चांदी ₹2.50 लाख पार! एक दिन में ही ₹19700 की बंपर तेजी; चीन के फैसले से बाजार में क्यों आया भूचाल? 4 बड़े कारण

Silver Price News

चांदी ₹2.50 लाख पार! एक दिन में ही ₹19700 की बंपर तेजी; चीन के फैसले से बाजार में क्यों आया भूचाल? 4 बड़े कारण
Silver Price HikeMCX SilverIndustrial Silver Demand
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 53%

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल आया है, इंदौर में यह ₹2.

Silver Price Today: पिछले कुछ दिनों में चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि चांदी एक ही दिन में 19 हजार रुपए से ज्यादा महंगी हो रही है। शनिवार, 27 दिसंबर को इंदौर के सर्राफा बाजार में चांदी 19,700 रुपए उछलकर 2,53,000 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। MCX के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में अब तक चांदी 150 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुकी है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का भाव 75 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया है। खास बात यह है कि यह तेजी डर या सट्टेबाजी की वजह से नहीं है। बाजार में चांदी की फिजिकल सप्लाई की कमी और इंडस्ट्रियल डिमांड मजबूत होने से दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं। यही वजह है कि यह रैली बेहद अहम मानी जा रही है। चांदी में तेजी की सबसे बड़ी 4 वजहें क्या हैं? 1.

स्ट्रक्चरल डेफिसिट यानी मांग सप्लाई से ज्यादा चांदी कई सालों से स्ट्रक्चरल डेफिसिट में है। उद्योग रिपोर्ट्स के मुताबिक 2025 में वैश्विक बाजार में 100 मिलियन औंस से ज्यादा की कमी रह सकती है। यह कमी जल्दी पूरी नहीं हो सकती, क्योंकि चांदी का बड़ा हिस्सा कॉपर, जिंक और लेड की खदानों से बाय-प्रोडक्ट के रूप में निकलता है। यानी सप्लाई बढ़ाने की आज़ादी सीमित है। ऊपर से, नई खदान शुरू होने में 10 साल से ज्यादा लग जाते हैं। 2. गोदामों में स्टॉक घटता जा रहा है अंतरराष्ट्रीय बाजार , लंदन और शंघाई जैसे बड़े वॉल्ट्स में इन्वेंट्री लगातार घट रही है। स्टॉक कम होते ही फिजिकल चांदी की उपलब्धता तंग पड़ती है। नतीजा- खरीदार पेपर कॉन्ट्रैक्ट की बजाय असल चांदी लेने की ओर बढ़ते हैं। इससे पेपर प्राइस और डिलीवरी के बीच दूरी और बढ़ती है। यह भी पढ़ें- चांदी ने फिर तोड़े सभी रिकॉर्ड, कुछ ही घंटों में ₹14500 महंगी; ₹2.40 लाख के करीब, 11 वजहों से आई तेजी! 3. इंडस्ट्रियल डिमांड बेहद मजबूत आज चांदी की 50-60% मांग उद्योगों से आती है- खासकर सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मेडिकल में। सोलर सेक्टर में चांदी का विकल्प सीमित है, इसलिए इसे आसानी से बदला नहीं जा सकता। ग्रीन एनर्जी पर बढ़ते खर्च ने मांग को और टिकाऊ बनाया है। 4. चीन फैक्टर: एक्सपोर्ट कंट्रोल की आशंका चर्चा है कि चीन 1 जनवरी 2026 से चांदी के निर्यात पर सख्ती कर सकता है। दावा है कि चीन सरकार चांदी के एक्सपोर्ट के लिए लाइसेंस सिस्टम लागू कर सकती है, यानी बिना सरकारी अनुमति चांदी बाहर नहीं भेजी जा सकेगी। चीन दुनिया के बड़े चांदी उत्पादकों और प्रोसेसिंग हब में से एक है। ऐसे में अगर वहां से सप्लाई सीमित होती है, तो ग्लोबल मार्केट में उपलब्धता और घटेगी। यही डर निवेशकों और इंडस्ट्रियल खरीदारों को अभी से फिजिकल चांदी खरीदने पर मजबूर कर रहा है। हालांकि अभी तक चीन की ओर से कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है, लेकिन आशंका भर ने ही बाजार में हलचल बढ़ा दी है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर ये पाबंदियां लागू हुईं, तो चांदी की सप्लाई पर दबाव और बढ़ेगा और कीमतों में तेजी लंबे समय तक बनी रह सकती है। यह भी पढ़ें- सोना इतिहास रचने में सिर्फ 149 रुपए दूर, चांदी ₹2.35 लाख पार; तूफानी तेजी की वजह क्या? दो पॉइंट में समझें आगे क्याः निवेश करें या फिर नहीं? मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि यह तेजी बिना आधार की नहीं है। फिस्कल दबाव, महंगाई की चिंता और रियल एसेट्स की मांग चांदी को सपोर्ट दे रही है। हालांकि, चांदी का स्वभाव तेज है। शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव संभव है। 2026 में दाम 80 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच सकते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Silver Price Hike MCX Silver Industrial Silver Demand China Silver Export Silver Market Analysis Silver Price Forecast Indore Silver Rate Precious Metals Silver Deficit

