चीन के हुनान प्रांत में नदी पर बना बांध टूटा, 3,800 से अधिक लोगों को किया गया रेस्क्यू
चीन के हुनान प्रांत में नदी पर बना बांध टूटा, 3,800 से अधिक लोगों को किया गया रेस्क्यूबीजिंग, 29 जुलाई । चीन के हुनान प्रांत में रविवार को नदी पर बना बांध अचानक टूट गया। जिसके बाद करीब 3,800 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया है। जानकारी के अनुसार, ये बांध मध्य चीन के हुनान प्रांत में मौजूद है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शहर के बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के हवाले से बताया कि बांध टूटने की घटना रविवार रात करीब 8 बजे के आसपास घटित हुई। पता चला है कि बांध में दरार आ गई थी। वहीं, बांध टूटने की खबर मिलते ही जियांगतान शहर के यिसुहे कस्बे में रहने वाले कुल 3,832 निवासियों को निकाला गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुख्यालय ने कहा, “सशस्त्र पुलिस, मिलिशिया और बचावकर्मियों सहित 1,205 लोगों को बचाव और राहत कार्य में लगाया गया है। जिसमें 1,000 से अधिक स्थानीय अधिकारियों और पार्टी सदस्यों की मदद ली जा रही है।” अधिकारियों ने बताया कि जिनटैंग और शिन्हू के दो गांवों से निकाले गए निवासियों के रहने के लिए चार स्थानीय स्कूलों में आश्रय स्थल बनाए गए हैं। हालांकि, अधिकतर लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रहने के लिए चले गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को जियांग्टन काउंटी के हुआशी शहर में जुआनशुई नदी के एक हिस्से में एक और दरार आई। यह नदी यांग्त्सी की एक प्रमुख सहायक नदी ज़ियांगजियांग नदी में बहती है। इस बीच चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि हुनान में भारी बारिश की संभावना है और प्रांत के कुछ हिस्सों में टाइफून गेमी के प्रभाव के कारण शनिवार शाम से सोमवार तक अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हिंडन में पलूशन को लेकर गाजियाबाद म्यूनिसिपल कमिश्नर के खिलाफ दर्ज हुआ केसगाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के 55 उद्योगों समेत गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक पर हिंडन नदी में प्रदूषण फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
Read more »
Bengal Bypolls: BJP ने उपचुनाव में हुए कदाचार की 100 से अधिक शिकायतें दीं, EC ने CEO से मांगी कार्रवाई रिपोर्टएक अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं को डराने-धमकाने और भाजपा उम्मीदवार पर हमला करने में कथित संलिप्तता के लिए बगदाह में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Read more »
टीवी सीरियल देखने पर टूटी मुसीबत, 30 बच्चों को सुना दी मौत की सजा, फरमान सुनकर कांप उठेगी रूहएक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका के टीवी शो देखने पर किम जोंग उन ने 30 से अधिक बच्चों को मौत की सजा दे दी.
Read more »
China Fire: चीन के शॉपिंग मॉल में आग का तांडव, 16 लोगों की दर्दनाक मौत, बचाव दल ने 30 की बचाई जानChina Fire: चीन के शॉपिंग मॉल में आग ने मचाया तांडव, 16 लोगों की मौत, कई को किया गया रेस्क्यू
Read more »
रात में देर तक जागने वालों का दिमाग होता है ज्यादा तेजएक अध्ययन में पाया गया कि शाम को अधिक सक्रिय रहने वाले लोगों ने कॉग्निटिव टेस्ट्स में 'सुबह उठने वाले लोगों' के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया.
Read more »
चीन में गेमी तूफान के कारण भारी बारिश, 27 हजार लोगों को किया गया शिफ्टचीन में गेमी तूफान के कारण भारी बारिश, 27 हजार लोगों को किया गया शिफ्ट
Read more »
