Moti Farming At Home: झारखंड की राजधानी रांची में कुछ लोग मोती की खेती कर लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं. पर्ल फार्मिंग की ट्रेनिंग देने वाले बुधन सिंह पूर्ति के अनुसार इस व्यवसाय को घर की छत या बालकनी में भी शुरू किया जा सकता है, जहां सिर्फ पानी के टब, साफ पानी का स्रोत और सही तकनीकी जानकारी की जरूरत होती है.
रांची में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने मोती की खेती की है और अच्छी खासी लाखों की कमाई कर रहे हैं. मोती की खेती की ट्रेनिंग देने वाले बुधन सिंह पूर्ति बताते हैं, आप अपने घर की छत या बालकनी में भी यह काम कर सकते हैं.
इसके लिए आपको किसी खास जगह की जरूरत नहीं पड़ती, बस 10 से 15 पानी के टब या टैंक रखने की जगह चाहिए और पानी का सोर्स होना चाहिए. इसके अलावा और कुछ नहीं. बुधन सिंह पूर्ति बताते हैं, इसकी खेती करने के लिए अपने घर के किसी एरिया का चयन कर लें, चाहे वह बालकनी हो या छत, और वहां आपको पानी का सोर्स लगाना होगा. या तो बोरिंग का पानी ले लीजिए या सामान्य पानी. मतलब पानी आसानी से सारे कंटेनर और टैंक में भर जाए. क्योंकि पानी की थोड़ी अधिक मात्रा में जरूरत पड़ती है. इसके बाद आपको बीज लाना है और इस बीज से आप इसकी खेती पानी में डालकर कर सकते हैं. दरअसल, मोती और कुछ नहीं बल्कि पानी की गंदगी से बनता है. पानी का जो वेस्ट होता है, उसी से यह बनकर तैयार होता है. आगे बताते हैं, एक सीप में आपकी लागत जो है, वह ₹45 आती है और एक सीप के अंदर चार से पांच मोती निकल आते हैं. ऐसे में कमाई सिर्फ एक सीप से 45 रुपए लगाकर आप ₹300 तक कमा सकते हैं. यानी कि सीधा चार गुना से अधिक. साथ ही, जब आप शुरुआत करें तो पहले 15–20 हजार रुपए से निवेश करें. इससे आपको 50 से 60 हजार रुपए तक मिल सकते हैं. इसी तरह इस खेती को समझें और फिर अपना निवेश बढ़ाएं. एक ही बार दो–तीन लाख रुपए न लगाएं. क्योंकि कई बार चीजों को समझने में थोड़ा समय लगता है. उन्होंने बताया, इंडियामार्ट एक सरकारी वेबसाइट है, वहां पर अब आप इसे ऑनलाइन बेच सकते हैं, वह भी घर बैठे. दरअसल, आज भी भारत में ओरिजिनल मोती की काफी कमी है. भारत ओरिजिनल मोती बाहर से मंगाता है. इसीलिए इसे बेचने के लिए आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी. विदेश तक इसकी मांग है. अगर आपकी क्वालिटी शानदार निकली, तो फिर घर बैठे कंपनी खुद ले जाएगी, खासतौर पर ज्वेलरी बनाने वाली कंपनियां. आगे बताया, मोती की खेती करने से पहले एक बार ट्रेनिंग जरूर लें. मोती की नाइट्रोजन साइकिल को समझना, सीप को मैनेज करना, यह सब इतना आसान नहीं होता. एक बार आपको इसका तकनीकी पक्ष समझना पड़ेगा. इसके लिए आप अपने शहर के मोती ट्रेनिंग सेंटर में जा सकते हैं. अगर यह कोर्स कर लिया जाए, तो आपके लिए यह काम करना और भी आसान हो जाएगा. बिना ट्रेनिंग के काम शुरू न करें.
पर्ल फार्मिंग घर पर रांची मोती खेती सीप से मोती उत्पादन कम निवेश ज्यादा मुनाफा बिजनेस छत पर मोती की खेती पर्ल फार्मिंग ट्रेनिंग मोती की ऑनलाइन बिक्री Pearl Farming In Ranchi Pearl Farming At Home India Oyster Pearl Cultivation Low Investment High Profit Business Terrace Pearl Farming Pearl Farming Training India How To Start Pearl Farming Sell Pearls Online India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बरेली: 300 बेड अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं की उम्मीदप्रदेश के बजट के बाद बरेली के 300 बेड अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद जगी है। अस्पताल 69 करोड़ रुपये से बना है, लेकिन स्टाफ की नियुक्ति नहीं हुई है। पीपीपी मॉडल पर संचालन का प्रस्ताव विचाराधीन है। अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति और सुविधाओं में विस्तार की प्रतीक्षा है।
Read more »
मुंबई की 45 मंजिला इमारत में भीषण आग, दर्जनों लोगों के फंसे होने की आशंका, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की ट...Mumbai Fire News: मुंबई जैसे महानगरों में बहुमंजिला इमारतों का होना बेहद आम बात है. नगर निगम के नियमों के अनुसार, भवन निर्माण से पहले संबंधित बिल्डर या ऑनर को कई तरह के सेफ्टी मेजर्स अपनाने होते हैं. फायर सेफ्टी क्लियरेंस उनमें से एक है, जिसके मिलने के बाद भी किसी भी बिल्डिंग का निर्माण किया जा सकता है.
Read more »
Australia:45 / 0 (5.3)| Live Cricket Score, Today Match BetweenAustralia vs Zimbabwe:- Zee NewsAustralia:45 / 0 (5.3) - Live Cricket Scorecoard: Check latest cricket news and updates of Australia Vs Zimbabwe Match 19 ICC Men's T20 World Cup, 2026 along with ball by ball Commentary, Stats, Match Results, Team Squad, Venue Details, Weather Reports, Injury Updates, Inside Trending Stories and full scoreboard at Zee News.
Read more »
UP: सिर्फ 300 रुपये के लिए 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तारकौशांबी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 300 रुपये की लालच में एक आरोपी ने 70 साल की बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना संदीपनघाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले का खुलासा होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
Read more »
पेशाब करने से रोका तो लोहे की रॉड से पीटकर ले ली जान, बारातियों की दबंगई से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौतप्रयागराज के नैनी में शादी समारोह के दौरान 45 वर्षीय राजेश निषाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि घर के पास पेशाब करने से रोकने पर बारातियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मामले में 12 नामजद आरोपियों में से 6 को गिरफ्तार किया गया है.
Read more »
ये है दुनिया का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज, 300 साल से ज्यादा पुराना है इतिहासदुनिया की पहली इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी 300 साल से ज्यादा पुरानी है। इस यूनिवर्सिटी में आज भी 100 से ज्यादा कोर्सेज की पढ़ाई करवाई जाती है। ये यूनिवर्सिटी यूरोप में स्थित है। इसके अलावा भारत की सबसे पुरानी इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी आईआईटी रुड़की है।
Read more »
