सर्दियों में नारियल का तेल अक्सर जम जाता है, जिससे उसे निकालने में काफी मुश्किलें होती हैं. खासकर अगर तेल को सकरे मुंह वाले डिब्बे में रखा हो तो यह और भी मुसीबत भरा हो जाता है.
नारियल तेल की बोतल को हल्के गर्म पानी में रखें. पानी इतना गर्म हो कि वह बोतल को नुकसान न पहुंचाए. बोतल को 5-10 मिनट तक पानी में छोड़ दें. इससे तेल धीरे-धीरे पिघल जाएगा और निकालने में आसानी होगी. तेल को हमेशा चौड़े मुंह वाले डिब्बे या कांच की शीशी में रखें.
इससे तेल निकालना आसान होता है और पिघलाने में समय नहीं लगता. सकरे मुंह वाली बोतलें सर्दियों में समस्या पैदा कर सकती हैं. अगर तेल चौड़े मुंह वाले डिब्बे में है, तो चम्मच का उपयोग करके इसे किसी कटोरी में निकालें. कटोरी को हल्का गर्म करके तेल आसानी से पिघलाया जा सकता है. नारियल तेल को जमने से बचाने के लिए इसमें ऑलिव ऑयल, बादाम का तेल या सरसों का तेल मिलाएं. ये तेल सर्दियों में नहीं जमते और नारियल के तेल की गुणवत्ता भी बरकरार रखते हैं. थोड़ी मात्रा में इनका मिश्रण जमने की समस्या को हल कर सकता है. नारियल तेल को प्लास्टिक की बोतल में रखने से बचें. गर्म करने पर प्लास्टिक खराब हो सकती है. तेल को कांच या धातु की बोतल में रखना सुरक्षित और लंबे समय तक टिकाऊ होता है. यदि तेल जल्दी पिघलाना हो, तो हेयर ड्रायर से बोतल पर हल्की गर्म हवा डालें. जिसकी गर्म हवा से तेल पिघलने लगता है यह तरीका बेहद आसान और समय बचाने वाला है. नारियल तेल की बोतल को तवे के पास, चाय की गर्म केतली के पास या रसोई में किसी गर्म स्थान पर रखें. गर्माहट के संपर्क में आने से तेल जल्दी पिघल जाएगा और जमने से भी बचा रहेगा.
सर्दियों में तेल जमने की समस्या तेल की बोतल को पिघलाना गर्म पानी से तेल पिघलाना नारियल तेल की देखभालeasy Ways To Melt Coconut Oil Winter Coconut Oil Hardening Issues Melting Oil Bottle Melting Oil With Hot Water Coconut Oil Care Tips|Br|
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आंवला खाओ, अंदरूनी ताकत बढ़ाओआंवला खाने के फायदे और सर्दियों में इसे शामिल करने के तरीके
Read more »
आयुर्वेदिक तेल से दूर हो जोड़ों का दर्दआयुर्वेदिक तेल सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।
Read more »
सर्दियों में बर्फ की तरह जम जाता है नारियल तेल, तो ये आसन तरीके हैं बेहद कारगरसर्दियों में बर्फ की तरह जम जाता है नारियल तेल, तो ये आसन तरीके हैं बेहद कारगर
Read more »
सर्दियों में नारियल तेल को कैसे जमने से बचाएंनारियल तेल सर्दियों में जमने लगता है, जिससे इस्तेमाल में परेशानी होती है। इस लेख में बताए गए आसान उपायों से आप नारियल तेल को जमने से बचा सकते हैं और बिना किसी दिक्कत के इसका उपयोग कर सकते हैं।
Read more »
ड्राई स्किन से राहत के 5 तरीकेसर्दियों में ड्राई स्किन से राहत पाने के लिए 5 तरीके बताए गए हैं.
Read more »
सर्दियों में चाय का मजा आएगा दोगुना, जब साथ में बनाएंगे ये 5 चटपटे स्नैक्ससर्दियों में चाय का मजा आएगा दोगुना, जब साथ में बनाएंगे ये 5 चटपटे स्नैक्स
Read more »
