Toss The Coin SME IPO: 12 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो चुका टॉस द कॉइन लिमिटेड का आईपीओ ग्रे मार्केट में 199 रुपये प्रीमियम पर उपलब्ध है. लिस्टिंग के दिन निवेशकों को करीब 110 फीसदी का तगड़ा मुनाफा हो सकता है.
Toss The Coin SME IPO : मार्केटिंग कंसल्टिंग कंपनी टॉस द कॉइन लिमिटेड का आईपीओ 12 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो गया है. कंपनी के आईपीओ पर लोगों ने जमकर दांव लगाया है. इस आईपीओ को 1006.13 गुना सब्सक्राइब किया गया है.
इस आईपीओ को ग्रे मार्केट में जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. 12 दिसंबर को यह ग्रे मार्केट में 199 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. आसान भाषा में कहें तो लिस्टिंग पर निवेशकों को हर शेयर पर 199 रुपये का मुनाफा हो सकता है. चेन्नई स्थित टॉस द कॉइन के पब्लिक इश्यू के लिए 172-182 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था. कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 9.17 करोड़ रुपये जुटाने का है. निवेशकों के पास इसमें 10 से 12 दिसंबर तक निवेश का मौका था. टॉस द कॉइन के शेयरों में ट्रेडिंग 17 दिसंबर से बीएसई एसएमई पर शुरू होगी. ग्रे मार्केट प्रीमियम के आधार पर कंपनी के शेयरों की संभावित लिस्टिंग 381 रुपये पर होगी. इसका मतलब हुआ कि लिस्टिंग के दिन ही निवेशकों को करीबन 110% का बंपर मुनाफा हो सकता है. कहां होगा फंड का इस्तेमाल कंपनी आईपीओ से होने वाली इनकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से माइक्रोसर्विस एप्लिकेशन के डेवलपमेंट, नए ऑफिस खोलने और वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए करेगी. इसके अलावा, शेष रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट मकसदों के लिए किया जाएगा. एसएमई सेगमेंट में दिसंबर में छठा आईपीओ बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स इस इश्यू के लिए मर्चेंट बैंकर की भूमिका निभा रही है. यह दिसंबर में एसएमई सेगमेंट में आईपीओ लाने वाली छठी कंपनी है. इससे पहले पर्पल यूनाइटेड सेल्स, जंगल कैंप्स इंडिया, धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस, एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स और निसस फाइनेंस सर्विसेज ने भी एसएमई सेगमेंट में आईपीओ लॉन्च किया है.
Toss The Coin Ipo News Toss The Coin Ipo Gmp Toss The Coin IPO Date Toss The Coin IPO Price Band Toss The Coin IPO Objectives Toss The Coin IPO Lot Size Toss The Coin IPO Financial Toss The Coin IPO Allotment And Listing Dates Toss The Coin IPO GMP Ipo News Upcoming Ipo Ipo Gmp Sme Ipo आईपीओ मार्केट न्यूज आईपीओ न्यूज ग्रे मार्केट ग्रे मार्केट प्रीमियम शेयर मार्केट टॉस द कॉइन आईपीओ टॉस द कॉइन आईपीओ डेट टॉस द कॉइन आईपीओ प्राइस बैंड टॉस द कॉइन आईपीओ लॉट साइज टॉस द कॉइन आईपीओ लिस्टिंग डेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ISRO पर खर्च हर रुपये से कितना रिटर्न मिलता है, चीफ सोमनाथ ने समझाया हिसाब किताबहो सकता है आपके मन में भी यह सवाल उठा हो कि इसरो पर जो पैसा खर्च किया जाता है, उससे समाज को कितना
Read more »
स्विगी के आईपीओ ने किया खुश, BSE पर 5% प्रीमियम के साथ लिस्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन फायदाSwiggy IPO Listing: स्विगी के आईपीओ की लिस्टिंग हो गई है। इसने लिस्टिंग पर निवेशकों को खुश कर दिया। BSE पर इसकी लिस्टिंग 5.
Read more »
क्या लोगों को नहीं पसंद आ रही Maruti की ये कारें! बामुश्किल मिल रहे खरीदारMaruti Suzuki का मार्केट शेयर बीते कुछ सालों में तेजी से नीचे गिरा है. अब यह घटकर 41.6% पर आ पहुंचा है.
Read more »
NTPC ग्रीन एनर्जी के आईपीओ ने दिया पहले ही दिन मुनाफा, BSE पर 3% प्रीमियम के साथ हुई लिस्टिंगNTPC Green Energy IPO Listing: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ आज बुधवार को शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया। इसकी लिस्टिंग BSE पर 3.
Read more »
सर्दियों में पेट की चर्बी कम करने के लिए 9 व्यायामसर्दियों में एक्टिव रहना कठिन हो सकता है। लेकिन घर पर आराम से एक्सरसाइज करने और पेट की चर्बी कम करने पर ध्यान केंद्रित करने का यह एकदम सही समय होता है।
Read more »
ग्रे मार्केट में इस IPO की धूम, खुलने से पहले ही भाव आसमान पर, 100% से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्टिंग के संकेतToss The Coin IPO GMP: इस हफ्ते कई आईपीओ खुल रहे हैं। इनमें कई आईपीओ ऐसे हैं जिनका भाव ग्रे मार्केट में आसमान छू रहा है। ग्रे मार्केट के अनुसार ये आईपीओ लिस्टिंग पर निवेशकों को दोगुने से भी ज्यादा मुनाफा दे सकते हैं। इन्हीं में एसएमई सेगमेंट का एक आईपीओ ग्रे मार्केट में छाया हुआ...
Read more »
