Chandigarh Porsche car Horiffic accident: भीषण हादसे में एक्टिवा चालक की मौत हो गई, जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. पुलिस ने पोर्शेचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी को कब्जे में ले लिया है.
चंडीगढ़ के वीआईपी इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. सोमवार देर रात सेक्टर-4 में एक तेज रफ्तार पोर्शे कार ने एक्टिवा सवार 2 युवतियों और आगे जा रहे एक अन्य एक्टिवा चालक को टक्कर मार दी.
इस भीषण हादसे में एक्टिवा चालक की मौत हो गई, जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को मौके से गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया है.Advertisementहादसा इतना भयानक था कि कार के इंजन में एक्टिवा फंस गई और गाड़ी उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई. इसके बाद पोर्शे ने पहले बिजली के खंभे को टक्कर मारी, फिर ट्रैफिक साइन बोर्ड को तोड़ा और अंत में एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर के बाद एक्टिवा के दो टुकड़े हो गए. हादसे में एक्टिवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी एक्टिवा पर सवार दो युवतियों को पुलिस ने तुरंत पीजीआई में भर्ती कराया.मृतक की पहचान नयागांव निवासी अंकित के रूप में हुई, जबकि घायल युवतियों के नाम सोनी और गुरलीन बताए गए हैं. जांच में पता चला कि पोर्शे कार सेक्टर-21 निवासी संजीव के नाम पर रजिस्टर्ड है. सेक्टर-3 थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही, तेज रफ्तारी और सड़क हादसे से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. Advertisementचश्मदीदों के अनुसार, पोर्शे कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक के पास गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी. यह घटना शहर में तेज रफ्तार से होने वाले हादसों पर सवाल खड़े कर रही है.
Porsche Car Horiffic Accident High Speed Porsche Car Wreaks Havoc In Chandigarh Road Accident Chandigarh VIP Area Porsche Car
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नये वधू के साथ सड़क हादसे में नववरूद की मौतपाली में कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। पति की मौत और पत्नी गंभीर घायल हो गई। दंपती की 20 दिन पहले ही शादी हुई थी।
Read more »
गोरखपुर में भयानक सड़क हादसा: एक की मौत, दो घायलउत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बारातियों से भरी कार ब्रेकर से उछलकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके कारण एक की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए।
Read more »
बिहार के गोपालगंज में कार की तेज रफ्तार से 6 साल के बच्चे की मौतबिहार के गोपालगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा 9 फरवरी को कटेया थाना क्षेत्र के गहनी में हुआ। तेज रफ्तार कार ने बच्चे और एक अन्य व्यक्ति को टक्कर मार दी। कार एक दारोगा चला रहे थे, जो ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे।
Read more »
मुजफ्फरपुर में ट्रक की टक्कर से महाकुंभ से लौट रहे दो की मौतमुजफ्फरपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। हादसा जैतपुर थाना क्षेत्र में हुआ।
Read more »
आगरा में रोड एक्सीडेंट: 5 की मौत, 1 घायलउत्तर प्रदेश के आगरा में दो बाइकों की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ।
Read more »
California Accident: कैलिफोर्निया में तेज रफ्तार का कहर, शोरूम में घुसी बेकाबू कार; 8 लोग घायलसाउथर्न कैलिफोर्निया के एक इलाके में एक कार ड्राइवर ने डीलरशीप के शोरूम में घुसकर लोगों को टक्कर मार दी जिसमें आठ लोग घायल हो गए थे। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कार को बिल्डिंग के पीछा की तरफ से अंदर आता हुआ देखा जा सकता है। पुलिस जांच में जुट चुकी...
Read more »
