छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित टीओपी-एक पर पुलिसकर्मियों द्वारा शराब पार्टी का आयोजन किया गया। एक स्थानीय युवक ने वीडियो बनाकर एसएसपी को भेजा जिसके बाद छापेमारी में पांच लोग गिरफ्तार किए गए। ब्रेथ एनालाइजर से शराब की पुष्टि होने पर सभी को जेल भेज दिया गया। इसी तरह की घटना पहले मशरक उत्पाद थाने में भी हो चुकी है जिस पर एसएसपी ने कार्रवाई की...
जागरण संवाददाता, छपरा। छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के टीओपी-एक पर गुरुवार की देर रात पुलिसकर्मियों द्वारा व्यवसाय के साथ शराब पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस शराब पार्टी में टीओपी-एक के प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्याम बिहारी पांडेय, एक अन्य पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड के जवान और स्थानीय लोग शामिल थे। सूत्र बताते हैं कि स्थानीय युवक ने इस शराब पार्टी का वीडियो बनाकर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ.
कुमार आशीष के वॉट्सएप पर भेज दिया था। वीडियो मिलने के बाद एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसपी डॉ. राज किशोर सिंह के साथ वहां पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान वहां शराब पार्टी कर रहे लोगों को गिरफ्तार किया। यह टीओपी डीआईजी आवास के नजदीक स्थित है। इतना ही नहीं, 28 मई को इसी टीओपी क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। छापेमारी के दौरान सभी पांचों आरोपितों को शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी डॉ. कुमार आशीष की इस त्वरित कार्रवाई ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को मशरक उत्पाद थाने में शराब पार्टी के दौरान लड़की को नचाया जा रहा था। इसकी भी सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष को मिली थी। एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए मढ़ौरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में मढ़ौरा थाने के पुलिस को छापेमारी के लिए भेजा। डीएसपी वहां पहुंचकर शराब पी रहे पुलिस कर्मियों को पकड़ा। वहां से शराब की बोतल भी बरामद की गई है। इस दौरान शराब पी रहे उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार, दारोगा कुंदन कुमार और सिपाही संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया था।
Saran News Chhapra Police Bihar Crime News Police Alcohol Party Saran Police Arrest Illegal Alcohol Consumption Police Investigation Bihar Police Action Saran District News Police Outpost Raid Bihar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बॉर्डर पर BSF का एक्शन, सोने की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़, स्मगलर गिरफ्तारBSF News: बांग्लादेश सीमा पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने बड़ा एक्शन लिया है. उसने स्मगलिंग के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. उनसे करोड़ों के सोने के बिस्किट बरामद किए हैं.
Read more »
Bihar Police Transfer: मुजफ्फरपुर में SSP का एक्शन, थानाध्यक्ष समेत 1 दर्जन पुलिस अधिकारियों का तबादलामुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए थानाध्यक्षों सहित 12 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। मिठनपुरा थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद को मोतीपुर भेजा गया है जबकि ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया को सरैया का प्रभार दिया गया है। यह कार्रवाई मिठनपुरा में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं...
Read more »
IAS Vinay Choubey: झारखंड शराब घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन, आईएएस विनय चौबे गिरफ्तारJharkhand News: एसीबी की टीम ने शराब घोटाला मामले में आईएएस विनय चौबे को गिरफ्तार कर लिया है. वरीय आईएएस विनय चौबे से एसीबी की टीम एसीबी मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है.
Read more »
Jharkhand News: DSE के एक्शन से पारा शिक्षकों में मचा हड़कंप, नौकरी जाने का खतरासाहिबगंज जिले में पारा शिक्षकों की बहाली में अनियमितताएं पाई गईं हैं जहां कई शिक्षकों ने फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी प्राप्त की। शिक्षा विभाग ने ऐसे 88 शिक्षकों की सूची बनाई थी लेकिन कुछ कर्मचारी सेटिंग के माध्यम से उन्हें बचाने में लगे रहे। डीएसई कुमार हर्ष ने चेतावनी दी है कि फर्जी प्रमाणपत्र वाले शिक्षकों और उन्हें बचाने वाले अधिकारियों...
Read more »
झारखंड के शराब घोटाले में दूसरे दिन भी एसीबी की कार्रवाई, दो अफसर सहित तीन गिरफ्तारझारखंड के शराब घोटाले में दूसरे दिन भी एसीबी की कार्रवाई, दो अफसर सहित तीन गिरफ्तार
Read more »
बलिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामदUP News: नरही थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कड़ा कदम उठाया। दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। उनके पास से भारी मात्रा में शराब, दो गाड़ियां और मोबाइल बरामद हुए।
Read more »
