चीन से मिला 1500Cr का टारगेट, पांच सौ करोड़ तक पहुंचे तो पुलिस ने धर दबोचा, यूपी में 12 साइबर ठग गिरफ्तार

Online Investment Fraud News

चीन से मिला 1500Cr का टारगेट, पांच सौ करोड़ तक पहुंचे तो पुलिस ने धर दबोचा, यूपी में 12 साइबर ठग गिरफ्तार
Cyber Scam AligarhShare Market FraudPNB DGM Fraud
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 59 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 53%

अलीगढ़ पुलिस ने छह राज्यों में 500 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सेवानिवृत्त डीजीएम से 1.

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सहित छह राज्यों में पांच सौ करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी कर चुके गिरोह के 12 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त डीजीएम से हुई 1.10 करोड़ की ठगी की जांच में जुटी पुलिस इस गिरोह तक पहुंची। पूछताछ में पता लगा कि 1500 करोड़ रुपये की ठगी की इन्होंने योजना बना रखी थी। शेयर में निवेश व दो सौ गुना मुनाफे के नाम पर ये लोगों को झांसे में लेते थे। देशभर में साइबर ठगी करने वाले इस गिरोह का संचालन हांगकांग से हो रहा था। अब इंटरपोल के माध्यम से गिरोह के सरगनाओं तक पहुंचने की तैयारी पुलिस कर रही है। इसके लिए सीबीआई से पत्राचार किया जा रहा है। ठगी में उपयोग किए जा रहे कई एप बंद कराए गए हैं। आरोपितों के पास से 30 पासबुक व चेकबुक, 2 क्रेडिट कार्ड, 28 डेबिट/एटीएम कार्ड, 23 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, 9 फर्जी फर्म की मुहर, 2 जियो राउटर, 1 लैपटाप, 1 कैमरा, पीड़ित दिनेश शर्मा की ठगी की रकम से 5 लाख 64 हजार रुपये बरामद किए गए। शेयर में निवेश और 200 गुना मुनाफे का लालच एसपी देहात अमृत जैन ने शनिवार को बताया कि सेवानिवृत डीजीएम दिनेश शर्मा से दिसंबर से जनवरी के मध्य शेयर में निवेश व 200 गुना मुनाफा दिलाने के नाम पर 1.

10 करोड़ की ठगी साइबर ठगों द्वारा की गई। मामले में 31 जनवरी को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच में पता चला कि गैंग हांगकांग से संचालित हो रहा है। गिरोह के सदस्य वीआईपी प्रॉफिट क्लब जैसे व्हाट्सएप ग्रुपों में लोगों को जोड़कर उनसे ठगी करते थे। दिनेश शर्मा के खाते से जिन खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई थी, वे यूपी सहित देश के छह राज्यों से संचालित पाए गए। इसी आधार पर सात टीमें बनाकर जांच शुरू की गई। यूपी के तीन जिलों के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उड़ीसा में दबिश देकर 12 लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला गिरोह के सदस्यों द्वारा एप के जरिये अब तक 500 करोड़ से ज्यादा की ठगी की जा चुकी है। आरोपितों में रिजवान निवासी 151 मदीना मस्जिद वाली गली जिला बुलंदशहर, आदित्यपाल निवासी साकेतपुरी मोहली रोड थाना हाईवे जिला मथुरा और आर्यन वत्स निवासी दीपक विहार खोडा कालोनी, गाजियाबाद के साथ वर्तमान में रोजजलालपुर गोल्डन वैली सोसायटी थाना बिसरख नोएडा हैं। साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी किसी भी अनजान निवेश लिंक या व्हाट्सएप ग्रुप से दूर रहें। निवेश हमेशा सेबी रजिस्टर्ड डीमैट अकाउंट के जरिए ही करें। किसी के कहने पर व्यक्तिगत बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Cyber Scam Aligarh Share Market Fraud PNB DGM Fraud Hong Kong Cybercrime Whatsapp Investment Scam \U20b9500 Crore Fraud Police Arrests Cybercriminals Uttar Pradesh Cybercrime Aligarh Police Action Aligarh News Aligarh Latest News Aligarh News In Hindi Aligarh Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Student slaps teacher: বাড়িতে কেউ কিছু বলে না, আপনি কে?, এই বলেই শিক্ষিকাকে সপাটে চড় টুয়েলভের ছাত্রের!Student slaps teacher: বাড়িতে কেউ কিছু বলে না, আপনি কে?, এই বলেই শিক্ষিকাকে সপাটে চড় টুয়েলভের ছাত্রের!Class 12 student Slaps Teacher after she scolded him for arriving late
Read more »

चीनी न्यू ईयर: चीन में 12 साल बाद फिर आ रहा है घोड़े का सालचीनी न्यू ईयर: चीन में 12 साल बाद फिर आ रहा है घोड़े का सालचीनी न्यू ईयर: चीन में 12 साल बाद फिर आ रहा है घोड़े का साल
Read more »

90s की 12 रोमांटिक फिल्में, मिलेनियल्स को सिखाया प्यार, घर बैठे वेलेंटाइन वीक को बनाए खास90s की 12 रोमांटिक फिल्में, मिलेनियल्स को सिखाया प्यार, घर बैठे वेलेंटाइन वीक को बनाए खासअगर आप अपने पार्टनर के साथ वेलेंटाइन वीक को खास बनाना चाहते हैं, तो भीड़भाड़ से दूर अपने पार्टनर के साथ सदाबहार फिल्मों की जादुई दुनिया में खो जाएं, जिसने 90s के किड्स को दीवाना बना दिया था. ये फिल्में न सिर्फ आपको पुराने दिनों की याद दिलाएंगी, बल्कि आपके रिश्ते में रोमांस का नया तड़का भी लगा देंगी.
Read more »

12 जिल्हा परिषदा निवडणुकांचा महासंग्राम; महाराष्ट्रातील दिग्गज नेत्यांमध्ये हायव्होल्टेज सामना, अस्तित्वाची लढाई12 जिल्हा परिषदा निवडणुकांचा महासंग्राम; महाराष्ट्रातील दिग्गज नेत्यांमध्ये हायव्होल्टेज सामना, अस्तित्वाची लढाई12 जिल्हा परिषदा आणि 125 पंचायत समितींचा निकालाकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे. महाराष्ट्रात दिग्गज नेत्यांची प्रतिष्ठा पणाला लागली आहे.
Read more »

मध्य प्रदेश: मंदसौर में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 किलो मादक पदार्थ जब्तमध्य प्रदेश: मंदसौर में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 किलो मादक पदार्थ जब्तमध्य प्रदेश में सिंथेटिक एमडी ड्रग का बड़ा जाल सामने आया है। पुलिस ने मंदसौर में एक एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 12 किलो से अधिक ड्रग और रसायन जब्त किए, साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। राजगढ़ में भी 266 किलोग्राम संदिग्ध रसायन मिला, जिसका संबंध गोघटपुर की पकड़ी गई फैक्ट्री से होने की आशंका...
Read more »

आज का राशिफल 9 फरवरी 2026: जानिए सभी 12 राशियों का हालआज का राशिफल 9 फरवरी 2026: जानिए सभी 12 राशियों का हाल9 फरवरी 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष राशि के जातकों को व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, जबकि वृष राशि वालों को निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाने की आवश्यकता होगी। मिथुन राशि वालों के निजी संबंधों में सुधार होगा, और कर्क राशि वालों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:22:46