चीन के 'धोखे' के बाद मसूद अजहर पर कोई समझौता नहीं करेगा भारत Masoodazar China
पुनः संशोधित शनिवार, 16 मार्च 2019 सूत्रों ने कहा कि ऐसे कई मुद्दे हैं जिन्हें चीन को पाकिस्तान के साथ सुलझाने की जरूरत है, क्योंकि पाकिस्तानी की सरजमीं पर आतंकवादियों के सक्रिय होने के पर्याप्त सबूत हैं, जो चीन के भी हित में नहीं हैं। चीन ये मुद्दे पाकिस्तान के साथ सुलझाए और भारत इस पर संयम बरतेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने चीन सहित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी सदस्य देशों के साथ अजहर के खिलाफ सबूत साझा किए हैं। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना को प्रतिबंधित करने के प्रस्ताव पर बुधवार को चीन ने एक बार फिर तकनीकी रूप से रोक लगा दी। भारत ने चीन के इस कदम को निराशाजनक करार दिया था। सूत्रों ने कहा कि भारत सतर्कतापूर्वक इस बात को लेकर आश्वस्त है कि अजहर को आतंकवादियों की वैश्विक सूची में शामिल किया जाएगा, क्योंकि जैश-ए-मोहम्मद के सरगना के खिलाफ ठोस मामला है। भारत अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद या संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति के साथ न कोई समझौता करेगा और न ही कोई समझौता खत्म करेगा। नई दिल्ली मुद्दे पर लंबा इंतजार करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 में से 14 सदस्यों ने भारत का इस मुद्दे पर समर्थन किया है जबकि 7 सदस्य अजहर को सूचीबद्ध करने के प्रस्ताव को सहप्रायोजित कर रहे हैं। भारत संयुक्त राष्ट्र के इसे गैरकानूनी करार देने तक अपनी लड़ाई जारी रखेगा। फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने का ताजा प्रस्ताव पेश किया था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद यह प्रस्ताव लाया गया था जिसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। सूत्रों ने कहा कि आतंकवाद ऐसा मुद्दा है जिस पर भारत कोई समझौता नहीं कर सकता। अगर चीन को समय चाहिए तो नई दिल्ली इसके लिए तैयार है। भारत अजहर के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का रुख नहीं करेगा और अगर अजहर को सूचीबद्ध करने का कोई अन्य रास्ता है, तो वह शक्तिशाली संगठन के सदस्यों को उसका पता लगाना होगा। उन्होंने इस मामले पर भारत और पाकिस्तान के बीच किसी अन्य देश के मध्यस्थ बनने की संभावना को भी खारिज कर दिया। गौरतलब है कि चीन ने पिछले 10 वर्ष में चौथी बार मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव पर रोक लगाई है।.
पुनः संशोधित शनिवार, 16 मार्च 2019 सूत्रों ने कहा कि ऐसे कई मुद्दे हैं जिन्हें चीन को पाकिस्तान के साथ सुलझाने की जरूरत है, क्योंकि पाकिस्तानी की सरजमीं पर आतंकवादियों के सक्रिय होने के पर्याप्त सबूत हैं, जो चीन के भी हित में नहीं हैं। चीन ये मुद्दे पाकिस्तान के साथ सुलझाए और भारत इस पर संयम बरतेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने चीन सहित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी सदस्य देशों के साथ अजहर के खिलाफ सबूत साझा किए हैं। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना को प्रतिबंधित करने के प्रस्ताव पर बुधवार को चीन ने एक बार फिर तकनीकी रूप से रोक लगा दी। भारत ने चीन के इस कदम को निराशाजनक करार दिया था। सूत्रों ने कहा कि भारत सतर्कतापूर्वक इस बात को लेकर आश्वस्त है कि अजहर को आतंकवादियों की वैश्विक सूची में शामिल किया जाएगा, क्योंकि जैश-ए-मोहम्मद के सरगना के खिलाफ ठोस मामला है। भारत अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद या संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति के साथ न कोई समझौता करेगा और न ही कोई समझौता खत्म करेगा। नई दिल्ली मुद्दे पर लंबा इंतजार करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 में से 14 सदस्यों ने भारत का इस मुद्दे पर समर्थन किया है जबकि 7 सदस्य अजहर को सूचीबद्ध करने के प्रस्ताव को सहप्रायोजित कर रहे हैं। भारत संयुक्त राष्ट्र के इसे गैरकानूनी करार देने तक अपनी लड़ाई जारी रखेगा। फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने का ताजा प्रस्ताव पेश किया था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद यह प्रस्ताव लाया गया था जिसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। सूत्रों ने कहा कि आतंकवाद ऐसा मुद्दा है जिस पर भारत कोई समझौता नहीं कर सकता। अगर चीन को समय चाहिए तो नई दिल्ली इसके लिए तैयार है। भारत अजहर के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का रुख नहीं करेगा और अगर अजहर को सूचीबद्ध करने का कोई अन्य रास्ता है, तो वह शक्तिशाली संगठन के सदस्यों को उसका पता लगाना होगा। उन्होंने इस मामले पर भारत और पाकिस्तान के बीच किसी अन्य देश के मध्यस्थ बनने की संभावना को भी खारिज कर दिया। गौरतलब है कि चीन ने पिछले 10 वर्ष में चौथी बार मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव पर रोक लगाई है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र के बड़े फैसले के बीच अमेरिका जा रहे हैं गोखले- Amarujalaआतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्वक आतंकी घोषित किए जाने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी)
Read more »
मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के रास्ते में चीन अटका सकता है रोड़ायूएनएससी के प्रस्ताव पर फैसले से कुछ घंटे पहले चीन ने बुधवार को यह संकेत दिया कि वह इस कदम का विरोध कर सकता है.
Read more »
चीन की फिर पैंतरेबाजी, भारत से मसूद अजहर के खिलाफ मांगे सबूत- Amarujalaसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जैश-ए-मुहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए
Read more »
मसूद अज़हर पर चीन के रुख़ से बना रहस्य गहरायाअमरीका ने कहा है कि मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकी घोषित करना शांति के लिए ज़रूरी.
Read more »
चीन ने फिर लगाया अड़ंगा, वैश्विक आतंकी नहीं घोषित हो सका मसूद अजहर– News18 हिंदीआतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर आज फैसला आ सकता है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर के खिलाफ फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे बड़े देशों ने प्रस्ताव दिया है. अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति से मौलाना मसूद अजहर पर हर तरह के प्रतिबंध लगाने की मांग की है. इस प्रस्ताव में कहा है कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर हथियारों के व्यापार और वैश्विक यात्रा से जुड़े प्रतिबंध लगाने के साथ उसकी परिसंपत्ति भी जब्त की जाएं. pulwama terror attack: masood azhar could be ban by unsc onm
Read more »
मसूद अज़हर पर चीन के वीटो के बाद Twitter पर ट्रेंड हुआ #BoycottChineseProducts– News18 हिंदीIndia wants to boycott chinese products after china blocks bid to list masood azhar as global terrorist again onm
Read more »
