ग्राउंड रिपोर्ट महराजगंज: नाम की लड़ाई में उलझे महारथी, सबके अपने-अपने दावे, जीत के अपने तर्क LokSabhaElections2019 LokSabhaChunav2019 Mahasangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो
lok sabha election 2019वर्ष 1991 में इस सीट से पार्टी को पहली बार जीत मिली थी। तब से सिर्फ दो बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। 1999 में सपा और 2009 में कांग्रेस को जीत मिली थी। भाजपा उम्मीदवार पंकज चौधरी इस सीट से आठवीं बार मैदान में उतरे हैं। उन्हें मोदी लहर पर भरोसा है तो कांग्रेस उम्मीदवार सुप्रिया श्रीनेत न्याय योजना से उम्मीद लगाए हुए हैं। गठबंधन प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह दलित-यादव और मुस्लिम मतदाताओं के भरोसे मुख्य मुकाबले में हैं। लेकिन राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को लेकर मतदाताओं की अलग-अलग पसंद है। उनके अपने तर्क हैं। महराजगंज संसदीय सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें सदर, पनियरा, सिसवा, फरेंदा और नौतनवां शामिल हैं। जिले में 19 मई को मतदान होना है। चुनाव की तिथि नजदीक आते ही उम्मीदवार स्टार प्रचारकों के सहारे वोटरों को साधने में जुट गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 14 मई को जिले में होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई अन्य नेताओं की सभा भी प्रस्तावित है। कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी व कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं की सभा करना चाहती है, जबकि गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सभा कर चुके हैं। इस सीट से पांच बार सांसद रह चुके भाजपा उम्मीदवार पंकज चौधरी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। वे केंद्र, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के भरोसे और मोदी फैक्टर के दम पर अपनी जीत पक्की मान रहे हैं। पिछड़ा वर्ग से होने के कारण उन्हें सवर्ण के साथ ही ओबीसी मतदाताओं के समर्थन की उम्मीद है। गठबंधन से सपा उम्मीदवार कुंवर अखिलेश सिंह वर्ष 1999 में सांसद रह चुके हैं। सपा-बसपा गठबंधन की वजह से उन्हें दलित-यादव और मुस्लिम मतदाताओं से उम्मीद है। पिछले चुनाव में दोनों पार्टियों को मिले मत के आधार पर उन्हें मुख्य मुकाबले में माना जा रहा है। कांग्रेस उम्मीदवार की स्थिति भी अपेक्षाकृत ठीक मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि राजबब्बर और पी.
चिदंबरम की सभा के बाद मतदाताओं का रुख कांग्रेस की ओर हुआ है। सुप्रिया श्रीनेत के पिता हर्षवर्धन दो बार इस सीट से सांसद रहे। उन्होंने 1989 में जनता दल और 2009 में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। क्षेत्र में आज भी लोग उनका सम्मान करते हैं। उनकी छवि के दम पर कांग्रेस मुख्य मुकाबले में बनी हुई है। पनियरा विधान सभा क्षेत्र के रजौड़ा खुर्द निवासी बक्शीश अली के मुताबिक कांग्रेस अच्छी पार्टी है। इसमें हर वर्ग की हित सुनिश्चित है। भाजपा धर्म के नाम पर आपस में बांटने का काम करती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने यहां योग्य प्रत्याशी मैदान में उतारा है। गठबंधन पर भी भरोसा नहीं है।सदर विधान सभा क्षेत्र के गौनरिया राजा निवासी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। भाजपा सरकार ने बेहतर कार्य किया है। पीएम मोदी की बेदाग छवि है। वह भारत के मजबुत प्रधानमंत्री हैं जिन्होने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। अन्य पार्टियों के पास कोई मजबुत नेता नहीं है। गठबंधन और कांग्रेस की नीति अच्छी नहीं है।