Chhangur Baba Coversion Racket: शातिर दिमाग छांगुर बाबा ने अपने ही करीबी नवीन रोहरा का परिवार संग धर्मांतरण करवाया था. धर्मांतरण के बाद छांगुर बाबा ने उसे अपना नाम जमालुद्दीन दे दिया था. एटीएस की जांच में खुलासा हुआ कि गरीब व मजबूर लोगों को लालच देकर धर्मांतरण के लिए निशाना बनाया जा रहा था. फिलहाल छांगुर एटीएस की गिरफ्त में है.
बलरामपुरः छांगुर बाबा नाम आजकल सुर्खियों में छाया हुआ है. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में धर्मांतरण का संगठित गिरोह चलाना वाला जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा फिलहाल यूपी एटीएस की रिमांड में है. उसकी कोठी पर बुलडोजर भी चल चुका है.
अब इस पूरे मामले में प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हो गई है. अगर सूत्रों की माने तो ईडी की टीम जल्द कोर्ट में अर्जी दाखिल कर छांगुर बाबा और उसके सहयोगी को कस्टडी में लेने की कोशिश करेगी. इतना ही नहीं, ईडी की टीम ने आज इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ लखनऊ में बैठक की. आइए जानते हैं बैठक में क्या कुछ जानकारी मांगी है. यह है मामला गौरतलब है, बलरामपुर जिले में अवैध धर्मांतरण के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ. यूपी एटीएस ने मुख्य सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया. इस रैकेट ने कथित तौर पर 3000 से 4000 हिंदुओं को निशाना बनाया, जिनमें से 1500 से अधिक हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराया गया. छांगुर बाबा, जो खुद को हाजी पीर जलालुद्दीन के रूप में प्रचारित करता था, ने मुंबई और दुबई तक फैले अपने नेटवर्क के जरिए इस अवैध गतिविधि को अंजाम दिया. जांच एजेंसियों के अनुसार, छांगुर बाबा ने 40 से 50 बार इस्लामिक देशों की यात्रा की और विदेशी फंडिंग के जरिए अपने रैकेट को संचालित किया. इस नेटवर्क को 100 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी फंडिंग प्राप्त हुई, जिसका इस्तेमाल धर्मांतरण के लिए किया गया. गैंग ने 40 से अधिक बैंक खातों के जरिए इस राशि का लेन-देन किया. यूपी एटीएस ने दावा किया कि 100 करोड़ रुपये के लेनदेन की मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच हो सकती है. झूम-झूमकर दूल्हे के साथ डीजे पर नाच रही थी दुल्हन, अचानक बोली- ‘मैं शादी नहीं करूंगी’, वजह जान वापस लौटी बारात ईडी की एंट्री इस बीच, 10 जुलाई यानी आज इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बैठक की. इस दौरान ईडी ने छांगुर बाबा के बीते 6 महीने के इनकम टैक्स रिटर्न की डिटेल्स मांगी. साथ ही बैंक अधिकारियों से भी बाबा के 40 संस्थाओं के बैंक अकाउंट की डिटेल्स मांगी है. इतना ही नहीं, सूत्रों का कहना है कि जैसे ही छांगुर बाबा के प्रॉपर्टी की डिटेल्स ईडी के हाथ लग जाएगी, वैसे ही सभी प्रॉपर्टी को अटैच कर दिया जाएगा. सूत्रों का यह भी कहना है कि ईडी जल्द कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी और छांगुर बाबा व उसके सहयोगी की कस्टडी लेने की कोशिश करेगी. सात दिन के लिए एटीएस की कस्टडी रिमांड छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू रोहरा उर्फ़ नसरीन 10 जुलाई से 16 जुलाई तक एटीएस की कस्टडी रिमांड में रहेंगे. एनआईए स्पेशल कोर्ट से दोनों आरोपियों की कस्टडी रिमांड एटीएस को मिली. कस्टडी रिमांड के दौरान अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट से जुड़े लोगों और बैंक ट्रांजेक्शन पर पूछताछ होगी. एटीएस इस दौरान दोनों आरोपियों को बलरामपुर, पुणे और नागपुर ले जा सकती है. जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और नीतू उर्फ नसरीन के मोबाइल फोन के डेटा एक्सट्रक्शन से मिली जानकारी पर पूछताछ होगी. पूछताछ के आधार पर बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे. जिन लोगों को प्रलोभन या किसी अन्य माध्यम से धर्मांतरित किया गया है या प्रयास किया गया है उनके संबंध में सबूत जुटाए जाएंगे.
