चीन में युवा शादी करने से बच रहे हैं और अकेले रहने का विकल्प चुन रहे हैं। ऐसे में जो चीन कई दशकों तक ज्यादा आबादी की वजह से परेशान रहा, अब कम होती आबादी से तंग है। 2050 में चीन की आबादी घटकर 1.
बीजिंग: चीन में शी जिनपिंग सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद युवा शादी करने के लिए उत्सुक नहीं दिख रहे हैं। चीन में इस साल यानी 2024 के पहले नौ महीनों में शादियों के रजिस्ट्रेशन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। देश के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं। इनसे पता चलता है कि धीमी अर्थव्यवस्था और जीवनयापन की बढ़ती लागत के चलते युवा विवाह से बच रहे हैं, इससे देश में जन्म दर भी लगातार घट रही है।रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में इस साल की पहली तीन तिमाहियों में करीब 47 लाख जोड़ों ने शादी के लिए रजिस्ट्रेश कराए। यह बीते साल से तकरीबन साढ़े नौ लाख कम है। साल 2023 में पहले नौ महीनों में 56 लाख से ज्यादा विवाह पंजीकरण दर्ज किए गए थे। चीन में युवाओं का शादी ना करना सरकार के लिए एक परेशानी का सबब बन रही है, जो आबादी बढ़ाने की नीतियों पर जोर दे रही है।चीन में शादी आसान, तलाक मुश्किल करने के लिए कानूनचीन ने हाल ही में एक मसौदा कानून में संशोधन किया है। इससे शादी का रजिस्ट्रेशन कराना आसान हो जाएगा, जबकि तलाक के लिए आवेदन मुश्किल हो जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक, 2024 के पहले नौ महीने में तलाक के 19 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। बीते साल से मुकाबले इसमें ये 6,000 की मामूली गिरावट है।चीन ने इस साल की शुरुआत में राष्ट्रव्यापी जन्मदर में दूसरी वार्षिक गिरावट दर्ज की है। इसने सरकार को युवाओं में शादी और बच्चे पैदा करने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं को लागू करने के लिए प्रेरित किया गया ताकि बच्चे पैदा करने के अनुकूल माहौल को बढ़ावा दिया जा सके। हालांकि ये कोशिशें बहुत सफल होती नहीं दिखी हैं। India China Border: लद्दाख में पीछे हटी भारतीय और चीनी सेना, जानें क्या बोला Beijing?चीन में घटती जनसंख्या बड़ी चिंताशादी और बच्चे पैदा करना चीनियों में बहस का विषय बन रहा है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में धीमा विकास, नौकरी की खराब संभावनाओं और भविष्य की चिंताओं के कारण कई युवा चीनी अकेले रहने या शादी में देरी करने का विकल्प चुन रहे हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग युवा महिलाओं से परिवार बढ़ाने की अपील कर चुके हैं लेकिन उनकी अपील का असर होता नहीं दिखा है।.
