चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में भाजपा की जीत

Politics News

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में भाजपा की जीत
CHANDIGARHMAYORAL ELECTIONBJP

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरप्रीत कौर बबला की जीत हुई है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन हार गए. भाजपा अकेले चुनाव में मैदान में उतरी थी और हरप्रीत कौर बबला को उम्मीदवार बनाया था. कांग्रेस और आप के तीन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की है.

चंडीगढ़. सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी प्रेमलता को झटका लगा है. मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन की हार हुई है और भाजपा प्रत्याशी हरप्रीत कौर बबला की जीत हुई है.

भाजपा अकेले चुनाव में मैदान में उतरी थी और मेयर के लिए हरप्रीत कौर बबला को उम्मीदवार बनाया था. मेयर चुनाव में कांग्रेस और आप के तीन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की है. गौरतलब है कि हाईकोर्ट के रिटायर जज जय श्री ठाकुर की निगरानी में यह चुनाव हुआ है और डॉक्टर बेदी प्रिजाइडिंग ऑफिसर रहे. उधर, पहले जहां गुप्त मतदान की बात सामने आई थी. लेकिन बाद में बैलेट के जरिये यह चुनाव हुआ. आम आदमी पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार प्रेमलता को 17 वोट मिली, जबकि भाजपा के मेयर पद की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला को 19 वोट हासिल हुए. जीत के बाद हरप्रीत बबला को बधाई देते पार्षद. मेयर चुनाव जीती बबला के बेटे कहा कि बीते एक साल से चंडीगढ़ में कोई काम नहीं हुआ था, लेकिन अब काफी खुश हैं. उन्होंने बताया कि पंजाब से मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी उन्होंने बधाई दी है. क्योंकि वह उनके परिवार के मैंबर हैं. मेयर चुनाव जीती हरप्रीत सिंह के पति दवेंद्र बबला ने कहा कि सब लोग कह रहे थे के बबला की बबली को हराना है. लेकिन पत्नी चुनाव जीत गई हैं. जानकारी के अनुसार, नगर निगम के मेयर पद के लिए चुनाव को लेकर गुरुवार को साढ़े 11 बजे चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई. सबसे पहले चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने वोट डाली और फिर एक-एक करके वार्ड पार्षदों ने वोट डाले. दो दिन पहले ही कांग्रेस से भाजपा में आए पार्षद गुरबख्स सिंह रावत ने भी वोट डाला. हालांकि, वह घड़ी पहन कर जा रहे थे, लेकिन विपक्षियों के विरोध जताने पर उन्हें अपनी घड़ी उतारनी पड़ी. इस पूरे चुनाव की वीडियो ग्राफी भी करवाई गई. किसके पास कितने वोट थे चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के पास 13 वोट थे, जबकि भाजपा के पास 16 और कांग्रेस के पास छह पार्षद थे. एक वोट सांसद का रहता है. कुल 36 वोटों में से 19 भाजपा के खाते में गए हैं और कांग्रेस आप गठबंधन को 17 वोटों से संतोष करना पड़ा है. क्रॉस वोटिंग में कुछ विपक्षियों ने भाजपा को वोट दिया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

CHANDIGARH MAYORAL ELECTION BJP AAP CONGRESS CROSS VOTING

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तराखंड निकाय चुनाव: देहरादून में दो युवा नेताओं के बीच मेयर पद का मुकाबलाउत्तराखंड निकाय चुनाव: देहरादून में दो युवा नेताओं के बीच मेयर पद का मुकाबलाउत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। देहरादून में भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल और कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल के बीच मेयर पद का मुकाबला है।
Read more »

डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव जीतेडोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव जीतेअमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत की आधिकारिक घोषणा सोमवार को हुई।
Read more »

क्रोएशिया में मिलनोविक की जीत, राजनीतिक गर्माहट की उम्मीदक्रोएशिया में मिलनोविक की जीत, राजनीतिक गर्माहट की उम्मीदविपक्ष समर्थित राष्ट्रपति जोरान मिलनोविक ने क्रोएशिया में राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उनकी जीत से क्रोएशिया की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना है।
Read more »

नैनीताल में कांग्रेस की भारी जीत, डॉक्टर सरस्वती खेतवाल नगरपालिका अध्यक्ष बनींनैनीताल में कांग्रेस की भारी जीत, डॉक्टर सरस्वती खेतवाल नगरपालिका अध्यक्ष बनींनैनीताल नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने भाजपा की जीवंती भट्ट को 3919 मतों से हराया। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में विजय जुलूस निकाला।
Read more »

निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, गरुड़ में कांग्रेस का झंडा गाड़ानिकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, गरुड़ में कांग्रेस का झंडा गाड़ाबागेश्वर जिले में निकाय चुनाव में भाजपा ने नगर पालिका बागेश्वर और नगर पंचायत कपकोट से जीत दर्ज की। वहीं, गरुड़ नगर पंचायत में कांग्रेस की भावना वर्मा पहली अध्यक्ष बनीं।
Read more »

भाजपा का देहरादून में चौथा महापौर पद पर कब्ज़ाभाजपा का देहरादून में चौथा महापौर पद पर कब्ज़ादेहरादून महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की है। सौरभ थपलियाल भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुने गए हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-04 02:34:56