Ed Chhangur Baba Ed Investigate Chhangur Baba Chhangur Baba Chhangur Baba News Changur Baba Balrampur Balrampur Up Ats Action Balrampur News Chhangur Baba Illegal Conversion Jamaluddin Alias Chhangur Baba Arrest Chhangur Baba News Chhangur Baba Bulldozer Action Balrampur Religious Conversion Property Scam Encroachment On Temple Land By Conversion Racket Chhangur Baba Bulldozer छांगुर बाबा की कहानी छांगुर बाबा की गर्लफ्रेंड Chhangur Baba Girlfirend Neetu Alias Nasreen छांगुर बाबा केस छांगुर बाबा केस में ईडी की जांच बलरामपुर न्यूज यूपी न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कौन हैं पूर्णिया की नई एसपी स्वीटी सहरावत, नाम सुनते ही ठिकाना बदल देते हैं अपराधीsweety sahrawat ips: चुनावी माहौल में बिहार में पुलिस विभाग के कई बड़े अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है और कुछ की तो जगह के साथ जिम्मेदारी भी बदल दी गई है.
Read more »
लड़कियों को मुस्लिम बनाने वाले छांगुर बाबा पर ED का शिकंजायूपी अवैध धर्मांतरण: लड़कियों को मुस्लिम बनाने वाले छांगुर बाबा पर कसेगा ED का शिकंजा, 100 करोड़ विदेशी फंडिंग का है आरोप
Read more »
अंगूठी और नग बेचने वाला यूपी का छांगुर बाबा 100 करोड़ का मालिक! लेन-देन का ब्यौरा मिला, अब ED करेगी जांचअवैध धर्मांतरण का नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार छांगुर बाबा अब 100 करोड़ की संपत्ति का मालिक बताया जा रहा है. एटीएस की जांच में पता चला है कि छांगुर बाबा और उसकी संस्थाओं से जुड़े खातों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन हुआ है. छांगुर बाबा की इस करतूत की एटीएस ने विस्तृत रिपोर्ट बनाकर ईडी को दी है.
Read more »
कौन है नीतू उर्फ नसरीन? छांगुर बाबा के साथ मिलकर चला रही थी धर्मांतरण का रैकेटWho is Neetu: यूपी एसटीएफ ने धर्मांतरण रैकेट के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को छांगुर बाबा की सहयोगी की तलाश थी, वह भी दबोच ली गई. छांगुर बाबा की सहयोगी नीतू से पूछताछ की जा रही है.
Read more »
धर्मांतरण नहीं, मुस्लिम राष्ट्र था असल मकसद! ताबीज बेचते-बेचते करोड़पति बने छांगुर बाबा की सीक्रेट कहानीबलरामपुर में साइकिल पर ताबीज बेचने वाला जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा 106 करोड़ के साम्राज्य का मालिक निकला। जांच में इस छांगुर बाबा का असली मकसद भी सामने आया है।
Read more »
Changur Baba: डेमोग्राफी बदले की कोशिश में था बाबा छांगुर, करीब 1500 हिंदू युवतियों कराया धर्म परिवर्तनChangur Baba: प्रशासन ने गुरुवार को भी बाबा छांगुर की कोठी में तोड़फोड़ जारी रखी, जल्द बाबा से आईबी और एनआईए के अफसर पूछताछ करेंगे.
Read more »
