छत्तीसगढ़ के बीजापुर में लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ है। पत्रकार की हत्या के मामले में पुलिस कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।
जेएनएन, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव शुक्रवार को मिल गया है। मुकेश देशभर में नक्सल मामलों की पत्रकारिता का चर्चित नाम थे। वे एक जनवरी से लापता चल रहे थे। मगर दो दिन बाद शुक्रवार को एक ठेकेदार की कंस्ट्रक्शन कंपनी में बने सेप्टिक टैंक से पत्रकार मुकेश का शव मिला है। मुकेश ने कुछ दिन पहले ही भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। पत्रकार की हत्या पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। बता दें कि मुकेश ने टेकुलगुडेम में अगवा सीआरपीएफ जवान राकेश्वर मन्हास को छुड़वाने में सरकार और नक्सलियों के बीच अहम भूमिका निभाई थी। शव पर मिले कई निशान शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे पुलिस ने शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला। शव पर 8-10 जगह निशान मिले हैं। यह कंस्ट्रक्शन कंपनी ठेकेदार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासिचव सुरेश चंद्राकर की। छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा कि घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, घटना के विरोध में शनिवार को पत्रकारों ने बीजापुर बंद का एलान भी किया है। बेरहमी से की मुकेश की हत्या शव को देखकर यह साफ हो गया है कि पत्रकार की बेरहमी से हत्या की गई है। सिर के पीछे भी चोट के निशान मिले हें। हत्या के बाद शव को सेप्टिक टैंक में फेंका गया। इसके बाद उसके ऊपर प्लोरिंग कर दी गई, ताकि इसकी भनक किसी को न लगे। शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे पुलिस ने सेप्टिक टैंक की फ्लोरिंग को तोड़ा। इसके बाद अंदर शव दिखाई दिया। परिवार को कांग्रेस नेता पर शक घटना के बाद कांग्रेस नेता सुरेश और उसका छोटा भाई रीतेश चंद्राकर फरार है। उसकी थार गाड़ी को हैदराबाद से बरामद किया गया है। मुकेश के बड़े भाई युकेश भी पत्रकार हैं। उन्होंने बताया कि एक जनवरी की रात साढ़े आठ बजे तक मुकेश घर पर था। मगर देर रात कुछ लोग उसे बुलाने पहुंचे। इसके बाद से वह लापता था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवार ने हत्याकांड के पीछे कांग्रेस नेता सुरेश के होने का शक जताया है। मोबाइल लोकेशन से पहुंची पुलिस परिवार की शिकायत पर बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव और अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक चंद्रकांत गोवर्ना के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमों ने मामले की जांच की। एएसपी चंद्रकांत गोवर्ना के मुताबिक मुकेश के मोबाइल की आखिरी लोकेशन कांग्रेसी नेता के कंस्ट्रक्शन कंपनी में मिली। इसके बाद फोन बंद हो गया था। कांग्रेस नेता की यह कंपनी चट्टानपारा में स्थित है। कौन हैं सुरेश? कांग्रेस नेता सुरेश मूलरूप से बासागुड़ा का रहने वाला है। मगर सलवा जुड़ूम आंदोलन के बाद उसका परिवार बीजापुर में रहने लगा। यहां सुरेश ने ठेकेदारी का काम शुरू किया। देखते ही देखते वह बड़ा ठेकेदार बन गया। 2021 में हेलीकॉप्टर से बरात ले जाने पर वह चर्चा में आया था। यह बात भी सामने आ रही है कि मुकेश और सुरेश आपस में रिश्तेदार थे। कांग्रेस नेता एवं ठेकेदार सुरेश ने कुछ दिन पहले ही गंगालूर रोड का निर्माण कराया था। मगर इसमें हुए भ्रष्टाचार को मुकेश चंद्राकर ने उजागर किया था। मुकेश की रिपोर्ट के बाद ही प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की। कहा जा रहा है कि सुरेश इसी वजह से पत्रकार मुकेश से खफा था। यह भी पढ़ें: बच्चों को सोशल मीडिया अकाउंट के लिए पैरेंट्स से लेनी होगी मंजूरी, डेटा सुरक्षा पर केंद्र के बिल में क्या-क्या? यह भी पढ़ें: रिश्ते सुधरने से पहले आई दरार, भारत की दो टूक: लद्दाख में चीन का गैरकानूनी कब्जा बर्दाश्त नहीं.
