चीन बांग्लादेश में एक पुराने एयरपोर्ट को फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है। यह एयरपोर्ट भारत की सीमा के पास लालमोनिरहाट में स्थित है।
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े तनाव के बाद अब चीन की तरफ से चिंता पैदा करने वाली गतिविधि सामने आ रही है। चीन , बांग्लादेश में एक एयरपोर्ट को फिर से शुरू करने में मदद करने का प्लान बना रहा है। यह एयरपोर्ट लालमोनिरहाट में है, जो भारत की सीमा से सिर्फ 12-15 किलोमीटर दूर है। चीन के कुछ अधिकारियों ने हाल ही में इस जगह का दौरा किया है। यह हवाई अड्डा बांग्लादेश की वायु सेना के नियंत्रण में है, लेकिन फिलहाल बंद है। चीन से बांग्लादेश इसे फिर से चालू करने में मदद मांग रहा है। यह हवाई अड्डा सिलीगुड़ी कॉरिडोर से 135 किलोमीटर दूर है। वही, सिलीगुड़ी कॉरिडोर, जिसे ' चिकन नेक ' भी कहा जाता है। यह देश को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाला एक पतला सा गलियारा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि एयरपोर्ट का इस्तेमाल आम लोगों के लिए होगा या सेना के लिए। लेकिन, भारत- बांग्लादेश सीमा के पास चीन की मौजूदगी से इस कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए चिंता की स्थिति बन सकती है। चीन का यह कदम क्यों चिंता में डालने वाला? चीन की यह पहल इसलिए भी चिंताजनक है, क्योंकि हाल ही में बांग्लादेश के अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस ने चीन से भारत के पूर्वोत्तर में अपनी आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए कहा था। यूनुस के इस बयान ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि चीन आए दिन अरुणाचल प्रदेश पर दावा करता रहता है और वहां के स्थानों के नाम भी बदलता रहता है।1958 में कुछ समय के लिए खोला गयादरअसल, लालमोनिरहाट एयरपोर्ट 1931 में अंग्रेजों ने बनवाया था। दूसरे विश्व युद्ध में यह मित्र देशों की सेनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण एयरपोर्ट था। यहां से वे दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी सैन्य कार्रवाई करते थे। विभाजन के बाद, पाकिस्तान ने 1958 में कुछ समय के लिए इसे नागरिक उड़ानों के लिए खोला था। उसके बाद से यह बंद है। यह हवाई अड्डा 1,166 एकड़ में फैला है। इसमें 4 किलोमीटर लंबा रनवे, एक बड़ा टरमेक, एक हैंगर और एक टैक्सीवे है। 2019 में, शेख हसीना की सरकार ने यहां बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान एविएशन एंड एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की थी। इस एविएशन अकादमी को बांग्लादेश की वायु सेना चलाती है।यूनुस को चीन यात्रा में मिले थे 2.
1 अरब डॉलरफरवरी 2025 में यूनुस की अंतरिम सरकार ने लालमोनिरहाट समेत 6 ब्रिटिश काल के हवाई अड्डों को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा था। यह फैसला देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। लालमोनिरहाट के अलावा, ईश्वरदी , ठाकुरगांव, शमशेरनगर और बोगरा में भी हवाई अड्डों को फिर से शुरू करने की योजना है। यह साफ नहीं है कि लालमोनिरहाट हवाई अड्डा परियोजना, चीन के 2.1 अरब डॉलर के निवेश, लोन और अनुदान का हिस्सा है या नहीं है। यह निवेश, लोन और अनुदान ढाका को यूनुस की मार्च में चीन यात्रा के दौरान मिला था। सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास होने के कारण चीन लालमोनिरहाट एयरपोर्ट को लेकर खासा उत्साहित है।
Bangladesh World War Ii Airbase Chinese Official बांग्लादेश एयरबेस चिकन नेक चीन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान से दोस्ती, मुस्लिम कट्टरपंथ, चिकेन नेक... बांग्लादेश को लेकर भारत की विदेश नीति कैसी हो? एक्सपर्ट से समझेंBangladesh India News: बांग्लादेश की सरकार लगातार भारत के दुश्मन देशों पाकिस्तान और चीन के साथ अपनी दोस्ती बढ़ा रही है। पाकिस्तान भारत की सीमा के पास बांग्लादेश के एक एयरबेस का अपग्रेड कर सकता है। इस काम में चीन दोनों की मदद कर सकता है। वहीं बांग्लादेश में मुस्लिम कट्टरपंथ भी बढ़ रहा...
Read more »
कश्मीर विवाद की जड़ें और इसमें शामिल पक्षभारत और पाकिस्तान के बीच जारी कश्मीर विवाद में चीन की क्या भूमिका है? क्यों 1947 से आज तक पूरा कश्मीर सुलग रहा है?
Read more »
पाकिस्तान हायतौबा मचाता रह गया, भारत ने ले लिया एक्शन, मन मसोसकर रग गया पड़ोसी मुल्कपहलगाम हमले के बाद तनाव के बीच, भारत सिंधु नदी पर 12 गीगावाट की नई जलविद्युत परियोजनाएं शुरू करने जा रहा है, जिनकी फिजिबिलिटी स्टडी के आदेश दे दिए गए हैं।
Read more »
Noida Airport News: नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर हरियाणा से पहुंचेगा हवाई जहाज का ईंधन, जानिए कैसे?ग्रेटर नोएडा के पास जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। इस हवाई अड्डे पर पाइपलाइन के जरिए एटीएफ लाया जाएगा। इससे पर्यावरण की रक्षा करने में काफी मदद मिलेगी।
Read more »
आईपीएल 2025 नया शेड्यूल लाइव अपडेट: गुजरात टाइटन्स प्रशिक्षण फिर से शुरू करने वाली पहली आईपीएल टीमIPL 2025 Revised Schedule News Live: भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर टेंशन खत्म होने के बाद एक बार फिर से आईपीएल को शुरू करने का प्लान किया जा रहा है।
Read more »
भारत-पाकिस्तान जंग के वक्त चीन ने PAK को दिया सैटेलाइट सपोर्ट, किसने किया ये दावापहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव में चीन की भूमिका सामने आई है। एक रिसर्च ग्रुप के अनुसार, चीन ने पाकिस्तान को हथियार, सैटेलाइट और खुफिया जानकारी देकर मदद की।
Read more »