सिसवां विधानसभा क्षेत्र के बरवां द्वारिका निवासी योग प्रताप सिंह ने बताया कि महागठबंधन बेहतर है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर के मुद्दे पर भाजपा फेल है। सिसवा विधान सभा में गन्ने की समस्या सरकार और यहां के सांसद की विफलता का प्रमाण है। पांच बार के सांसद के पास विकास के नाम पर वोट मांगने के लिए कुछ भी नहीं है, तो कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अभी राजनीति जमीन तलाश रही है।नौतनवां विधान सभा क्षेत्र के पिपरा गांव के रहने दुर्विजय चौधरी ने बताया कि भाजपा की नीति तो ठीक है। लेकिन जनपद के स्थानीय मुद्दे पर भाजपा फेल है। यहां के सांसद ने बेहतर ढंग से विकास नहीं किया। वही गठबंधन और कांग्रेस भी विकास के मुद्दे पर कुछ खास नहीं कर सकी। हालांकी कांग्रेस की उम्मीदवार योग्य हैं। उनको मौका मिलना चाहिए। फरेंदा विधान सभा क्षेत्र के फरेंदा बुजुर्ग गांव के रहने वाले कृष्णमोहन गुप्ता ने बताया कि भाजपा की सरकार ने सेना का हौसला बुलंद किया है। आतंक के खिलाफ कड़ा जवाब सरकार ने दिया। आर्थिक रूप से देश मजबुत हुआ। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा। अन्य दलों में ऐसी बात नहीं है। महागठबंधन के पास कोई नेता नहीं है तो कांग्रेस अभी अपना जनाधार मजबुत करने में लगी है। देश पीएम मोदी के हाथों में ही सुरक्षित रहेगा।इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस और गठबंधन प्रत्याशी के बीच मुख्य मुकाबला है। ऐसे में अंतिम दिनों में होने वाली बड़े नेताओं की सभाएं काफी कुछ तय करेंगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 14 मई को नौतनवां में जनसभा करेंगे। कांग्रेस और गठबंधन के स्टार प्रचारक जिले सभाएं कर चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी की जनसभा कराने की कोशिश में हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आजमगढ़ में ‘निरहुआ’ के सामने अपने फिल्मी करिश्मे को वोटों में तब्दील करने की चुनौती2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सीट हाई प्रोफाइल सीट में शुमार हो गई है. इस सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और भोजपुरी स्टार बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ के बीच मुकाबला है. यादव और मुस्लिम समीकरण वाले आजमगढ़ में निरहुआ के सामने अपने फिल्मी करिश्मे को वोटों में तब्दील करने की कड़ी चुनौती है.
Read more »
व्यक्ति ने कान में खुजली की शिकायत की, जांच में मिला मकड़ी का जालाचीन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इस घटना की वीडियो और तस्वीरें भी खूब शेयर की जा रही हैं। दरअसल यहां
Read more »
खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कल के मतदान के बाद किसका होगा राजतिलक, इसी पर शुरू करेंगे आज की चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष की बैठक को ममता की ना, माया-अखिलेश की चुप्पीमतगणना से पहले विपक्ष को एकजुट रखने और राष्ट्रपति से मिलने की रणनीति सिरे चढ़ती नहीं दिख रही है। MamataOfficial yadavakhilesh Mayawati INCIndia samajwadiparty TMC Opposition Election2019 Loksabhaelections2019
Read more »
भारतीय मूल की महिला 9 साल की सौतेली बेटी की हत्या के जुर्म में दोषीशामदई अर्जुन को 25 साल की सजा हो सकती है, 3 जून को सजा सुनाई जाएगी घटना 2016 की, अशदीप को गला घोंटकर मारा गया, वह 3 महीने पहले ही भारत से अमेरिका गई थी | Shamdai Arjun, Indian-Origin Woman Convicted Of Killing 9-Year Old Stepdaughter Ashdeep Kaur
Read more »
Paytm की जांच में खुलासा, कैशबैक की आड़ में 10 करोड़ की धोखाधड़ी!इस धोखाधड़ी के सामने आने के बाद कंपनी ने कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है और सैकड़ों की संख्या में विक्रेताओं को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है.
Read more »
