भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर केदार जाधव के आईसीसी वर्ल्ड कप खेलने को लेकर संशय की स्थिति बन गई है
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर केदार जाधव के आईसीसी वर्ल्ड कप खेलने को लेकर संशय की स्थिति बन गई है. उनके बदले दूसरे खिलाड़ियों के नामों की सूची बननी शुरू हो गई. असल में केदार जाधव 5 मई को हुए आईपीएल मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए.
उनके कंधे में गंभीर चोट लगने की जानकारी खुद चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दी. उन्होंने केदार के आगामी आईपीएल मैच ना खेलने के बारे में कहा, लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि अगर केदार की चोट गंभीर हुई तो वे इसी महीने शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप का हिस्सा भी नहीं बन पाएंगे.लेकिन ऐसा पहली मर्तबे नहीं है जब चोट के चलते केदार जाधव के करियर पर बड़ा ब्रेक लगने का अंदेशा जताया जा रहा है. असल में उनका चोटों से पुराना नाता है. केदार जाधव ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में नवंबर 2014 में डेब्यू किया था, लेकिन जुलाई 2015 में जिंबाब्वे के खिलाफ 87 गेंद में 105 रन नाबाद बनाकर टीम में अपनी जगह पक्की की थी. हालांकि इसके बाद वे लगातार छोटी-छोटी चोटों से जूझते रहे और फिटनेट की समस्या से जूझते रहे. इस बीच 2017 में ऐसा मैच आया जिसने उनकी जगह टीम में पक्की करा दी. मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान ने कहा कि हमारी सारी योजनाओं को केदार जाधव ने ध्वस्त कर दिया. हमें सोचने का मौका ही नहीं दिया. यह जाधव के लिए एक ऐसा मैच था जिसने उन्हें टीम में स्थाई तौर पर जगह दिला दी. लेकिन किसे पता था कि इतनी जल्दी सेलेक्टर उन्हें टीम से बाहर कर देंगे.दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज़ में चोटिल केदार जाधव के स्थान पर ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम में जगह मिली थी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बयान में कहा था कि बाएं पैर में मांसपेशियों की समस्या के चलते जाधव को बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में भेज दिया गया था.अक्टूबर 2018 में केदार जाधव को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि वो नहीं जानते कि उनका चयन क्यों नहीं हुआ है. वैसे जाधव के इस सवाल का जवाब टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने दिया था.एमएसके प्रसाद ने कहा कि केदार जाधव लगातार चोटिल होते रहते हैं, जिसके चलते उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने वाली टीम में चयन नहीं हुआ. असल में केदार जाधव की फिटनेस को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं. पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भी वो चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर उन्होंने ही टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था. लेकिन उनके फिटनेस पर सवाल उठे.वेस्टइंडीज के खिलाफ केदार जाधव के सेलेक्शन ना होने के बाद ऐसा माना जाने लगा था कि अब केदार जाधव के लिए टीम वापसी मुश्किल है. क्योंकि टीम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दूसरे बल्लेबाजों ना केवल दावेदारी ठोंक दी थी बल्कि उन्हें मौका भी दिया गया था. लेकिन बाद में केदार की जगह जिस भी खिलाड़ी को आजमाया गया वह खरा नहीं उतरा. इसी के चलते केदार को वापस टीम में जगह नहीं मिल पाई.अब जब एक बार फिर से केदार जाधव को चोट की वजह से वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने चूकते हैं तो रिषभ पंत, मनीष पांडे, अंबाती रायडू, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल को उनकी जगह के लिए सबसे प्रबल दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पिछले एक दशक के दौरान ट्रेनों में चोरी के मामलों में पांच गुना बढ़े, 1.71 लाख मामले दर्ज: आरटीआईएक आरटीआई के जवाब में रेल मंत्रालय ने कहा है कि पिछले एक दशक में चोरी के सबसे अधिक 36,584 मामले 2018 में दर्ज हुए हैं. 2017 में चोरी के 33,044 मामले दर्ज किए गए, वर्ष 2016 में 22,106, 2015 में 19,215, 2014 में 14,301, वर्ष 2013 में 12,261, 2012 में 9,292, 2011 में 9,653, 2010 में 7,549 और 2009 में 7,010 मामले दर्ज हुए.
