चीन ने कहा- कैसे भी हों दुनिया के हालात, पाकिस्तान की मदद के लिए खड़े रहेंगे

United States News News

चीन ने कहा- कैसे भी हों दुनिया के हालात, पाकिस्तान की मदद के लिए खड़े रहेंगे
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 107 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 63%

उप-राष्ट्रपति वांग छीशान ने कहा, ‘इससे फर्क नहीं पड़ता कि अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य कैसे बदलता है, चीन हमेशा पाकिस्तान के मुख्य हितों के पक्ष में खड़ा रहेगा.

चीन हमेशा पाकिस्तान के मुख्य हितों के पक्ष में खड़ा रहेगा और इसके ऊपर इन चीजों का कोई फर्क नहीं पड़ता है कि अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य किस तरह से बदलता है. पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे चीन के उप-राष्ट्रपति वांग छीशान ने यह बात कही.

वांग ने पाकिस्तान-चीन संस्थान द्वारा आयोजित एक बैठक में कहा कि विश्व ऐसे समय से गुजर रहा है जब प्रमुख बदलाव एवं घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि पारंपरिक एवं गैर-पारंपरिक चुनौतियों तथा अलग विचारों एवं संस्कृतियों के बीच संघर्ष से परिस्थिति और जटिल हो गई हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वांग ने कहा, ‘इससे फर्क नहीं पड़ता कि अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य कैसे बदलता है, चीन हमेशा पाकिस्तान के मुख्य हितों के पक्ष में खड़ा रहेगा. चीन और पाकिस्तान दोनों ने समानता एवं द्विपक्षीय लाभ के आधार पर सही निर्णय चुना है. इसके पहले नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को बचाने के लिए मार्च महीने में उसका सदाबहार दोस्त चीन सामने आया था. चीन से पाकिस्तान को करीब दो अरब डॉलर का कर्ज मिला है. इस तरह खस्ताहाल हो चुका पाकिस्तान अब चीन के कर्ज जाल में फंसता जा रहा है. चीन के प्रधानमंत्री ली केक्य‍िांग और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच नवंबर 2018 में बीजिंग में हुई मुलाकात के बाद चीन ने कहा था कि वह पाकिस्तान को उसके वित्तीय संकट से बाहर निकालने के लिए मदद करना चाहता है. लेकिन यह किस तरह से हो इस पर विचार हो रहा है.उप-राष्ट्रपति वांग छीशान ने कहा कि सिल्क रोड की भावना दोनों देशों को समान विरासत एवं इतिहास से जोड़ती है. वांग ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गालियारे की सफलता की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि इस परियोजना का दूसरा चरण चीन और पाकिस्तान दोनों को अधिक फायदा पहुंचाएगा. उन्होंने कहा, 'पिछले पांच साल में सीपीईसी ने काफी तरक्की की है. सीपीईसी तेजी से औद्योगिक पार्क और जीवनयापन समेत नये प्राथमिकता क्षेत्रों में फैल रहा है.' गौरतलब है कि साल 2015 में चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर का ऐलान हुआ था तो तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इसे देश के लिए 'गेमचेंजर' बताया था. सीपीईसी परियोजना 15 साल के लिए बनाई गई थी जिसमें मूलभूत ढांचा व बिजली से जुड़ी तमाम योजनाएं शामिल हैं. 2018 तक 22 परियोजनाओं पर 18 अरब डॉलर खर्च हो चुके हैं जिनमें से 10 पूरी हो चुकी हैं. इन 10 परियोजनाओं में से सात बिजली और तीन सड़क निर्माण से जुड़ीं योजनाएं शामिल हैं. हालांकि, पाकिस्तान के भीतर चीन की महत्वाकांक्षी योजना चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर को लेकर भारी असंतोष भी पनप रहा है. चीन की सीपीईसी परियोजना पाकिस्तान के अलगाववादियों के निशाने पर आ गई है. हाल में इस योजना को निशाना बनाते हुए कई आत्मघाती हमलों को अंजाम दिया गया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अमेरिका के प्रतिबंध के बाद Huawei के विरुद्ध Google ने उठाया बड़ा कदमअमेरिका के प्रतिबंध के बाद Huawei के विरुद्ध Google ने उठाया बड़ा कदमअमेरिका द्वारा चीनी कंपनी हुवावे पर प्रतिबंध के बाद गूगल ने बड़ा कदम उठाते हुए हुवावे द्वारा एंड्रॉयड के प्रयोग पर करने पर बैन लगा दिया है। हुवावे के स्मार्टफोन पर अब गूगल ऐप्स भी एक्सेस नहीं हो पाएंगे।
Read more »