जेएनएन, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव शुक्रवार को मिल गया है। मुकेश देशभर में नक्सल मामलों की पत्रकारिता का चर्चित नाम थे। वे एक जनवरी से लापता चल रहे थे। मगर दो दिन बाद शुक्रवार को एक ठेकेदार की कंस्ट्रक्शन कंपनी में बने सेप्टिक टैंक से पत्रकार मुकेश का शव मिला है। मुकेश ने कुछ दिन पहले ही भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। पत्रकार की हत्या पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। बता दें कि मुकेश ने टेकुलगुडेम में अगवा सीआरपीएफ जवान राकेश्वर मन्हास को छुड़वाने में सरकार और नक्सलियों के बीच अहम भूमिका निभाई थी। शव पर मिले कई निशान शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे पुलिस ने शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला। शव पर 8-10 जगह निशान मिले हैं। यह कंस्ट्रक्शन कंपनी ठेकेदार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासिचव सुरेश चंद्राकर की। छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा कि घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, घटना के विरोध में शनिवार को पत्रकारों ने बीजापुर बंद का एलान भी किया है। बेरहमी से की मुकेश की हत्या शव को देखकर यह साफ हो गया है कि पत्रकार की बेरहमी से हत्या की गई है। सिर के पीछे भी चोट के निशान मिले हें। हत्या के बाद शव को सेप्टिक टैंक में फेंका गया। इसके बाद उसके ऊपर प्लोरिंग कर दी गई, ताकि इसकी भनक किसी को न लगे। शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे पुलिस ने सेप्टिक टैंक की फ्लोरिंग को तोड़ा। इसके बाद अंदर शव दिखाई दिया। परिवार को कांग्रेस नेता पर शक घटना के बाद कांग्रेस नेता सुरेश और उसका छोटा भाई रीतेश चंद्राकर फरार है। उसकी थार गाड़ी को हैदराबाद से बरामद किया गया है। मुकेश के बड़े भाई युकेश भी पत्रकार हैं। उन्होंने बताया कि एक जनवरी की रात साढ़े आठ बजे तक मुकेश घर पर था। मगर देर रात कुछ लोग उसे बुलाने पहुंचे। इसके बाद से वह लापता था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवार ने हत्याकांड के पीछे कांग्रेस नेता सुरेश के होने का शक जताया है। मोबाइल लोकेशन से पहुंची पुलिस परिवार की शिकायत पर बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव और अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक चंद्रकांत गोवर्ना के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमों ने मामले की जांच की। एएसपी चंद्रकांत गोवर्ना के मुताबिक मुकेश के मोबाइल की आखिरी लोकेशन कांग्रेसी नेता के कंस्ट्रक्शन कंपनी में मिली। इसके बाद फोन बंद हो गया था। कांग्रेस नेता की यह कंपनी चट्टानपारा में स्थित है। कौन हैं सुरेश? कांग्रेस नेता सुरेश मूलरूप से बासागुड़ा का रहने वाला है। मगर सलवा जुड़ूम आंदोलन के बाद उसका परिवार बीजापुर में रहने लगा। यहां सुरेश ने ठेकेदारी का काम शुरू किया। देखते ही देखते वह बड़ा ठेकेदार बन गया। 2021 में हेलीकॉप्टर से बरात ले जाने पर वह चर्चा में आया था। यह बात भी सामने आ रही है कि मुकेश और सुरेश आपस में रिश्तेदार थे। कांग्रेस नेता एवं ठेकेदार सुरेश ने कुछ दिन पहले ही गंगालूर रोड का निर्माण कराया था। मगर इसमें हुए भ्रष्टाचार को मुकेश चंद्राकर ने उजागर किया था। मुकेश की रिपोर्ट के बाद ही प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की। कहा जा रहा है कि सुरेश इसी वजह से पत्रकार मुकेश से खफा था। यह भी पढ़ें: बच्चों को सोशल मीडिया अकाउंट के लिए पैरेंट्स से लेनी होगी मंजूरी, डेटा सुरक्षा पर केंद्र के बिल में क्या-क्या? यह भी पढ़ें: रिश्ते सुधरने से पहले आई दरार, भारत की दो टूक: लद्दाख में चीन का गैरकानूनी कब्जा बर्दाश्त नहीं
HACKING HÜKÜM POLİTİKA CEZAE HİNTİ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
छत्तीसगढ़ विधानसभा में कवासी लखमा और अजय चंद्राकर के बीच हंगामाछत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कवासी लखमा और अजय चंद्राकर के बीच जमकर हंगामा हुआ। कवासी लखमा ने अवैध निर्माण पर सवाल उठाया तो अजय चंद्राकर ने रोक-टोक की। इस दौरान कवासी लखमा ने अजय चंद्राकर को पाकिस्तान में रहने का आरोप लगाया जिसके बाद सदन में जमकर ठहाके लगे।
Read more »
छत्तीसगढ़ भाजपा नेता हत्या मामला : एनआईए ने तीन माओवादियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीटछत्तीसगढ़ भाजपा नेता हत्या मामला : एनआईए ने तीन माओवादियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
Read more »
धान चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की लाठी-डंडे से हत्या कर दीछत्तीसगढ़ के ग्राम सिरसिदा में धान चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक की लाठी-डंडे से हत्या कर दी।
Read more »
उपेंद्र किन्नर हत्या मामला: गाजीपुर में यूट्यूबर गंगा किन्नर की गोली मारकर हत्याउपेंद्र किन्नर हत्या मामला: गाजीपुर में यूट्यूबर गंगा किन्नर की गोली मारकर हत्या
Read more »
बीजापुर में युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्याछत्तीसगढ़ के बीजापुर में युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. उनके शव को एक सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
Read more »
छत्तीसगढ़: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की रहस्यमयी मौत, सेप्टिक टैंक से मिला शवछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक से बरामद की गई है. पत्रकार 1 जनवरी से लापता थे. सीएम विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया और अपराधियों को सख्त सजा देने के निर्देश दिए हैं.
Read more »
