छाया कदम की तारीफ में पायल कपाड़िया ने कहा, 'वह कागज पर लिखे संवादों को अपने तरीके से प्रस्तुत करती हैं'
छाया कदम की तारीफ में पायल कपाड़िया ने कहा, 'वह कागज पर लिखे संवादों को अपने तरीके से प्रस्तुत करती हैं' छाया कदम की तारीफ में पायल कपाड़िया ने कहा, 'वह कागज पर लिखे संवादों को अपने तरीके से प्रस्तुत करती हैं'मुंबई, 17 नवंबर । 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी निर्देशित फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ के लिए ग्रैंड प्रिक्स जीतने वाली फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया ने फिल्म में अपनी अभिनेत्री छाया कदम की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि कागज पर लिखे संवादों को वह अपनी ओर से बेहतर तरीके से प्रस्तुत करती हैं। छाया कदम एक बेहतरीन कलाकार हैं और उनकी फिल्मोग्राफी विविधतापूर्ण है, जो दर्शकों को आकर्षित करती है। उन्होंने ‘ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट’, ‘फ़ैंड्री’, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ जैसी कमर्शियल कॉमेडी, ‘अंधाधुन’, ऑस्कर में भारत की एंट्री ‘लापता लेडीज़’ और अन्य फिल्में की हैं। अभिनेत्री के बारे में बात करते हुए पायल ने आईएएनएस को बताया कि मैं 10 सालों से उनकी प्रशंसक रही हूं। इसलिए, जब मैंने उनसे संपर्क किया, तो मैं थोड़ी डरी हुई थी। क्या वह मान जाएंगी? वह क्या कहेंगी? लेकिन पहली मुलाकात ही काफी अच्छी रही।छाया के बारे में फिल्म निर्माता ने कहा है कि उनके पिता मुंबई में मिलों में काम करते थे। इसलिए वह इस इतिहास को बहुत अच्छी तरह से जानती थीं। 20वीं सदी में रत्नागिरी से बहुत सारे लोग कपास मिलों में काम करने के लिए आए। हड़ताल के बाद यहां मिलें बंद हो गईं। बहुत से लोगों ने अपने घर खो दिए। इसलिए मुझे लगता है कि वह उस इतिहास से बहुत अच्छी तरह वाकिफ थीं। पायल ने आगे बताया कि अगर मैंने कोई लाइन लिखी होती, तो वह उसे अपना बना लेती। मेरे द्वारा लिखे लाइनों में वह अपने चट जरूर देती थीं। यह उनमें गुण है। उन्होंने कहा है कि फिल्म में केवल एक गाना है, आशा पारेख का गाना। उन्होंने सुझाव दिया, हम उस गाने पर डांस करेंगे क्योंकि बोल बहुत मजेदार थे।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फारुकी की तारीफ में बोले रणवीर बरार, कहा- बहुत संवेदनशील, समझदार' हैं मुनव्वरफारुकी की तारीफ में बोले रणवीर बरार, कहा- बहुत संवेदनशील, समझदार' हैं मुनव्वर
Read more »
कॉफी और नारियल तेल से स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाएंयह खबर विभिन्न प्राकृतिक सामग्रियों के साथ घर पर बने स्क्रब रेसिपीज प्रस्तुत करती है जो त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
Read more »
रेलवे की तरह मेट्रो ट्रैक पर क्यों नहीं होते पत्थर? ये है वजहट्रैक पर पड़ी ये गिट्टियां इस शोर को कम करती हैं और कंपन के समय ट्रैक के नीचे की पट्टी, जिसे स्लीपर्स कहते हैं को फैलने से रोकती हैं.
Read more »
'किसी को हक नहीं...', कुंवारी रहना चाहती है एक्ट्रेस, शादीशुदा हीरो संग था अफेयर-टूटा दिलनित्या ने पूछने पर की वो कब शादी करेंगी या फैमिली से कोई प्रेशर नहीं डालता, बोलीं कि वो अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीती हैं.
Read more »
छठ-दीवाली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने की ये खास तैयारी, जानें पूरा मामलापिछले साल की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, हमने विशेष कदम उठाए हैं ताकि यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ से बचाया जा सके.
Read more »
सुरभि ज्योति की पहली रसोई, शादी के बाद फर्स्ट दीवाली पर शेयर की पति संग खूबसूरत फोटोएक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने 27 अक्टूबर को बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी कर ली है, जिसकी वह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हुई नजर आ रही हैं.
Read more »
