छत्तीसगढ़ में सरकार की योजनाओं का असर, बीजापुर में 13 हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण
रायपुर, 28 जून । बीजापुर में 13 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसका श्रेय उन योजनाओं को दिया जिनकी मदद से प्रदेश में बदलाव की बयार बहने लगी। शर्मा ने कहा, यह आत्मसमर्पण प्रदेश सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 और नियद नेल्ला नार योजना की सफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिससे नक्सल प्रभावित इलाकों में विश्वास और बदलाव की नई बयार बह रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था है और कानून का राज है। पूर्व की सरकारों में पुलिस के मनोबल को तोड़ने का काम किया गया था। अब हमारी सरकार उस बिगड़ी व्यवस्था में सुधार ला रही है।वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर भी डिप्टी सीएम से सवाल किया गया। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस कमिटी खड़गे के दौरे को संजीवनी की तरह प्रोजेक्ट कर रही है। जब इस पर डिप्टी सीएम से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, खड़गे सनातन परंपरा का अपमान करते हैं और इसीलिए मैं उनकी आलोचना भी करता हूं। उनके आने से कोई लाभ नहीं होने वाला है। छत्तीसगढ़ की जनता उनका स्वागत नहीं करने वाली है। जहां तक बात है कांग्रेस में संजीवनी की तो कांग्रेस के नेता बेहतर जानते हैं कि उन्हें संजीवनी मिलेगी या नहीं। अब उनके आने से भविष्य क्या होगा, इसके बारे में मैं क्या कह सकता हूं।छत्तीसगढ़ में पहली बार भाजपा बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने वाली है। तीन दिवसीय कार्यक्रम 7 से 9 जुलाई तक चलेगा। कांग्रेस इसे टूरिज्म कह रही है। इस पर विजय शर्मा ने कहा, कांग्रेस को लगता है कि उन्होंने सब कुछ पढ़ लिया है। प्रशिक्षण शिविर समय-समय पर संगठन की मजबूती के लिए लगाए जाते हैं। अगर वो इसे टूरिज्म कह रहे हैं, तो वो उनकी सोच है। लेकिन, कांग्रेस को पिछली सरकारों में हुए कोयला घोटाले को लेकर चिंता करने की जरूरत है। शराब घोटाले सहित कई घोटालों के बारे में चिंता करनी चाहिए।--आईएएनएसडीकेएम/केआर Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गुर्जर नेता बैंसला की राज्य सरकार को चेतावनी, 8 जून को पीलूपुरा में महापंचायत का ऐलानगुर्जर नेता बैंसला की राज्य सरकार को चेतावनी, 8 जून को पीलूपुरा में महापंचायत का ऐलान
Read more »
AK-47 के लिए 4 लाख, पिस्टल पर 30 हजार, सरकार की 'हथियार लाओ इनाम ले जाओ' वाली योजनाछत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार प्रयासरत है। नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने पर आकर्षक प्रोत्साहन मिल रहा है, जिसमें हथियारों के बदले नकद और पुनर्वास सहायता शामिल है।
Read more »
छत्तीसगढ़ में लगातार हथियार डाल रहे नक्सली, सुकमा में 2 हार्डकोर कमांडर समेत 16 का सरेंडरSurrender of Naxalites: छत्तीसगढ़ में नक्सली लगातार हथियार डालकर मुख्य धारा में लौट रहे हैं, सुकमा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
देशभर में मॉनसून का असर: दिल्ली में बादल, अजमेर में जलभराव, किसानों को राहतदेशभर में मॉनसून का असर: दिल्ली में बादल, अजमेर में जलभराव, किसानों को राहत
Read more »
Bijapur News: विस्फोटक के साथ 4 नक्सली और एक समर्थक गिरफ्तार, मिशन पर निकले जवानों की बड़ी कार्रवाईBijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने ऑपरेशन के दौरान 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही नक्सलियों का एक समर्थक भी गिरफ्तार किया गया है।
Read more »
मानसून में चैन की नींद नहीं सो पाएंगे नक्सली... अमित शाह ने साय सरकार के सामने दोहराया मार्च 2026 वाला प्लानकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को मार्च 2026 तक खत्म करने का लक्ष्य दोहराया। उन्होंने कहा कि इस मानसून नक्सलियों को चैन की नींद नहीं सोने देना है।
Read more »
