छात्र राजनीति से लेकर 'हिंदू आतंकी' का आरोप: पढ़ें साध्वी प्रज्ञा की पूरी कहानी BJP4India INCIndia ElectionsWithNews18
मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रत्याशी कौन होगा? इसे लेकर चर्चाओं का अंत होने का समय आ गया है. कांग्रेस द्वारा दिग्विजय सिंह को भोपाल से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब बीजेपी हिंदुत्व का चेहरा मानी जाने वाली साध्वी प्रज्ञा को उतारने के बारे में विचार कर रही है.
बुधवार को साध्वी प्रज्ञा बीजेपी में शामिल हो गईं और उन्होंने कई नेताओं से मध्य प्रदेश की राजधानी में मुलाकात भी की. इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी संगठन मंत्री रामलाल और राज्यसभा सांसद प्रभात झा मौजूद थे.केस में आरोपी बनाए जाने के बाद सुर्ख़ियों में आईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. हालांकि उस केस में बरी होने के बाद उन्हें रिहा किया गया था.साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पहली बार तब चर्चा में आईं, जब वर्ष 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. वह 9 वर्षों तक जेल में रहीं और फिलहाल अभी जमानत पर बाहर हैं. बाहर आने के बाद साध्वी ने कहा था कि उन्हें लगातार 23 दिनों तक यातना दी गई थी. साध्वी प्रज्ञा ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने 'हिंदू आतंकवाद' का जुमला गढ़ा और इस नैरेटिव को सेट करने के लिए उन्हें झूठे केस में फंसाया. साध्वी प्रज्ञा वर्ष 2007 के आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड में भी आरोपी थीं, लेकिन कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया. साध्वी प्रज्ञा का जन्म मध्य प्रदेश के भिंड जिले के कछवाहा गांव में हुआ था. हिस्ट्री में पोस्ट ग्रैजुएट प्रज्ञा का शुरुआत से ही दक्षिणपंथी संगठनों की तरफ रुझान था. वह आरएसएस की छात्र इकाई एबीवीपी की सक्रिय सदस्य भी रह चुकी हैं. साध्वी का भाषण ऐसा होता था कि वह सभी को बांधे रखती थीं. शुरुआत में उनके भाषण का असर भोपाल, देवास, इंदौर और जबलपुर तक ही सीमित रहा. बाद में अचानक उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छोड़ दी और वह साध्वी बन गईं. गांव-गांव जाकर हिंदुत्व का प्रचार करने लगीं. उन्होंने अपनी कार्यस्थली सूरत को बनाया और वहीं पर एक आश्रम भी बनवाया. हिंदुत्व के प्रचार के कारण वह बीजेपी के नेताओं को प्रभावित करने लगीं और राजनीति में उनका वर्चस्व बढ़ता गया.साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को प्रयागराज कुंभ के दौरान भारत भक्ति अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर बनाया गया है. प्रज्ञा ठाकुर अब आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णचेतनानंद गिरी के नाम से जानी जाती हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मतदान के लिए घर से निकलने से पहले जान लें अपने शहर के मौसम का हालभारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक बृहस्पतिवार यानी 11 अप्रैल को मतदान के रोज तेज धूप और तापमान में इजाफा बरकरार रहेगा।
Read more »
दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार के एलान में देरी से संघ नाराज!भोपाल। लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट माने जाने वाली भोपाल से अब तक बीजेपी के उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं होने पर संघ की नाराजगी की खबर आ रही है।
Read more »
दिग्विजय से चुनाव लड़ने पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा- पहले थी किंगमेकर, अब किंग बनने को तैयारलोकसभा चुनाव 2019 में भोपाल लोकसभा सीट, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की वजह से हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही है. बीजेपी को अब ये सुरक्षित सीट, दिग्विजय के उतरते ही असुरक्षित नजर आ रही है. ऐसे में 'हिंदू आतंकवाद' का नारा बुलंद करने वाले दिग्विजय को चुनौती देने मालेगांव विस्फोट कांड की वजह से चर्चित साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम बीजेपी की तरफ से करीब-करीब फाईनल हो गया है.
Read more »
LIVE: सुप्रीम कोर्ट से मायावती को झटका, EC के बैन के खिलाफ याचिका सुनने से इनकारसुप्रीम कोर्ट से मायावती को झटका
Read more »
चुनाव आजतक: प्यासे सोलापुर की कब बदलेगी सूरत Agrarian crisis top priority for Solapur voters - Lok Sabha Election 2019 AajTakचुनाव आजतक के अपने स्पेशल शो में आज बात होगी महाराष्ट्र के सोलापुर लोकसभा सीट की. मराठवाड़ा और पश्चिम महाराष्ट्र को जोड़ने वाली कड़ी है सोलापुर. सोलापुर सीट पर उम्मीदवारों की किस्मत दलित, मराठा, लिंगायत, धनगर और मुस्लिम मतदाता तय करते हैं. यहां इस बार कांग्रेस के दिग्गज नेता, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वैसे सोलापुर से इनका नाता थोड़ी मुहब्बत थोड़ी लड़ाई वाला रहा है. 2004 मे उनकी पत्नी यहां से चंद वोटो से बीजेपी से हारी थीं. लेकिन 2009 में जब शिंदे यहां से लड़े तब काफी आसानी से जीत गये. लेकिन 2014 मे उनका प्रभाव मोदी लहर के सामने मटियामेट हो गया और करीब डेढ़ लाख वोटों से इनको हारना पड़ा. यहां से विधायक इनकी बेटी प्रणति इस बार अपने पिता के चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाल रही हैं.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर.
Read more »
चुनावी हलचल LIVE: कैलाश विजयवर्गीय का चुनाव लड़ने से इंकार, इधर भोपाल से साध्वी प्रज्ञा का नाम तयकैलाश विजयवर्गीय का चुनाव लड़ने से इंकार, इधर भोपाल से साध्वी प्रज्ञा का नाम लगभग तय BJP4India INCIndia LokSabhaElections2019 VoteKaro
Read more »
भाजपा कार्यालय पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा, भोपाल से दिग्विजय के खिलाफ होंगी उम्मीदवार!भाजपा कार्यालय पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा, भोपाल से दिग्विजय के खिलाफ होंगी उम्मीदवार! LokSabhaChunav2019 PragyaThakur digvijaya_28
Read more »
MP: बीजेपी दफ्तर पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा, भोपाल से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज
Read more »
बीजेपी में शामिल हुईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, भोपाल से चुनाव लड़ना लगभग तय-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को मध्य प्रदेश बीजेपी के भोपाल दफ्तर पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनका भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।
Read more »
