चाहे जो सिचुएशन हो पटना साहिब से ही लड़ूंगा चुनावः शत्रुघ्न सिन्हा via NavbharatTimes
पटना भारतीय जनता पार्टी के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेदों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी संसदीय सीट नहीं बदलेंगे। चाहे जैसी भी स्थितियां हों वह पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'सिचुएशन कुछ भी हो लोकेशन वही होगी।' पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न की बिहार में 2015 विधानसभा चुनाव के बाद से बीजेपी नेताओं के साथ कई मुद्दों के लेकर खींचतान चल रही है। कई बार उन्होंने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान दिए तो कई बार ट्वीट करके निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार के नोटबंदी और जीएसटी के फैसले की भी कड़ी आलोचना की थी। पढ़ेंः शत्रुघ्न सिन्हा की पीएम नरेंद्र मोदी को सलाह, बड़े और ज्ञानी साथियों का आशीर्वाद लेने का वक्त आ गया विपक्षी दलों के मंच पर पहुंचे थे शत्रुघ्न वह इस साल जनवरी में कोलकाता में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के धरने में भी भी शामिल हुए थे। उन्हें विपक्षी दलों ने वहां स्टार वक्ता के रूप में प्रजेंट किया था। हाल ही में वह लखनऊ आए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। एसपी नेता के साथ हुई उनकी इस मुलाकात के बाद कई कयास लगाए जा रहे थे। पढ़ेंः बीजेपी मेरी पार्टी है पर लालू परिवार हैंः शत्रुघ्न सिन्हा शत्रुघ्न की पत्नी राजनाथ के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव? कहा जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सक्रिय राजनीति में आ सकती हैं और वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चुनाव लड़ सकती हैं। यह सीट अभी गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पास है। अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। पढ़ेंः लालू से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, तेजस्वी यादव को बताया बिहार का भविष्य 'समय बताएगा पूनम चुनाव लड़ेंगी या नहीं' पत्नी के चुनाव लड़ने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'पूनम सिन्हा अपने सामाजिक कार्य में लंबे समय से लगी हैं। उन्हें और उनके काम को हर कोई पसंद करता है। लोग चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें लेकिन समय बताएगा कि वह चुनाव लड़ेंगी कि नहीं।'.
पटना भारतीय जनता पार्टी के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेदों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी संसदीय सीट नहीं बदलेंगे। चाहे जैसी भी स्थितियां हों वह पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'सिचुएशन कुछ भी हो लोकेशन वही होगी।' पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न की बिहार में 2015 विधानसभा चुनाव के बाद से बीजेपी नेताओं के साथ कई मुद्दों के लेकर खींचतान चल रही है। कई बार उन्होंने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान दिए तो कई बार ट्वीट करके निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार के नोटबंदी और जीएसटी के फैसले की भी कड़ी आलोचना की थी। पढ़ेंः शत्रुघ्न सिन्हा की पीएम नरेंद्र मोदी को सलाह, बड़े और ज्ञानी साथियों का आशीर्वाद लेने का वक्त आ गया विपक्षी दलों के मंच पर पहुंचे थे शत्रुघ्न वह इस साल जनवरी में कोलकाता में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के धरने में भी भी शामिल हुए थे। उन्हें विपक्षी दलों ने वहां स्टार वक्ता के रूप में प्रजेंट किया था। हाल ही में वह लखनऊ आए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। एसपी नेता के साथ हुई उनकी इस मुलाकात के बाद कई कयास लगाए जा रहे थे। पढ़ेंः बीजेपी मेरी पार्टी है पर लालू परिवार हैंः शत्रुघ्न सिन्हा शत्रुघ्न की पत्नी राजनाथ के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव? कहा जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सक्रिय राजनीति में आ सकती हैं और वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चुनाव लड़ सकती हैं। यह सीट अभी गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पास है। अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। पढ़ेंः लालू से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, तेजस्वी यादव को बताया बिहार का भविष्य 'समय बताएगा पूनम चुनाव लड़ेंगी या नहीं' पत्नी के चुनाव लड़ने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'पूनम सिन्हा अपने सामाजिक कार्य में लंबे समय से लगी हैं। उन्हें और उनके काम को हर कोई पसंद करता है। लोग चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें लेकिन समय बताएगा कि वह चुनाव लड़ेंगी कि नहीं।'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुषमा ने चीन से कहा, जैश को पाकिस्तान से मिली छूट से हुआ पुलवामा हमलारूस-भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर हुई इस मुलाकात के दौरान स्वराज ने कहा, 'मैं ऐसे वक्त में चीन आई हूं जब भारत में शोक और गुस्से का माहौल है.
Read more »
फतेहगढ़ साहिब लोकसभा: 2014 में AAP की जीत से हैरान थे लोग, अब ऐसा है माहौल16वीं लोकसभा चुनाव में फतेहगढ़ साहिब सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह खालसा ने जीत हासिल की थी. उन्होंने कांग्रेस के साधु सिंह को 54,144 वोटों से हराया था. AAP उम्मीदवार हरिंदर सिंह को 35.63 फीसदी वोट शेयर के साथ कुल 3,67,293 वोट मिला था.
Read more »
पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पत्नी के चुनाव लड़ने पर नहीं दिया कोई जवाबराजनीतिक सरगर्मियों के बीच पिछले दिनों लखनऊ आए शत्रुघ्न सिन्हा ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से लंबी बातचीत करके कई अटकलों को हवा दे दी थी.
Read more »