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Gold Price Today: রেকর্ড গড়ল সোনা! দাম তার অলটাইম-হাই! পুজোর বাজারে কি ক্রমশ ঊর্ধ্বমুখীই হবে স্বর্ণমূল্য? মাথায় হাত মধ্যবিত্তের...Gold Price Today: রেকর্ড গড়ল সোনা! দাম তার অলটাইম-হাই! পুজোর বাজারে কি ক্রমশ ঊর্ধ্বমুখীই হবে স্বর্ণমূল্য? মাথায় হাত মধ্যবিত্তের...Gold Price Today all time high gold price Silver Price Today Gold prices surge silver prices surge how much price increased
Read more »

Gold-Silver Price Today: सोन्या-चांदीच्या दरात मोठे अपडेट, काय आहेत आजचे दर?Gold-Silver Price Today: सोन्या-चांदीच्या दरात मोठे अपडेट, काय आहेत आजचे दर?Gold-Silver Price Today: सोन्या-चांदीच्या दरात मोठे अपडेट, काय आहेत आजचे दर?
Read more »

सांगली गांव का डिजिटल डिटॉक्स: गैजेट्स से दूरी बनाकर रिश्तों को मजबूत कर रहे हैं ग्रामीणसांगली गांव का डिजिटल डिटॉक्स: गैजेट्स से दूरी बनाकर रिश्तों को मजबूत कर रहे हैं ग्रामीणमहाराष्ट्र के सांगली गांव के लोग डिजिटल डिटॉक्स का अनोखा तरीका अपना रहे हैं। वे हर शाम 2.5 घंटे के लिए अपने स्मार्टफोन और गैजेट्स से दूरी बनाते हैं, जिससे स्वास्थ्य और रिश्तों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। साइबर दोस्त I4C ने इस पहल की जानकारी दी है।
Read more »

RBI ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर दिया 382% रिटर्न, निवेशकों को मिला बंपर फायदाRBI ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर दिया 382% रिटर्न, निवेशकों को मिला बंपर फायदाभारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2017-18 सीरीज-XIII को प्रीमैच्योर भुनाने की दर की घोषणा की, जिससे निवेशकों को लगभग 382% का रिटर्न मिला। यह रिटर्न एसजीबी पर मिलने वाले 2.5% सालाना ब्याज के अतिरिक्त है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में आगे भी वृद्धि हो सकती है।
Read more »

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: 2.5 लाख रुपये के कर्ज से बचने के लिए दो हत्याएं, अलीगढ़ पुलिस ने दो आरोपित किए गिरफ्तारदोहरे हत्याकांड का खुलासा: 2.5 लाख रुपये के कर्ज से बचने के लिए दो हत्याएं, अलीगढ़ पुलिस ने दो आरोपित किए गिरफ्तारअलीगढ़ के खैर में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। होटल संचालक बॉबी और प्लंबर मोहित की हत्या ढाई लाख रुपये का कर्ज न चुकाने के लिए की गई थी। मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ ढलुआ ने बॉबी से कर्ज लिया था। पुलिस ने धर्मेंद्र और उसके साथी बॉस प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार...
Read more »

दिल्ली के 2.5 लाख परिवारों को मिल चुका है मुफ्त गैस कनेक्शन, अब 13 हजार नए लाभार्थियों को भी मंजूरीदिल्ली के 2.5 लाख परिवारों को मिल चुका है मुफ्त गैस कनेक्शन, अब 13 हजार नए लाभार्थियों को भी मंजूरीदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने त्यागराज स्टेडियम में 5100 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन और उज्ज्वला सेट वितरित किए। इस पहल से महिलाओं को धुएं वाली रसोई से मुक्ति मिल रही है, जिससे उनका स्वास्थ्य और आत्मसम्मान सुरक्षित हो रहा है। दिल्ली में अब तक 2.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:23:32