श्रीलंका को हराने के लिए जब भारत और पाकिस्तान ने बनाई एक टीमश्रीलंका को हराने के लिए जब भारत और पाकिस्तान ने बनाई एक टीमWorld cup flashback: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर एक टीम बनाई और श्रीलंका के खिलाफ एक मैच खेला। इस टीम को भारत पाकिस्तान विल्स 11 नाम दिया गया।
Read more »

पाकिस्तान में सिख दुकानदारों ने दिखाई दरियादिली, इफ्तार के लिए रोजेदारों के दे रहे हैं Discountपाकिस्तान में सिख दुकानदारों ने दिखाई दरियादिली, इफ्तार के लिए रोजेदारों के दे रहे हैं Discountसिख दुकानदारों का कहना है कि यह छूट सिर्फ उन लोगों को दी जाएगी जिन्होंने रोजा रखा होगा. सिख दुकानदार ने कहा कि रोजादारों का सामान खरीदने पर छूट देने का फैसला इसलिए रखा गया है.
Read more »

संयुक्त राष्ट्र ने भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को घटाया, फिर भी चीन से आगेसंयुक्त राष्ट्र ने भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को घटाया, फिर भी चीन से आगे
Read more »

पाकिस्तान भी देखेगा भारत के चुनाव नतीजों को लाइव, उच्चायोग ने किए खास इंतजामपाकिस्तान भी देखेगा भारत के चुनाव नतीजों को लाइव, उच्चायोग ने किए खास इंतजामपाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने नतीजों का लाइव टेलिकास्ट करने का फैसला किया है. इसके लिए 23 मई को इस्लामाबाद में लाइव स्क्रीन्स लगाए जाएंगे.
Read more »

दोकलम विवाद पर चीन ने कहा- एक परिवार के दो भाईयों में दिक्कत हो जाती हैदोकलम विवाद पर चीन ने कहा- एक परिवार के दो भाईयों में दिक्कत हो जाती हैभारत में मौजूद चीनी राजदूत लुओ झाओहुई ने भारत और चीन के बीच जून 2017 में हुए दोकलम विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने
Read more »

'कंगाल' पाकिस्तान से चीन ने भी खीचें हाथ! इमरान ख़ान की कोशिशें हुई बेकार– News18 हिंदी'कंगाल' पाकिस्तान से चीन ने भी खीचें हाथ! इमरान ख़ान की कोशिशें हुई बेकार– News18 हिंदीपाकिस्तान के सबसे करीब मित्र चीन ने भी अपने हाथ खींच लिए है. चीन का पाकिस्तान में निवेश 72 फीसदी तक कम हो गया है.
Read more »

अगर भारत ने किया यह काम, तो अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वार से होगा फायदाअगर भारत ने किया यह काम, तो अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वार से होगा फायदाभारत को ब्याज दरों में कटौती करनी चाहिए और कृषि उपज के निर्यात के लिए नीतियों में एकरूपता लानी चाहिए. इससे भारतीय निर्यातक अमेरिका-चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध का लाभ उठा सकें. उद्योग मंडल फिक्की के अध्यक्ष संदीप सोमानी ने यह बात कही.
Read more »

घाटी में तनाव के बीच पाकिस्तान ने LoC पर तोड़ा सीजफायर, एक नागरिक घायलघाटी में तनाव के बीच पाकिस्तान ने LoC पर तोड़ा सीजफायर, एक नागरिक घायलजम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में रविवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है. पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में एक नागरिक के घायल होने की खबर है.
Read more »

चीन ने उठाया अपने बिग डाटा प्रोग्राम से पर्दा, अमेरिकी अर्थशास्त्री ने जताई चिंताचीन ने उठाया अपने बिग डाटा प्रोग्राम से पर्दा, अमेरिकी अर्थशास्त्री ने जताई चिंतापिछले कुछ दशक से दुनिया के देश जहां कुछ सोच रहे होते हैं, चीन इस बीच में उस रास्ते पर कुछ आगे बढ़ चुका होता है। realDonaldTrump POTUS China America
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:53:54