छात्रावास के भेदभावपूर्ण नियम पर केरल हाईकोर्ट ने कहा- लड़कियों को भी आज़ादी का अधिकार KeralaHC WomenRights FundamentalRights केरलहाईकोर्ट महिलाअधिकार मौलिकअधिकार
छात्रावासों में रहने वाली लड़कियों को फिल्म का पहला और दूसरा शो देखने से रोकने वाले एक महिला छात्रावास के नियमों को खत्म करते हुए केरल हाईकोर्ट ने कहा, ‘एक लड़की के पास एक लड़के की तरह समान आज़ादी का अधिकार है.
’के अनुसार, जस्टिस ए. मुहम्मद मुस्ताक ने श्री केरल वर्मा कॉलेज से जुड़े गर्ल्स हॉस्टल के नियमों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पुरुष छात्रावासों में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है. अदालत ने अंजिता के. जोस द्वारा दाखिल याचिका पर अपना यह फैसला दिया. अदालत ने कहा, ‘ऐसा प्रतीत होता है कि प्रबंधन की नैतिक इच्छा को छात्रावास में रहने वाली लड़कियों पर लागू करने का प्रयास किया जाता है. नैतिक पितृसत्ता एक ऐसी चीज है जिसे खत्म किया जाना चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘एक लड़की के पास लड़कों की तरह ही आज़ादी का समान अधिकार है. लड़कों के हॉस्टलों में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है. यह छात्राओं पर निर्भर करता है कि वे फिल्म का पहला या दूसरा शो देखने जाती हैं या नहीं. यह हॉस्टल से बाहर का काम है.’ अदालत ने कहा कि कॉलेज शाम में वापसी का समय तय कर सकते हैं जो कि तर्कसंगत हो. हालांकि, समय का निर्धारण भी केवल हॉस्टल में अनुशासन लागू करने के उद्देश्य से होना चाहिए. अदालत ने कहा, ‘देर से लौटने से हॉस्टल का माहौल खराब नहीं होगा. हॉस्टल में वापसी का समय तय करने का प्रबंधन के पास पूरा अधिकार है. जैसा पहले कहा गया है कि वह तर्कसंगत और केवल अनुशासन बनाए रखने के लिए होना चाहिए, किसी और उद्देश्य से नहीं.’ अदालत ने कहा, ‘तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कॉलेज की इस तरह की नैतिक इच्छा को दूसरों पर नहीं थोपा जा सकता है इसलिए इस नियम को खत्म किया जाता है.’ वहीं हॉस्टल वापस लौटने के मौजूदा समय शाम के 6:30 बजे को बदलने के छात्राओं के अनुरोध पर अदालत ने उनसे कहा कि वे कॉलेज के प्रिंसिपल के पास अपना पक्ष रखें. याचिकाकर्ताओं की वकील सूर्या बिनॉय ने कहा कि हॉस्टल के नियम केंद्रीय अनुदान आयोग विनियम, 2015 के खंड 3.2 का उल्लंघन करते हैं. इस नियम के तहत पुरुष छात्रों की तुलना में महिला छात्राओं की सुरक्षा के लिए छात्रावासों में महिलाओं के लिए भेदभावपूर्ण नियम लागू करने का हवाला नहीं दिया जाना चाहिए. इसके साथ ही अदालत ने हॉस्टल के एक अन्य नियम को भी खत्म कर दिया जिसमें कहा गया था कि हॉस्टल का कोई भी सदस्य राजनीतिक बैठकों, प्रदर्शनों या प्रचार में सक्रिय रूप से भागीदारी नहीं कर सकता है. जस्टिस मुस्ताक ने कहा, ‘इस निर्देश का हॉस्टल में अनुशासन से कोई मतलब नहीं है. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत हर व्यक्ति को अपना राजनीतिक विचार रखने का मौलिक अधिकार है. यह केवल छात्रावास के प्रबंधन के किसी उद्देश्य को हासिल करने के लिए उचित रूप से प्रतिबंधित किया जा सकता है.’ अदालत ने हॉस्टल के इस तर्क को खारिज कर दिया कि इन प्रतिबंधों को छात्राओं और उनके माता-पिता के हस्ताक्षर के आधार पर लागू किया गया है. अदालत ने कहा, ‘याचिकाकर्ता एक वयस्क है. माता-पिता की सहमति के आधार पर सवाल उठाने के उनके अधिकार के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है. माता-पिता के हस्ताक्षर के बाद भी दिशानिर्देश मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं.’ हालांकि अदालत ने बिना वार्डन की अनुमति के कॉलेज समय के दौरान छात्राओं के हॉस्टल में न रहने के प्रतिबंध को बरकरार रखा. अदालत ने कहा, ‘कॉलेज हॉस्टल ऐसे छात्रों के लिए नहीं हो सकता है जो कि कॉलेज में न रहना चाहते हों.’ क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
फेसबुक पर अभिनंदन के इस्तेमाल पर भाजपा विधायक को नोटिस, आयोग ने मांगा जवाब- Amarujalaचुनाव आयोग ने दिल्ली के भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा को फेसबुक पर प्रधानमंत्री मोदी और विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान वाले पोस्टर लगाने पर नोटिस जारी किया है। abhinandanvartaman BJP
Read more »
बैंक-पोस्ट ऑफिस में FD कराने वालों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से लागू होगा नया नियम– News18 हिंदीबैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने वालों को अब बड़ा फायदा मिलेगा. एक फरवरी को पेश हुए अंतिरम बजट में वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने फिक्स्ड डिपॉजिट से 40,000 रुपये तक की ब्याज आय को टैक्स दायरे से बाहर कर दिया है.
Read more »
मसूद अज़हर पर चीन के वीटो के बाद Twitter पर ट्रेंड हुआ #BoycottChineseProducts– News18 हिंदीIndia wants to boycott chinese products after china blocks bid to list masood azhar as global terrorist again onm
Read more »
दिल्ली पुलिस के एक्शन के खिलाफ चुनाव आयोग के बाहर धरने पर बैठे AAP नेताआम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस के तीन सीनियर अफसरों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की गई है. इन अफसरों पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की और कार्रवाई करने की मांग की.
Read more »
भारत को आतंकवाद पर गंभीरता दिखाने के लिए दाऊद और सलाहउद्दीन को सौंप सकता है पाकिस्तानpakistan should hand over dawood and salahudeen to india to show sincerity on terror | 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुआ था आत्मघाती हमला, जिसमें 40 जवान शही हो गए थे बाद में भारत ने एयर बालाकोट में एयर स्ट्राइक किया जिसमें 300 के करीब आतंकी मारे गए इन घटनाओं के बाद दोनों देशों के बीच सामान्य स्थिति नहीं दिख रही है
Read more »
