाख से ज्यादा प्रभावित!थाईलैंड की भीषण बाढ़ में 145 लोगों की मौत, 36 लाख से ज्यादा प्रभावित!थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. बाढ़ में कम से कम 145 लोगों की मौत हो चुकी है और 36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. बाढ़ के कारण सड़कों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है.
Read more »

36 ચોગ્ગા અને 44 છગ્ગા... 211 બોલમાં બનાવ્યા 466 રન, કોણ છે આ ભારતીય બેટ્સમેન36 ચોગ્ગા અને 44 છગ્ગા... 211 બોલમાં બનાવ્યા 466 રન, કોણ છે આ ભારતીય બેટ્સમેનVaibhav Suryavanshi: 14 વર્ષનો વૈભવ સૂર્યવંશી ફરી એકવાર ચર્ચામાં છે. એશિયા કપ રાઇઝિંગ સ્ટાર્સ 2025માં ધમાકેદાર ડેબ્યૂ કર્યા પછી આ યુવા બેટ્સમેને T20 ક્રિકેટમાં માત્ર 211 બોલમાં 466 રન બનાવીને એક નવો રેકોર્ડ બનાવ્યો છે.
Read more »

नाम, हुलिया, ठिकाना बदला, कर ली शादी... प्रदीप से बना अब्दुल रहीम, 36 साल तक पुलिस को दिया चकमा, हैरान कर देगी ये कहानीनाम, हुलिया, ठिकाना बदला, कर ली शादी... प्रदीप से बना अब्दुल रहीम, 36 साल तक पुलिस को दिया चकमा, हैरान कर देगी ये कहानीबॉलीवुड फिल्मों में अक्सर देखने को मिलता था कि क्राइम करने के बाद अपराधी किस तरीके से नाम और हुलिया बदलकर पुलिस को चकमा देते थे. कुछ ऐसा ही मामला यूपी के बरेली में सामने आया है. यहां अपराधी ने 36 साल तक पुलिस से बचने के लिए अपनी पहचान ही नहीं बदली, बल्कि अपना धर्म और स्थान बदलकर जिंदगी गुजारने लगा. अब 36 साल बाद बरेली पुलिस ने उसे पकड़ लिया है.
Read more »

मुस्लिम विधवा से निकाह, धर्म बदल प्रदीप से बना रहीम, 36 सालों तक कैसे छिपता-फिरता रहा भाई का हत्‍यारा?मुस्लिम विधवा से निकाह, धर्म बदल प्रदीप से बना रहीम, 36 सालों तक कैसे छिपता-फिरता रहा भाई का हत्‍यारा?बरेली पुलिस की एक टीम ने मुरादाबाद के मोहल्‍ले से प्रदीप सक्‍सेना उर्फ अब्‍दुल रहीम को अरेस्‍ट किया है। 70 साल के प्रदीप ने 36 साल पहले अपने भाई की हत्‍या कर दी थी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:10:25