आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्वागत के लिए एम.
Bengaluru Stampede Live: आरसीबी की जीत का जश्न मातम में बदला, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 10 फैंस की मौत, कई घायलआईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्वागत के लिए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही स्टेडियम का गेट खोला गया, वहां भगदड़ मच गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भीषण भगदड़ में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद शहर में उत्साह चरम पर था। जैसे ही फैंस को टीम के स्टेडियम पहुंचने की सूचना मिली, हजारों की संख्या में लोग गेट के बाहर जुट गए। हालात इतने बेकाबू हो गए कि कई लोग दीवारें फांदते हुए और कुछ पेड़ों पर चढ़कर स्टेडियम में घुसने की कोशिश करते देखे गए।भगदड़ जैसी स्थिति पर भाजपा के आरोपों पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.
के. शिवकुमार ने कहा कि वे आरोप लगाने के लिए वहां हैं और हम सुरक्षा के लिए वहां हैं। मैं अस्पताल जा रहा हूं।तैयारियों की परवाह नहीं, प्रचार में अधिक रुचि थी... बीजेपी का कर्नाटक सरकार पर आरोप कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा राज्य सरकार ने कभी पूर्व तैयारियों की परवाह नहीं की। उन्हें प्रचार में अधिक रुचि थी। इसका नतीजा यह हुआ कि 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग ICU में हैं। मैंने कुछ पीड़ितों से बात की, अंदर कोई पुलिस नहीं थी, कोई एम्बुलेंस सुविधा नहीं थी। मुख्यमंत्री को मामले को न्यायिक जांच के लिए भेजना चाहिए।RCB की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ पर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार को इस त्रासदी की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जब पूरा देश और कर्नाटक RCB की जीत का जश्न मना रहा था, तब राज्य सरकार ने बिना किसी पूर्व तैयारी के विजय रैली निकालने की जल्दबाजी की, जिससे यह त्रासदी हुई।बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भगदड़ पर कहा यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आयोजकों को आरसीबी की आईपीएल जीत का जश्न बेहतर तरीके से मनाना चाहिए था।अभी तक मरने वालों की संख्या का पता नहीं चल पाया है। लेकिन, डॉक्टर के अनुसार 16 लोगों को वैदेही अस्पताल लाया गया था। 4 को मौत की हालत में लाया गया और 12 की हालत खतरें से बाहर है। यह जानकारी केवल वैदेही अस्पताल से मिली है। लेकिन, बॉरिंग अस्पताल में कथित तौर पर 6 लोगों को मौत की हालत में लाया गया था।RCB के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या दस से अधिक हो गई है। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसलिए RCB ने जश्न रद्द कर दिया है और होटल में वापस लौट आया है। खिलाड़ियों और प्रशंसकों का उत्साह RCB के लिए शोक में बदल गया है।Bengaluru Stampede Live: कर्नाटक के डिप्टी सीएम पीड़ितों से मिलने जा रहे अस्पताल कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने इस मामले पर कहा कि मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की है। उन्होंने कहा कि मैं अस्पताल जा रहा हूं, अभी तक पीड़ितो की संख्या के बारे में हमें जानकारी नहीं है।बीजेपी ने दावा किया हैं कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से नाकाम रही। कांग्रेस नेताओं पर जश्न में डूबे रहने और जनता की सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है।बेंगलुरु में RCB की जीत परेड के दौरान हुई भगदड़ में हुई मौतों के बाद कर्नाटक की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने सिद्धारमैया सरकार पर भीड़ नियंत्रण में लापरवाही का आरोप लगाया है।कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने घटना पर दुख जताते हुए माफी मांगते हुए कहा कि हमें आरसीबी और कर्नाटक पर गर्व है। विराट कोहली की वफादारी रंग लाई है। हमने भव्य विजय जुलूस की योजना बनाई थी, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई। मैं सभी से क्षमा चाहता हूं।पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद देने की बात कही है।बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने इस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी। बावजूद इसके, फैंस की अपार संख्या और मौके पर मौजूद सुरक्षा प्रबंधों की कमी के चलते व्यवस्था चरमरा गई।आरसीबी की टीम सुबह पहले कर्नाटक विधान सभा पहुंची थी, जहां मुख्यमंत्री ने विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया। इसके बाद खिलाड़ियों की बस चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए रवाना हुई। जैसे ही यह सूचना फैली कि खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचने वाले हैं, वहां पहले से मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई।6 साल के बच्चे को किया किडनैप, फिर नेपाल की नदी में जिंदा फेंका, जानिए खौफनाक वारदात की वजहबेंगलुरु बेंगलुरु में RCB की जीत पर आयोजित जश्न में मची भगदड़, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मांगी माफी, जानें क्या कहाराजस्थान: बिजयनगर रेप और ब्लैकमेल केस में पूर्व पार्षद को तगड़ा झटका, कोर्ट ने सख्त टिप्पणी कर कि जमानत खारिजVideo: बेंगलुरु स्टेडियम के बाहर लग्जरी कार चूर-चूर, RCB के जश्न में डूबे फैंस ने पैरों तले रौंदकर निकाला कचूमरअब्बास अंसारी की विधायकी जाने के बाद होगा उपचुनाव, सुभासपा मुखिया ओपी राजभर ने मऊ सदर सीट पर दावा ठोकादिल्ली वक्फ बोर्ड की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद की जगह गुरुद्वारे का माना अधिकारटूरिस्ट डेस्टिनेशंसविराट कोहली समेत इन 10 खिलाड़ियों ने RCB को IPL 2025 का खिताब जिताने में निभाई बड़ी भूमिका, देखें इनके कार कलेक्शनसंसद में महिला सांसद ने खुद दिखाई अपनी AI से बनी न्यूड फोटो, कर डाली बड़ी मांग, कहां का मामला, जानें11 साल डेटिंग, पिता की मौत, कैंसर... हर मुसीबत में रॉकी बने हिना खान की ढाल, तोड़ी धर्म की दीवार, अब बन गए हमसफर
कर्नाटक समाचार कर्नाटक भगदड़ कर्नाटक न्यूज आरसीबी विक्ट्री भगदड़ Karnataka News In Hindi Karnataka News Bengaluru Stampede News In Hindi Bengaluru Stampede News Bengaluru Stampede
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Modi से मिलने पहुंचे Rahul Gandhi होने वाली है अहम बैठक | Rahul Gandhi Meets PM ModiPM Modi से मिलने पहुंचे Rahul Gandhi होने वाली है अहम बैठक | Rahul Gandhi Meets PM Modi
Read more »
राष्ट्रविरोधी और फर्जी खबरों पर कसे लगाम... गृहमंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती राज्यों को दिए निर्देशIndia Air Strikes Pakistan: PM Modi से अचानक मिलने क्यों पहुंचे NSA Ajit Doval? | Operation Sindoor
Read more »
Operation Sindoor: PM मोदी से अचानक क्यों पहुंचे NSA डोभाल, 50 मिनट क्या बात हुई?India Air Strikes Pakistan: PM Modi से अचानक मिलने क्यों पहुंचे NSA Ajit Doval? | Operation Sindoor
Read more »
India Pakistan Ceasefire BREAKING: DGMO की बैठक से पहले PM Modi से मिलने पहुंचे तीनों सेना प्रमुखIndia Pakistan Ceasefire: PM Modi से मिलने पहुंचे तीनों सेना प्रमुख, DGMO की बैठक से पहले High level Meeting
Read more »
संत प्रेमानंद महाराज से मिले विराट कोहली, टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद लिया आशीर्वाद, दो घंटे तक किए दर्शनVirat Kohli News: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे.
Read more »
Bihar Elections: चुनाव से पहले बिहार में हलचल तेज, अचानक नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे चिराग पासवानChirag Paswan meets nitish kumar before Bihar Elections 2025 Bihar Elections: चुनाव से पहले बिहार में हलचल तेज, अचानक नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे चिराग पासवान
Read more »
