लक्ष्मण उतेकर की निर्देशित फिल्म 'छावा' का एडवांस बुकिंग शुरू ही होते ही लोगों ने फिल्म को देखने के लिए उत्साह दिखाया है। फिल्म ने एक दिन में ही करोड़ों रुपये का बिज़नेस कर लिया है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2025 की एंटीसिपेट फिल्म छावा (Chhaava) को लेकर फिल्मी गलियारों में बज बना हुआ है। वैलेंटाइन डे के दिन सिनेमाघरों में उतर रही हिस्टोरिकल एपिक ड्रामा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए चाहने वाले बेताब हैं। यह हम नहीं, बल्कि एडवांस बुकिंग का कलेक्शन चीख-चीख कर बता रहा है। मात्र एक दिन के अंदर इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों रुपये छाप लिए हैं। लक्ष्मण उतेकर की छावा को लेकर उस वक्त से चर्चा है, जब इसकी अनाउंसमेंट हुई थी। फिल्म को लेकर बज तब दोगुना हुआ, जब ट्रेलर
रिलीज हुआ। विवाद गहराया, लेकिन छावा की एक-एक क्लिप ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए। अब लोगों को इंतजार फिल्म की रिलीज का है। 14 फरवरी को सिनेमाघरों में उतर रही छावा को देखने के लिए पहले ही लोगों ने टिकट्स बुक कर लिए हैं। एक दिन में मालामाल हुई छावा 9 फरवरी 2025 को मेकर्स ने छावा का एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। जैसे ही थिएटर्स की टिकट खिड़की खुली, वैसे ही धड़ाधड़ टिकटें बिकना शुरू हो गईं। आलम यह है कि अभी तक इस फिल्म ने करोड़ों रुपये का कारोबार कर लिया है। सैकनिल्क के मुताबिक, छावा ने एक दिन के अंदर अभी तक 81991 टिकटें (खबर लिखे जाने तक) बेच दी हैं। इतनी टिकट बेचकर छावा के खाते में 2.35 करोड़ रुपये के करीब आ गए हैं। यह भी पढ़ें- Chhaava Collection: छा गया 'छावा'! एडवांस बुकिंग ओपन होते ही धड़ाधड़ छापे नोट, बॉक्स ऑफिस पर आएगा बवंडर! View this post on Instagram A post shared by Maddock Films (@maddockfilms) छावा को मिले इतने शोज छावा को टोटल 5565 शोज मिले हैं, जिसमें हिंदी 2D को 5444, हिंदी आईमैक्स 2D को 61, हिंदी 4DX को 51 और हिंदी ICE को 9 शोज मिले हैं। सभी को मिलाकर पूरे भारत में छावा के शोज 5565 हैं और इसी से करोड़ों रुपये की कमाई हो गई है। 4 दिन पहले से ही जिस स्पीड से छावा के एडवांस टिकट्स बिक रहे हैं, इससे माना जा सकता है कि यह एक शानदार ओपनिंग कर सकती है। छावा की कहानी और कास्ट छावा की कहानी मराठा साम्राज्य के शासक छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित है। फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है, दूसरी ओर रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई की भूमिका में नजर आ रही हैं। खलनायक की भूमिका में अक्षय खन्ना दिखाई देंगे जो फिल्म में औरंगजेब बने हुए हैं। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर और निर्माण दिनेश विजान ने किया है। यह भी पढ़ें- Chhaava Song Jaane Tu: छावा के पहले गाने 'जाने तू' में दिखा रश्मिका और विक्की का रोमांस, अरिजीत सिंह ने लगाई आ
CHHAVAA Vikki Kaushal Rashmika Mandanna Akshay Khanna Historical Drama Box Office Advance Booking Valentine's Day
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अक्षय खन्ना बने 'औरंगजेब', विक्की कौशल स्टारर 'छावा' में दिखेंगे क्रूर रूपबॉलीवुड फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल के साथ अब अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। खन्ना औरंगजेब का किरदार निभाएंगे। इस फर्स्ट लुक में अक्षय का औरंगजेब रूप काफी इंटेंस है।
Read more »
छावा फिल्म पर महाराष्ट्र मंत्री उदय सामंत का विवादछावा फिल्म के ट्रेलर को लेकर उत्साह है, लेकिन महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने फिल्म रिलीज से पहले एक्सपर्ट को दिखाने का आग्रह जताया है. उन्होंने फिल्म में संभाजी महाराज के जीवन को लेकर कई लोगों द्वारा जताई गई आपत्तियों का हवाला देते हुए कहा कि अगर फिल्म में कोई आपत्तिजनक दृश्य है तो इसे रिलीज नहीं होने दिया जाएगा.
Read more »
छत्रपति संभाजी महाराज फिल्म छावा में लेजिम नृत्य पर विवादछत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित फिल्म छावा के ट्रेलर में राजा और रानी के लेजिम नृत्य को लेकर महाराष्ट्र में विवाद खड़ा हो गया है। छत्रपति के वंशज और राजनेताओं ने इस दृश्य पर आपत्ति जताई है। फिल्म निर्माता ने इस नृत्य को हटाने का वादा किया है।
Read more »
वैलेंटाइन डे पर दिल्ली में इन रोमांटिक जगहों पर करें प्यार का इजहारवैलेंटाइन डे पर दिल्ली में अपने प्रेमी के साथ समय बिताने के लिए कई रोमांटिक जगहें हैं। इस खास दिन पर आप इंडिया गेट, हुमायूं का मकबरा, लोधी गार्डन, कुतुब मीनार या दिल्ली हाट जैसी जगहों पर जाकर प्यार का इजहार कर सकते हैं।
Read more »
Chhaava Collection: छा गया 'छावा'! एडवांस बुकिंग ओपन होते ही धड़ाधड़ छापे नोट, बॉक्स ऑफिस पर आएगा बवंडर!मच अवेटेड फिल्म छावा Chhaava सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए एकदम तैयार है। फिल्म की रिलीज को सिर्फ चंद दिन बचे हैं और मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। मेकर्स ने एडवांस बुकिंग के लिए सिनेमाघरों की टिकट खिड़की खोल दी है। एडवांस बुकिंग शुरू होने के मात्र चंद घंटों के अंदर छावा ने जमकर कमाई कर ली...
Read more »
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' के लिए किया 7 महीने का मांसपेशियों का विकासविक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म 'छावा' को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के साथ ही विक्की ने अपने लुक और ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर धमाकेदार खुलासे भी किए हैं। उन्होंने बताया कि निर्देशक लक्ष्मण उत्तेकर संभाजी महाराज के रूप को लेकर इतने सख्त थे कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू करने से ही मना कर दिया था। विक्की को अपने लुक को बदलने के लिए 7 महीने का समय लगा और उन्होंने घुड़सवारी, तलवारबाजी और एक्टिंग फाइटिंग की पूरी ट्रेनिंग भी ली।
Read more »
