Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बुधवार को आर्थिक अपराध शाखा/भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया. ज्ञात हो कि चैतन्य बघेल पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं, क्योंकि उन्हें 18 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था.
ईडी ने दुर्ग जिले के भिलाई स्थित उनके घर की तलाशी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था.की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को चैतन्य और दीपेंद्र चावड़ा को गिरफ्तार कर रायपुर स्थित एक विशेष एसीबी अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 अक्टूबर तक ईओडब्ल्यू/एसीबी की हिरासत में भेज दिया गया. ईडी घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग पहलू की जांच कर रहा है, जबकि ईओडब्ल्यू/एसीबी आपराधिक पहलू की जांच कर रहा है और उसने 2024 में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षडयंत्र के लिए एक एफआईआर दर्ज की थी. राज्य एजेंसी ने इस घोटाले का मूल्य 3,200 करोड़ रुपये आंका है. इस महीने की शुरुआत में ईडी ने एक विशेष पीएमएलए अदालत में चैतन्य के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने ‘शराब घोटाले से कमाए लगभग 1,000 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत रूप से प्रबंधन किया था.’ अखबार ने ईओडब्ल्यू के एक अधिकारी के हवाले से कहा, ‘चैतन्य का नाम लगभग छह महीने पहले हमारी जांच में सामने आया था. उनकी अग्रिम ज़मानत याचिकाएं कई बार खारिज होने के बाद हमने उन्हें गिरफ्तार किया.’ गिरफ्तारी के बाद चैतन्य के वकील फैसल रिज़वी ने कहा कि बिना किसी सबूत के सिर्फ़ दबाव बनाने के लिए गिरफ्तारी की गई है. वकील ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा चैतन्य की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज करने के बाद उन्हें एसीबी/ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया. ईओडब्ल्यू द्वारा विशेष अदालत के समक्ष गिरफ्तारी का आधार मामले के एक आरोपी, लक्ष्मी नारायण बंसल का 1,000 करोड़ रुपये से संबंधित बयान है. मुख्य तथ्य यह है कि चैतन्य का नाम किसी भी आरोप पत्र में नहीं है.’ईडी ने आरोप लगाया कि राज्य के वरिष्ठ नौकरशाहों, राजनेताओं और आबकारी अधिकारियों का एक सिंडिकेट कथित तौर पर एक ‘समानांतर आबकारी विभाग’ चलाता था, जहां जनता को शराब बेची जाती थी, लेकिन सरकारी खजाने में कोई पैसा नहीं आता था, जिससे 2,161 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें:पूर्व रॉ अधिकारी विकास यादव ने पन्नू हत्या साज़िश में हथियार व विमान मंज़ूरी का वादा किया था: अमेरिकी अभियोजकराहुल गांधी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए आधार-लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य किया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
समाज Archives - The WireHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
कर्नाटक: भाजपा उम्मीदवार के. सुधाकर पर कथित रिश्वतखोरी का केस दर्ज, करोड़ों का कैश ज़ब्तHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, कई सीटों पर दिग्गजों का मुक़ाबलाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
लोकतंत्र को सीधी राह पर लाने का क्या उपाय है?Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
साहित्य में विस्मृति का वितान फैल रहा हैHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
गाजा की सामूहिक क़ब्रों में पीड़ितों के हाथ बंधे हुए मिले: यूएन मानवाधिकार कार्यालयHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