बीजिंग: चीन में शी जिनपिंग सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद युवा शादी करने के लिए उत्सुक नहीं दिख रहे हैं। चीन में इस साल यानी 2024 के पहले नौ महीनों में शादियों के रजिस्ट्रेशन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। देश के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं। इनसे पता चलता है कि धीमी अर्थव्यवस्था और जीवनयापन की बढ़ती लागत के चलते युवा विवाह से बच रहे हैं, इससे देश में जन्म दर भी लगातार घट रही है।रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में इस साल की पहली तीन तिमाहियों में करीब 47 लाख जोड़ों ने शादी के लिए रजिस्ट्रेश कराए। यह बीते साल से तकरीबन साढ़े नौ लाख कम है। साल 2023 में पहले नौ महीनों में 56 लाख से ज्यादा विवाह पंजीकरण दर्ज किए गए थे। चीन में युवाओं का शादी ना करना सरकार के लिए एक परेशानी का सबब बन रही है, जो आबादी बढ़ाने की नीतियों पर जोर दे रही है।चीन में शादी आसान, तलाक मुश्किल करने के लिए कानूनचीन ने हाल ही में एक मसौदा कानून में संशोधन किया है। इससे शादी का रजिस्ट्रेशन कराना आसान हो जाएगा, जबकि तलाक के लिए आवेदन मुश्किल हो जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक, 2024 के पहले नौ महीने में तलाक के 19 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। बीते साल से मुकाबले इसमें ये 6,000 की मामूली गिरावट है।चीन ने इस साल की शुरुआत में राष्ट्रव्यापी जन्मदर में दूसरी वार्षिक गिरावट दर्ज की है। इसने सरकार को युवाओं में शादी और बच्चे पैदा करने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं को लागू करने के लिए प्रेरित किया गया ताकि बच्चे पैदा करने के अनुकूल माहौल को बढ़ावा दिया जा सके। हालांकि ये कोशिशें बहुत सफल होती नहीं दिखी हैं। India China Border: लद्दाख में पीछे हटी भारतीय और चीनी सेना, जानें क्या बोला Beijing?चीन में घटती जनसंख्या बड़ी चिंताशादी और बच्चे पैदा करना चीनियों में बहस का विषय बन रहा है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में धीमा विकास, नौकरी की खराब संभावनाओं और भविष्य की चिंताओं के कारण कई युवा चीनी अकेले रहने या शादी में देरी करने का विकल्प चुन रहे हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग युवा महिलाओं से परिवार बढ़ाने की अपील कर चुके हैं लेकिन उनकी अपील का असर होता नहीं दिखा है।
Marriage Registration In China Birth Rate In China China India Population चीन जनसंख्या संकट चीन में विवाह पंजीकरण चीन में जन्म दर चीन भारत जनसंख्या
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Election Results Haryana: सत्ता के लिए मुफ्त योजनाओं के एलान से भी परहेज नहीं, संगठन की मजबूती से बनाई हैट्रिकदेश की राजनीति में पहली बार जीत की हैट्रिक लगाने में भाजपा सरकार की नीतियों और संगठन की रणनीति की अहम भूमिका रही है।
Read more »
GATE 2025 के लिए विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन की तिथि 11 अक्टूबर तक बढ़ाई गई, कल रात 11:59 बजे तक भरे जाएंगे फॉर्म GATE 2025 Application: आईआईटी रुड़की ने गेट 2025 आवेदन फॉर्म भरने में आ रही चुनौतियों के कारण रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि विलंब शुल्क के साथ बढ़ा दी है.
Read more »
Jammu Result: अपनी शर्तों पर सरकार चलाना चाहती है नेकां... गठबंधन से ज्यादा निर्दलीयों पर रखी निर्भरताविधानसभा चुनाव में 42 सीटें जीतने वाली नेशनल कांफ्रेंस नेकां गठबंधन की सरकार में होने के बाद भी अपनी शर्तो पर सरकार चलाने की राह पर चल रही है।
Read more »
Jharkhand Elections: चुनावों की तारीखों की घोषणा से पहले NDA में तनाव, JDU और चिराग पासवान ने इतने सीटों पर ठोका दावाJharkhand Elections: बीजेपी के तमाम नेता लगातार झारखंड में जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं, लेकिन चुनावों की तारीखों की घोषणा से पहले एनडीए में टेंशन बढ़ती नजर आ रही है.
Read more »
देश के इस कोने में बढ़ रहा गिद्धों का साम्राज्य, विशेषज्ञों ने कहा, प्रकृति के लिए शुभ संकेतपूरे देश में गिद्धों की आबादी में गिरावट देखी जा रही है, वहीं सरिस्का में 500 से अधिक गिद्धों की उपस्थिति इसे एक विशेष स्थान बनाती है.
Read more »
ओडिशा में इस साल 50 हाथियों की असामान्य मौत की जांच का आदेशओडिशा में इस साल 50 हाथियों की असामान्य मौत की जांच का आदेश
Read more »
