छत्तीसगढ़ में बारिश के चलते इस वक्त नदी और नाले उफान पर हैं. जिसके चलते कई इलाकों में बाढ़ आ गई. इसी बीच बुधवार को एक महिला बह गई और दूसरे राज्य में पहुंच गई.
छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है. जिसके चलते नदियां और नाले उफान पर हैं. ऐसे में बुधवार को बाढ़ में एक 35 वर्षीय मानसिक रूप से अवस्थ महिला उफनती नदी में 20 किलोमीटर बह गई और उसे पड़ोसी राज्य ओडिशा में मछुआरों ने बचा लिया.
इस बात की जानकारी पुलिस ने न्यूज एजेंसी भाषा को दी. पति से अलग रह रही थी महिला घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सारंगढ-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि चमत्कारिक रूप से बच निकलने के बाद सरोजनी चौहान को सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के सरिया इलाके में उसके घर वापस लाया गया. इसके बाद पड़ोसी रायगढ़ जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया. चौहान अपने पति से अलग हो गई थी और सरिया के पोरथ गांव में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी.यह भी पढ़ें: बारिश और बाढ़ में डूबते भारत का ब्लैक एंड व्हाइट विश्लेषण, देखें सुधीर चौधरी के साथमानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उसका इलाज चल रहा था और उसके परिजनों ने उसके पैरों में बेड़ियां डाल दी थीं, क्योंकि वह अक्सर बिना किसी को बताए घर से निकल जाती थी. परिजनों की माने तो वह बुधवार की रात महानदी के किनारे स्थित अपने घर में लगे सब्जी के खेत में शौच के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी.Advertisementरेस्क्यू के बाद मछुआरों ने महिला को पुलिस को सौंपाजिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली. इसी बीच गुरुवार की सुबह उसे ओडिशा के रेंगाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के परसादा गांव में कुछ मछुआरों ने नदी से बचा लिया. इसके बाद मछुआरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.एसपी ने कहा कि सारंगढ़ से एक पुलिस दल उसे परसादा से सरिया वापस ले आया और वह अब अस्पताल में है.हालांकि, उसके परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं कराई है और मामले में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं लग रहा है. फिर भी मामले की जांच की जा रही है. ये भी देखेंLive TV
Mentally Unwell Woman Shackled Mentally Unwell Woman Shackled Swept Odisha छत्तीसगढ़ ओडिशा में बही महिला छत्तीसगढ़ महिला का रेस्क्यू
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
VIDEO: पानी से भरे गड्ढे में डूबी बच्ची, बचाने आया बच्चा, ऐसे बची जानइंदौर में बीते रोज एक बच्ची की जान खतरे में आ गई, वो भी नगर निगम की लापरवाही की वजह से. शहर में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
VIDEO: बाढ़ में फंसा बुजुर्ग, चार घंटे तक पेड़ से चिपका रहा, ऐसे बची जानLakhimpur Kheri News: जलधार में एक बुजुर्ग शख्स फंसा हुआ है. वह पेड़ को पकड़े हुए है, ताकि बहाव में दूर न चला जाए. सूचना पाकर NDRF मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया.
Read more »
गांधी, इंदिरा, बेनजीर भुट्टो से लेकर डोनाल्ड ट्रंप... कौन-कौन से थे वे हथियार, जिनसे हुआ वारट्रंप से पहले भारत में राष्ट्रपति महात्मा गांधी, पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पाकिस्तान की पहली महिला पीएम बेनजीर भुट्टो की हत्या भी ऐसे ही खतरनाक हथियार से की गई थी.
Read more »
मुंबई: जंगल में जंजीर से जकड़ी मिली विदेशी महिला, कई दिनों से थी भूखी प्यासीमुंबई के पास जंगल में एक विदेशी महिला जंजीर के सहारे पेड़ से बंधी मिली. मवेशी को लेकर जंगल गए एक चरवाहे की नजर जब उस पर पड़ी, तब जाकर महिला की जान बच पाई. वह कई दिनों से भूखी प्यासी पेड़ से बंधी हुई थी. इस कारण वह अभी कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है. लोगों ने उसे जंजीर से खोलकर अस्पताल में भर्ती कराया.
Read more »
Maharashtra: अमेरिकी महिला के पूर्व पति के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज, जंगल में जंजीरों से बंधीं मिली थीसोनुरली गांव में शनिवार शाम एक चरवाहे ने महिला के रोने और चीखने की आवाज सुनी थी। उसने जाकर देखा तो एक महिला जंजीरों से बंधी हुई मिली।
Read more »
बदायूंः 6 दिन पहले मायके पहुंची थी महिला, जंगल में मिली हाथ-पैर बंधी लाशबदायूं जिले के गांव वृंदावन में महिला मीरा की लाश बाजरे के खेत में मिली। मीरा की शादी एक साल पहले हुई थी और वह मायके आई थी। घटना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और पुलिस ने जांच तेज़ कर दी...
Read more »
