बीजापुर में सुरक्षाबलों पर नक्सलियों का हमला, 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर बड़ा हमला किया. इसमें राज्य पुलिस यूनिट डीआरजी या डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के 8 जवान समेत एक नागरिक ड्राइवर शहीद हो गए. वे एंटी-नक्सल ऑपरेशन से ही लौट रहे थे, जब उनके वाहन को निशाना बनाया गया. इस हमले के बाद एनआईए के रायपुर ब्रांच की फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच के लिए बीजापुर पहुंच रही है. बताया जा रहा है कि आईईडी लदे वाहन को जवानों के वाहन के पास ब्लास्ट किया गया.
धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर एक बड़ा गड्ढा हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए. घटनास्थल से सामने आए वीडियोज में देखा जा सकता है कि आसपास वाहन के टुकड़े बिखरे हैं. जिस स्कॉर्पियो वाहन में जवान सवार थे, वो पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों की गाड़ी पर बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 8 जवान शहीदइस खौफनाक ब्लास्ट का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि धमाके के बाद वाहन के टुकड़े पास के ही पेड़ पर जा लटके. वाहन पूरी तरह नेस्तनाबूद हो गया और उसके स्टेरिंग भी घटनास्थल पर बिखरे पाए गए. हमले के बाद जवानों के हथियारों को भी बरामद किया गया है, जो पूरी तरह नष्ट हो गए. बता दें कि यह विस्फोट बीजापुर जिले के बेदरे-कुटरू रोड पर 02.15 बजे हुआ.Advertisementतीन दिनों के ऑपरेशन के बाद लौट रहे थे जवानबस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि डीआरजी जवान ऑपरेशन से लौट रहे थे, जब उनपर हमला हुआ. उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से जिला बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबल ऑपरेशन चला रहे थे, जिसमें पांच माओवादी मारे गए थे और उनके शव भी बरामद किए गए थे. इस दौरान मुठभेड़ में भी एक जवान शहीद हो गए थे. आईजी ने बताया कि वे सर्च पूरी करके वापस लौट रहे थे, जब बीजापुर के बेदरे-कुटरू इलाके के अंबेली गांव के पास माओवादियों द्वारा लाए गए आईईडी के ब्लास्ट होने से 8 डीआरजी जवान शहीद हो गए और उसमें एक ड्राइवर भी शहीद हो गए थे. हमले में शहीद हुए सभी जवानों के शव को बरामद कर लिया गया ह
Naxalite Attack Chhattisgarh Security Forces IED Blast Bastar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में दो जवान शहीदनक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भारतीय सेना की एक गाड़ी को हमला कर दिया. इस हमले में दो सैनिक शहीद हो गए और कई घायल हो गए हैं.
Read more »
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 9 जवान शहीदबीजापुर जिले के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों से भरे वाहन को उड़ा दिया। इस हमले में 9 जवान शहीद हो गए और 2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना नारायणपुर मुठभेड़ से जवान लौट रहे थे, जब हुआ।
Read more »
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 8 जवान शहीदबीजापुर में सुरक्षाबलों पर नक्सलियों का हमला, 8 जवान और एक नागरिक ड्राइवर शहीद
Read more »
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 9 जवान शहीदबीजापुर, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट कर 9 जवानों को शहीद कर दिया। कई जवान घायल भी हुए हैं।
Read more »
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 9 जवान शहीदबीजापुर जिले में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर 9 जवानों को शहीद कर दिया। इस घटना के बाद राज्य में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया जा रहा है।
Read more »
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 9 जवान शहीदनक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों पर आईईडी ब्लास्ट किया। इस हमले में 9 जवान शहीद हुए हैं।
Read more »
