चित्रकूट का होगा कायाकल्प: 'राम पदचिह्न' थीम पर संवरेगा मुख्य मार्ग, 17 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य मंजूर

Chitrakoot Development News

चित्रकूट का होगा कायाकल्प: 'राम पदचिह्न' थीम पर संवरेगा मुख्य मार्ग, 17 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य मंजूर
Ram Padchinh ThemeTapo Bhumi BeautificationRoad Widening Chitrakoot
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 53%

चित्रकूट की तपोभूमि अब भव्य और आकर्षक स्वरूप में विकसित की जा रही है। प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं का विकास हो रहा है।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि अब और अधिक भव्य, व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप में नजर आने जा रही है। शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है, जिससे धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की ओर से बेड़ी पुलिया चौराहे से सीतापुर चौराहे तक डिवाइडर पर चार करोड़ 30 तीस लाख 95 हजार रुपये की लागत से विशेष लैंडस्केपिंग कराई जाएगी। यह मार्ग रामघाट से जुड़ा होने के कारण इसे ‘राम पदचिह्न’ थीम पर विकसित किया जाएगा। डिवाइडर के मध्य भाग में भगवान श्रीराम के पदचिह्नों की आकृति में डिजाइन तैयार होगी, जो श्रद्धालुओं को तपोभूमि में प्रवेश करते ही आध्यात्मिक और सौम्य वातावरण का अनुभव कराएगी। विकास प्राधिकरण के सचिव एसडीएम अजय यादव ने बताया कि योगी सरकार ने नगर के पटेल तिराहा से धनुष चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और पैदल यात्री सुविधाओं के विकास के लिए 12.

98 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह मार्ग शहर के मुख्य बाजार से जुड़ा होने के कारण यहां हमेशा भारी भीड़ और यातायात का दबाव बना रहता है। योजना के तहत दोनों ओर 2.4 मीटर चौड़ा पाथवे , पांच मीटर चौड़ी सर्विस रोड, सात-सात मीटर मुख्य सड़क और 1.2 मीटर चौड़ा प्लाटेंशनयुक्त डिवाइडर बनाया जाएगा। फुटपाथ को छायादार बनाने की लिए वृक्ष भी लगाए जाएंगे, जिससे आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। पूरे क्षेत्र को आधुनिक स्ट्रीट लाइटों से रोशन किया जाएगा, जो न केवल रात के समय सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी, बल्कि शहर की सुंदरता को भी नया आयाम देंगी। शाम और रात के समय यह मार्ग विशेष रूप से जगमगाएगा, जिससे तपोभूमि की आध्यात्मिक आभा और अधिक निखरकर सामने आएगी। परियोजना के तहत स्ट्रीट फूड स्टाल भी स्थापित किए जाएंगे, जहां स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा मिलेगा। इससे एक ओर जहां पर्यटकों को स्वादिष्ट और पारंपरिक भोजन का अनुभव मिलेगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय व्यापारियों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। यह पहल तपोभूमि को संस्कृति, आस्था और स्वाद के अनूठे संगम के रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी। झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े इस अत्यंत व्यस्त मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में यह विकास कार्य यातायात को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह भी पढ़ें- चित्रकूट में प्यार की दर्दनाक कहानी, मंगेतर की मौत के 24 घंटे बाद ही युवती ने दी जान यातायात सुधार के लिए लगाए गए प्रीफेब्रिकेटेड बैरियर झांसी-मीरजापुर एनएच-35 पर बेड़ी पुलिया से लालापुर तक 66 प्रीफेब्रिकेटेड कनेक्शन बैरियर लगाए गए हैं। करीब 9.90 लाख रुपये की लागत से किए गए इस कार्य से सड़क पर यातायात अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हुआ है, साथ ही कनेक्टिविटी में भी सुधार आया है। चित्रकूट में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और ‘राम पदचिह्न’ थीम आधारित विकास से शहर की पहचान और अधिक सशक्त होगी। पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Ram Padchinh Theme Tapo Bhumi Beautification Road Widening Chitrakoot Religious Tourism Uttar Pradesh Chitrakoot Infrastructure Patel Tiraha Development Dhanush Chowk Project Street Food Chitrakoot Uttar Pradesh Tourism Chitrakoot News Chitrakoot Latest News Chitrakoot News In Hindi Chitrakoot Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के रूट पर 25 में से 17 नदी पुल पूरे, BKC में अंडरग्राउंड स्टेशन पर काम जारी, जानें नया अपडेटमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के रूट पर 25 में से 17 नदी पुल पूरे, BKC में अंडरग्राउंड स्टेशन पर काम जारी, जानें नया अपडेटMumbai–Ahmedabad High-Speed Rail Corridor: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए महाराष्ट्र और गुजरात में रूट बनाया जा रहा है, जो नदियों के ऊपर से, पहाड़ियों के बीच से और खाड़ियों के नीचे से गुजरेगा। अभी कुल 25 नदियों पर पुल बनाने का काम चल रहा है और इनमें से 17 पुलों का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका...
Read more »

AIADMK ने जारी की उम्मीदवारों की नई सूची, EPS ने चेन्नई समेत 17 सीटों पर उतारे उम्मीदवारAIADMK ने जारी की उम्मीदवारों की नई सूची, EPS ने चेन्नई समेत 17 सीटों पर उतारे उम्मीदवारतमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले AIADMK ने 17 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. पार्टी प्रमुख एडप्पडी के. पलानीस्वामी ने अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताया है. NDA गठबंधन के साथ AIADMK सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है.
Read more »

Tamil Nadu: एआईएडीएमके ने 17 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, चेन्नई की सीटों पर इन उम्मीदवारों को दिया टिकटTamil Nadu: एआईएडीएमके ने 17 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, चेन्नई की सीटों पर इन उम्मीदवारों को दिया टिकटतमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एआईएडीएमके ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एआईएडीएमके ने रविवार को अपनी तीसरी सूची
Read more »

व्हील चेयर से अस्पताल पहुंचे अनुराग डोभाल, पहली बार बच्चे को गोद में लिया; पिता बनने को लेकर यूजर ने दी सलाहव्हील चेयर से अस्पताल पहुंचे अनुराग डोभाल, पहली बार बच्चे को गोद में लिया; पिता बनने को लेकर यूजर ने दी सलाहबिग बॉस 17 के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल अब ठीक हो रहे हैं। पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए आसान नहीं रहे। 28 मार्च 2026 को, उनकी जिंदगी में एक अहम मोड़ आया है। इस
Read more »

प्रेमी से हुआ झगड़ा तो कर लिया सुसाइड, पलामू में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर दी जानप्रेमी से हुआ झगड़ा तो कर लिया सुसाइड, पलामू में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर दी जानपलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। 17 वर्षीय नाबालिग युवती ने अपने प्रेमी से फोन पर झगड़ा होने के बाद तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Read more »

कल का मौसम 30 मार्च: अगले 12 घंटे में 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 की रफ्तार से हवा; IMD अपडेट जारीकल का मौसम 30 मार्च: अगले 12 घंटे में 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 की रफ्तार से हवा; IMD अपडेट जारीदेश में मौसम विभाग ने एक बार फिर से मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। अगले 36 घंटे के दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। पूर्वी और उत्तर के कई राज्यों में आंधी चलने की चेतावनी...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:37:23