Read more »
पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ बिल के विरोध में कट्टरपंथी और धार्मिक संगठनपाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं के बीच सिंध विधानसभा में इसके खिलाफ लाए गए बिल का कट्टरपंथी और धार्मिक
Read more »
बाराबंकी में पीएम मोदी बोले, चार चरणों के मतदान में ही विपक्षियों के सपने हुए चकनाचूरबाराबंकी में पीएम मोदी बोले, चार चरणों के मतदान में ही विपक्षियों के सपने हुए चकनाचूर narendramodi ModiInBarabanki BJP4India INCIndia Loksabha2019 LokSabhaElections2019 VoteKaro
Read more »
गुजरात के BJP प्रमुख जीतूभाई वघानी पर चला चुनाव आयोग का डंडा, प्रचार करने पर लगा 72 घंटे का बैनगुजरात में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) तीसरे चरण में 23 अप्रैल को हुआ था. राज्य में एक चरण में ही चुनाव हुआ. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सात अप्रैल को सूरत के अमरोली में पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को संबोधित करते हुए आचार संहिता के उल्लंघन और अशोभनीय भाषा के इस्तेमाल के लिए वघानी 72 घंटे तक देश के किसी भी हिस्से में जनसभा, रोडशो आदि में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
Read more »
WhatsApp से होगी शॉपिंग, नए फीचर के बाद बदलेगा यूजर एक्सपीरिएंसWhatsApp Shopping - जल्द ही इस तरह का ऑप्शन आपको भी मिल सकता है. WhatsApp बिजनेस के लिए कंपनी ने प्रोडक्ट कैटलॉग का ऑप्शन दिया है. यानी कंपनियां अब आपको वॉट्सऐप पर ही प्रोडक्ट सेलेक्ट करने को कह सकती हैं.
Read more »
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले में आईडीडी के ज़रिये किए गए विस्फोट में जवानों को ले जा रहे वाहन के ड्राइवर की भी मौत. इससे पहले नक्सलियों ने गढ़चिरौली में ही सड़क निर्माण कर रही टीम की 25 गाड़ियों को आग लगा दी थी.
Read more »
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के बाद बिहार के गया में नक्सलियों का तांडव, फूंकी जेसीबी मशीनमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली के बाद नक्सलियों ने एक बार फिर बिहार के गया में भी तांडव मचाया है। नक्सलियों ने बुधवार की रात चार जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।
Read more »
बिहार के अररिया में मवेशी चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्याबिहार के अररिया में मवेशी चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या Bihar Araria CattleTheft Lynching बिहार अररिया मवेशीचोरी लिंचिंग
Read more »
प्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींअंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. जॉन ने पूछा कि क्या रमानी एशियन एज, मुंबई में नौकरी तलाशते समय दिसंबर 1993 में उनके कार्यालय में उनसे मिली थी और क्या उन्होंने रमानी से नरीमन प्वाइंट के ओबराय होटल में मिलने को कहा था. दोनों सवालों के जवाब में अकबर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है.’
Read more »
मायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने शनिवार को कांग्रेस पर मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट के बसपा उम्मीदवार को डरा-धमकाकर और खरीद-फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में करने का आरोप लगाते हुए उनकी पार्टी में तोड़फोड़ न करने की चेतावनी दी थी. मुरैना के मेला ग्राउंड में मुरैना लोकसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने आरोप लगाया, ‘हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी को कांग्रेस ने डरा धमकाकर और खरीद फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में किया है, जो एक बड़ा धोखा है.’
Read more »
